Goldy Barar News: गोल्डी ब्रार एक ऐसा नाम जिसे गुनाह की दुनिया का देवता माना जाता रहा हैं. एक ऐसा अभियुक्त जिसे जुर्म की दुनिया में तबाही का दुसरा नाम कहा जाता है. आखिर कौन है गोल्डी ब्रार जिसका नाम में बड़े अदब और सलीके से लिया जाता है. चलिए जानते हैं इस कुख्यात अपराधी के बारे में. सतिन्द्र जीत सिंह चौंकिए मत गोल्डी ब्रार को जानने वाले इसे इस नाम से भी जानते हैं. ये वहीं गोल्डी ब्रार है जिस पर खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की 2023 में हुई हत्या के आरोप में मुकदमा चलाने के बाद एफबीआई ने उसे पकड़ने के लिए 50,000 डॉलर के इनाम की घोषणा की है. लेकिन एफबीआई को इसके बाबत अभी तक कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई हैं.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तलाशी अभियान
न्याय विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सतिंदरजीत सिंह जिसे गोल्डी ब्रार के नाम से जाना जाता है, पर खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है. सिख अलगाववादी निज्जर की तीन साल पहले कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
वांटेड अपराधी पर 50000 डॉलर का है ईनाम
सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी ब्रार पर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों द्वारा हत्या, रंगदारी, हथियारों की तस्करी और आतंकी साजिश जैसे दर्जनों मामलों में केस दर्ज हैं. गोल्डी ब्रार भारत में एक नामित आतंकवादी की श्रेणी में शुमार है.
अमेरिका में केस और वारंट
जुलाई 2026 में, अमेरिकी संघीय अदालत ने लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध समूह का उत्तरी अमेरिकी सरगना होने के कारण उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया. उस पर हत्या की साजिश (खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर सहित), रंगदारी, ड्रग्स और हथियार तस्करी के आरोप लगाए गए हैं.
संघीय अभियोजकों के अनुसार, ऑपरेशन हार्ड बॉल में “भारत स्थित संगठित अपराध समूहों” से जुड़े 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और यूरोप में संयुक्त रूप से चलाया गया था. इस ऑपरेशन का लक्ष्य हिंसक अपराध, जबरन वसूली की साजिशें और अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी था, और कुल 37 आरोपियों पर तीन संघीय अभियोगों के तहत आरोप लगाए गए हैं.
गैंग्स्टर लॉरेंस विश्नोई का दाहिना हाथ
भारत में, गोल्डी पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या सहित कई अन्य कारोबारियों की हत्या, अपहरण और जबरन वसूली के मामले दर्ज हैं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी और पंजाब पुलिस द्वारा उसे सबसे वांछित घोषित किया गया है.
गौरतलब है कि, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गैंग्स्टर लॉरेंस विश्नोई का यकीन गोल्डी ब्रार पर काफी हद तक बढ़ गया था. जिसके बाद गोल्डी को लॉरेंस विश्नोई दाहिना हाथ कहा जाने लगा.