Jantar Mantar Protest Gen Z Plan Revealed: NEET पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर एक महीने से भी अधिक समय तक चलते धरना-प्रदर्शन को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) के धरना-प्रदर्शन के दौरान कई चैट्स सामने आए हैं, जिसमें कथित तौर पर नेपाल-टाइप Gen Z प्लान का उल्लेख किया गया है, जिसे प्रदर्शन की रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है.
‘नेपाल-टाइप Gen Z प्लान’ का दावा
सूत्रों के मुताबिक, कोकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन की जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को कुछ नए चैट्स मिले हैं. सूत्रों की मानें तो जांच के दौरान इन चैट्स में नेपाल जैसा प्रदर्शन करने की साजिश थी. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस का दावा है कि इन चैट्स में प्रदर्शन को लेकर अलग अलग रणनीतियों पर चर्चा की गई थी. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन संदेशों में शामिल लोग कौन थे? उनकी क्या भूमिका थी? और क्या इन चर्चाओं का प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं से कोई संबंध है. यह खुलासा होने के बाद दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल डेटा तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है.
2500 से अधिक अपराधी पहुंचे थे जंतर मंतर
दिल्ली पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की आड़ में कई आपराधिक किस्म के लोग वहां पहुंच रहे हैं. करीब 2500 ऐसे अपराधी और आरोपी दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे, जो अपराधों में संलिप्त रहे हैं. इस बाबत पुलिस ने अब तक कुल 15 एफआईआर दर्ज की है.
वहीं, इस मामले पर CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि वो भी एक लिस्ट जारी करेंगे, जिनमें छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसवालों के नाम होंगे. वहीं, पुलिस का कहना है कि यह कि यह कैमरे आम प्रदर्शनकारियों के लिए नहीं बल्कि वांछित अपराधियों, फरार आरोपियों और आदतन अपराधियों की पहचान के लिए लगाए गए हैं.