Home > क्राइम > Gujarat Crime: भाभी के साथ अवैध संबंध लेकर आए खानदान में तबाही, 2 साल पुरानी एक बात भी बनी वजह; पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

Gujarat Crime: भाभी के साथ अवैध संबंध लेकर आए खानदान में तबाही, 2 साल पुरानी एक बात भी बनी वजह; पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

Gujarat Crime: गुजरात के राजकोट में भाभी से कथित अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई ने ऐसी साजिश रची कि खानदान बर्बाद हो गया. भाभी पर नजर रखने वाले को गली में घेरकर चाकू मारे.

By: JP Yadav | Published: August 5, 2026 5:41:04 AM IST



Gujarat Crime: गुजरात के राजकोट में एक व्यक्ति की हत्या का खुलासा करते हुए चचेरे भाई की गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की वजह 2 वर्ष पुरानी दुश्मनी और भाभी के साथ कथित अवैध संबंध वजह बना. इसके बात शक के चलते चचेरे भाई ने घनश्याम सिंह वाघेला (44) की चाकू चाकू मारकर हत्या कर दी. जांच में जुटी पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके फरार साथी खोजबीन में छापेमारी जारी है. आरोपी ने खुलासा किया कि भाभी के साथ अवैध संबंधों के शक में भाई का कत्ल कर दिया. उसने यह भी कबूल किया है कि इससे पहले कि वह उसे (भाई) मारता. उसने भाई को ही मार डाला.   

अवैध संबंधों के शक में हत्या का यह पूरा मामला राजकोट के जलाराम चौक से भक्तिनगर सर्कल जाने वाले रास्ते पर हुआ. घटना धर्मजीवन अपार्टमेंट के पास हुई. पिछले दिनों किसी ने घनश्याम सिंह वाघेला पर चाकू से वार कर दिया. वहां से गुजर रहे लोगों ने तत्काल बुरी तरह रे घायल घनश्याम सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया. ज्यादा खून बहने और घाव गहरे होने के चलते अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इसके बाद हत्या के प्रयास का मामला हत्या की धाराओं में बदल दिया गया. 

कुछ ही घंटों में पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा 

घनश्याम सिंह वाघेला की हत्या की जांच में जुटी पुलिस ने कुछ ही घंटों के दौरान पूरे मामला का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी धर्मेंद्र सिंह वाघेला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार है और उसकी तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है. पुलिस जांच में हत्या की 3 वजहें सामने आईं. पहली 2 साल पुरानी दुश्मनी, दूसरा पारिवारिक विवाद और तीसरा घनश्याम सिंह बाघेला के अपनी भाभी के साथ कथित अवैध संबंध.  

अवैध संबंधों को लेकर लंबे समय से था विवाद

पुलिस जांच में इसका भी खुलासा हुआ है कि आरोपी धर्मेंद्र सिंह के बड़े भाई की पत्नी और मृतक घनश्याम सिंह के बीच कथित अवैध संबंध थे. इसके चलते दोनों परिवारों में लंबे समय से अनबन चल रही थी. आरोपी पक्ष यानी धर्मेंद्र सिंह और जान गंवाने वाले घनश्याम सिंह के बीच कई बार तनाव की स्थिति बनी थी, लेकिन आसपास के लोगों और आपसी सहमति से मामला सुलझ गया.  वहीं जांच में पूछताछ के दौरान आरोपी धर्मेंद्र सिंह बाघेला ने दावा किया कि उसे डर था कि  घनश्याम सिंह किसी दिन उसकी हत्या कर देंगे, इसलिए उसने पहले ही उन्हें मारने की साजिश बनाई.

कैसे की हत्या?

घनश्याम सिंह बाघेला का परिवार राजकोट के सहकार मेन रोड स्थित रघुवीर सोसाइटी-3 में रहता है. शनिवार (01 अगस्त, 2026) को दोपहर के दौरान अनूप सिंह बाघेला मेडिकल स्टोर गए थे. इसी दौरान मोबाइल फोन के जरिये उन्हें जानकारी मिली कि कृष्णनगर निवासी उनका भतीजा धर्मेंद्र सिंह वाघेला एक अन्य युवक के साथ एक स्कूटी पर उनके बेटे घनश्याम सिंह को तलाश रहा है. उन्होंने शुरुआत में गंभीरता से नहीं लिया. इसके बाद शनिवार  शाम करीब छह बजे धर्मजीवन अपार्टमेंट के सामने घनश्याम सिंह अपनी कार में सवार थे. इस दौरान वहां पहुंचे धर्मेंद्र सिंह बाघेला ने उन्हें बाहर बुलाया. गुस्से में कहा कि  ‘आज तो तुझे खत्म ही कर देना है.’  जब तक घनश्याम सिंह बाघेला कुछ समझ पाते चाकू से उन पर लगातार आधा दर्जन बार हमला कर दिया. हमला इतना तेज था कि घनश्याम सिंह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े. उनके शरीर से लगातार खून बह रहा था. इस बीच  शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत गोकुल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन शनिवार (01 अगस्त, 2026) की देर रात करीब 12:30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 

Tags:
Advertisement