Balindra Singh Murder Mystery: झारखंड के गढ़वा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंभू राम की बेटी और उसके प्रेमी पर कथित रूप से पति की हत्या का मामला फिलहाल चर्चा में है. इस मामले ने लोगों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया है. इस बीच इस हत्याकांड का जिक्र करते हुए गढ़वा का 12 साल पुराना बलिंद्र सिंह मर्डर का जिक्र भी हो रहा है. वर्ष 2014 में हुए इस चर्चित हत्याकांड में भी पुलिस जांच में मृतक की पत्नी के कथित प्रेम संबंध और पति की हत्या की साजिश की बात सामने आई थी. पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि बलिंद्र सिंह की पत्नी अंजली आनंद और शमशिर आलम के बीच लव अफेयर चल रहा था. जब बलिंद्र सिंह ने पत्नी अंजली आनंद और शमशिर आलम के अनैतिक संबंधों का विरोध किया तो दोनों दुश्मनी रखने लगे. इसके साथ ही अंजली आनंद ने अपने प्रेमी शमशिर के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने साजिश रच डाली और मार डाला.
कैसे की गई हत्या?
गढ़वा शहर के पिपराकला के रहने वाल बलिंद्र सिंह पेशे से ठेकेदार (Contractor) थे. पुलिस जांच के मुताबिक, 18 अगस्त, 2014 को बलिंद्र सिंह ने परिवार को बताया था कि वह रंका जा रहे हैं. काफी इंतजार के बाद भी बलिंद्र नहीं लौटे. इस बीच उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई. 2 दिन बाद यानी 21 अगस्त, 2024 को सुबह गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर तिलदाग गांव के समीप एक कुएं से बोरे में बंद उनका शव मिला. जांच में पता चला कि शव को सुतली से बांधा गया था और फिर बोरे में भरकर 3 पत्थर डाले गये थे, जिससे शव ऊपर ना आए. जांच में पता चला कि शव के हाथ-पैर लाल रंग की नायलॉन की रस्सी से बंधे थे.
कैसे हुआ खुलासा?
जांच के दौरान पुलिस को बलिंद्र सिंह की पत्नी अंजली आनंद पर शक बढ़ गया. इस बीच पुलिस ने बलिंद्र सिंह के दोनों मोबाइल नंबरों का सीडीआर और टावर लोकेशन खंगाला गया. पुलिस ने पाया कि 18 अगस्त, 2014 की सुबह उनके एक मोबाइल नंबर पर एक संदिग्ध नंबर से करीब 459 सेकेंड तक बातचीत हुई थी. हैरत की बात यह है कि बातचीत के बाद ही दोनों मोबाइल फोन बंद हो गए थे. पूछताछ के दौरान शमशिर आलम उर्फ राजा बाबू का नाम सामने आया. सख्ती से पूछताछ की तो शमशिर आलम ने प्रेमिका अंजली आनंद का नाम लिया. पुलिस ने जांच में बलिंद्र सिंह की पत्नी अंजली आनंद समेत अन्य लोगों की भूमिका भी पाई. फिर पत्नी ने भी हत्या में शामिल होने की बात कबूल कर ली.
यह भी पढ़ें: ‘ब्रिटेन’ पर बड़ा हमला करने वाला है रूस, कब होगा अटैक? जवाब में पुतिन ने किया चौंकाने वाला खुलासा
क्यों की हत्या?
अंजली आनंद और शमशिर आलम के बीच प्रेम संबंध बन गए. एक रोज उन्होंने पति बलिंद्र सिंह ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया. अवैध संबंध में बाधा बनने पर हत्या की साजिश रची गई. जांच में यह भी सामने आया था कि बलिंद्र सिंह की हत्या घर में की गई. इसके बाद शव को ठिकाने लगाया गया. पुलिस और परिवार से कहा कि बलिंद्र सिंह रंका जाने की बात कहकर निकले थे, जबकि यह झूठी कहानी गढ़ी गई थी.
यह भी पढ़ें: Jharkhand News: बंद कर लेती है कमरा फिर गैरमर्द के साथ बनाती है संबंध, पत्नी की करतूत का पुलिस के सामने खुलासा
यह भी पढ़ें: Earth Mystery: धरती के अंदर क्या छिपा है, 6 रहस्यमयी चीजों का चला पता; कैसे बना चांद? इसका भी हुआ खुलासा