Home > देश > Himachal Pradesh Waether Forecast 01 July 2026: हिमाचल प्रदेश के किन जिलों में बुधवार को होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Himachal Pradesh Waether Forecast 01 July 2026: हिमाचल प्रदेश के किन जिलों में बुधवार को होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

himachal pradesh waether forecast 01 july 2026: IMD के मुताबिक, 1 जुलाई से 4 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश के व्यापक बारिश होने की संभावना जताई गई है.

By: JP Yadav | Published: June 30, 2026 6:20:33 PM IST



Himachal Pradesh Waether Forecast 01 July 2026: दक्षिण के बाद अब दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है. यूपी समेत ज्यादातर राज्यों में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है. आखिरी चरण में दिल्ली-एनसीआर में आगामी गुरुवार (2 जुलाई, 2026) को मॉनसून की एंट्री होने के पूरे आसार हैं. इस बीच पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून एंट्री ले ली है. इसके बाद राज्य में लगातारा बारिश होने का अलर्ट है. बारिश और आंधी के मद्देनजर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) की ओर से हिमाचल प्रदेश में वीकेंड तक भारी बारिश, तेज आंधी चलने के साथ ही बिजली और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है.  कुल मिलाकर आगामी 5 दिनों तक लगातार बारिश का सिलसिला हिमाचल प्रदेश के जिलों में जारी रहेगा.  मौसम विभाग के अनुसार, 4 जुलाई को ऊना, हमीरपुर और कुल्लू जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. हिमचाल प्रदेश  ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट है. 

भारी बारिश से प्रभावित हो सकता है जनजीवन 

IMD के मुताबिक, अगले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है. पहाड़ी जिलों में बारिश के चलते भूस्खलन का अलर्ट जारी है तो तो कहीं नदियों-नालों के उफान पर आने की आशंका जताई गई है. ऐसे में प्रशासन अलर्ट मोड में है. इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से संभावित बिगड़ते मौसम के मद्देनजर लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है. इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि लोग मौसम का मिजाज देखते हुए ही अपनी यात्रा प्लान करें. 

4 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग शिमला केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार (30 जून, 2026) को ही दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 2026 को ही प्रदेश के कई हिस्सों में एंट्री ले चुका है. मौसम विभाग ने साफ किया है कि 2 और 3 जुलाई को बारिश सबसे अधिक तीव्र रहने की आशंका है. इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है. 

किन जिलों में होगी बारिश?

दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून के एक्टिव होने के बाद हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, सिरमौर और कांगड़ा के कुछ हिस्सों पहुंच चुका है. शनिवार तक पूरे प्रदेश में मॉनसून 2026 के एक्टिव होने की पूरी संभावना है. 4 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. 

मौसम विभाग ने 1 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में कहीं मध्यम तो कहीं पर तेज बारिश होने के आसार हैं. इसके बाद अगले दिन 2 जुलाई को चंबा, मंडी और सिरमौर में बारिश होगी. अगली कड़ी में 3 जुलाई को बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और सोलन तेजी बारिश की चेतावनी जारी है. 

Advertisement