Home > देश > Himachal Pradesh Weather Update: पहाड़ों पर 13 मई बारिश का तांडव, आंधी-तूफान की भी टेंशन; 4 धाम के यात्रियों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Himachal Pradesh Weather Update: पहाड़ों पर 13 मई बारिश का तांडव, आंधी-तूफान की भी टेंशन; 4 धाम के यात्रियों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Himachal Pradesh Weather Update 11 May 2026:  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 11 से 13 मई तक फिर कई जगह बारिश के आसार हैं।

By: JP Yadav | Last Updated: May 11, 2026 1:47:59 PM IST



Himachal Pradesh Weather Update 11 May 2026:   पर्वतीय राज्य में शुमार हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है. इसके प्रभाव से आगामी कुछ दिनों तक राजधानी शिमला समेत राज्यभर में मौसम का मिजाज बिगड़ा ही रहेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा अलर्ट के मुताबिक, सोमवार (11 मई, 2026) को हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब रहेगा.अगले 3 दिनों तक कई जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. ऊंची जगहों पर बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया है.

कहां-कहां होगी बारिश 

IMD की ओर से हिमाचल प्रदेश की राजधनी शिमला के अलावा कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर और ऊना में  बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.  70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी है. मनाली में  11 मई को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा.

दिल्ली 36°C 27°C
मुंबई 34°C 30°C
चेन्नई 33°C 28°C
कोलकाता 33°C 26°C
लखनऊ 36°C 26°C
पटना 35°C 26°C
रांची 32°C 23°C
भोपाल 40°C 27°C
जयपुर 39°C 28°C
शिमला 24°C 16°C
नैनीताल 23°C 18°C

13 मई तक खराब रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 13 मई तक मौसम खराब रहेगा. उधर उत्तराखंड में भी हालात खराब रहेंगे. ऐसे में चारधाम की यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को सर्तक रहने की सलाह दी है. शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए 12 और 13 मई को छिटपुट स्थानों पर बिजली चमकने की आशंका जताई है. इसके अलावा इन जिलों में तेज हवाएं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने और गरज के साथ बूंदाबांदी का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.

उत्तराखंड के लिए भी अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश से  सटे पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार (11 मई, 2026) को अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़ और चंपावत में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से आंधी का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को दिन के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. राजधानी  देहरादून में सोमवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 

Advertisement