Home > देश > Himachal Pradesh Weather Update: पहाड़ों पर फिर बारिश का तांडव, आंधी-तूफान की भी टेंशन; IMD का जारी हुआ अलर्ट

Himachal Pradesh Weather Update: पहाड़ों पर फिर बारिश का तांडव, आंधी-तूफान की भी टेंशन; IMD का जारी हुआ अलर्ट

Himachal Pradesh Weather Update 23 May 2026: पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बदल गया है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आगामी कुछ दिनों के दौरान बारिश का अलर्ट जारी है.

By: JP Yadav | Published: May 23, 2026 11:08:58 AM IST



Himachal Pradesh Weather Update 23 May 2026:   पर्वतीय राज्यों में शुमार हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. इसके चलते राज्य में ना केवल झमाझम बारिश होगी, बल्कि बर्फबारी से अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है. इसके अलावा कई राजधानी शिमला और मंडी समेत हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में ज्यादा असर नजर आएगा. शनिवार (23 मई, 2026) को राज्य के 10 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इनमें मंडी और राजधानी शिमला भी शामिल है, जहां पर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, शनिवार (23 मई 2026) को हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम स्तर  बारिश होने की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अलर्ट है. इसके चलते गर्म मौसम के मिजाज में थोड़ी नरमी आएगी. 23 मई से लेकर 26 मई तक सप्ताह के बाकी दिनों में हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसके चलते निचले इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.  

शहर अधिकतम तापमान   न्यूनतम तापमान  
दिल्ली 40°C 28°C
मुंबई 33°C 30°C
चेन्नई 37°C 30°C
कोलकाता 36°C 30°C
लखनऊ 43°C 29°C
पटना 42°C 28°C
रांची 39°C 27°C
भोपाल 41°C 30°C
जयपुर 41°C 31°C
शिमला 28°C 18°C
नैनीताल 31°C 21°C

उधर, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश से सटे राज्य उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के ताजा अलर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड के ऊंचाई वाले यानी पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. इसके अलावा शनिवार (23 मई, 2026) को राजधानी देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है. बारिश के चलते राज्य के ज्यादातर इलाकों में तापमान में कमी आने के आसार हैं. 

यह भी पढ़ें: Today Temperature 23 May 2026: उत्तर भारत में आग उगल रहा आसमान, जानें अपने शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान

यह भी पढ़ें: Aaj ka mausam 23 May 2026: किन 17 राज्यों में होगी बारिश, लू के बीच कहां-कहां पहुंचेगा 45 डिग्री पारा; घर से निकलने से पहले जान लें IMD का अलर्ट

Advertisement