Financial Rule Changes June 2026: नया महीना, नई तारीख और नई सुबह के साथ 1 जून 2026 आपकी जिंदगी में कई बड़े आर्थिक बदलाव ला रहा. बैंक से लेकर एलपीजी, सोलर और यात्रा किराए में जो बदलाव सामने आने वाले हैं जो आपकी जेब से लेकर किचन के बजट, बिजली, यात्री किराए और डिजिटल आदतों को प्रभावित करेंगे. आइए जानते हैं कि 2026 जून की पहली तारीख आपकी जिंदगी में क्या बड़े बदलाव लाने वाली है-
एलपीजी सिलेंडर के बढ़ेंगे दाम?
हर महीने की तरह, जून के महीने की पहली तारीफ को तेल कंपनियां गैस और डीजल-पैट्रोल की कीमतों की समीक्षा करेंगी. इधर वैश्विक उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव तो हो ही रहा है, लेकिन अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि जल्द घरेलू गैस-एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में भी आश्चर्यजनक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. फिल्हाल, 14 KG वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये और 19 KG वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2078 रुपये चल रही है.
हवाई यात्रा होगी और भी महंगी?
जैसा कि फ्यूल की किल्ल्त और लगातार बढ़ती कीमतों के कारण डीजल-पेट्रोल की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है, लेकिन अब मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच हवाई ईंधन यानी एटीएफ (Air Turbine Fuel) की कीमतों में भी संशोधन की संभावना बनी हुई है. ऐसे में एटीएफ की कीमत 1,04,927 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़कर ज्यादा होने के आसार हैं, जिसका सीधा असर आने वाले महीनों में हवाई यात्रा के किरायों पर दिख सकता है. ऐसे में फ्लाइट की टिकट महंगी होने की आशंका जताई जा रही है.
बैंक के कौन से नियम बदले?
HDFC बैंक अपने करंट अकाउंट से लेकर सेविंग्स और अन्य खातों से जुड़े नियमों में बदलाव करने जा रहा है, जो 1 जून 2026 से लागू होंगे. अभी तक छोटे नोट और सिक्के डिपॉजिट करने पर कोई लिमिट निर्धारित नहीं की गई थी, जबकि नए नियमों के लागू होने पर 1 जून से 20 रुपये या इससे कम मूल्य के नोट जमा करने की लिमिट 10,000 रुपये महीने और सिक्कों के लिए 5,000 रुपये महीने लिमिट निर्धारित कर दी गई है. लिमिट से अधिक कैश जमा करने पर 4% और सिक्के जमा करने पर 5% चार्ज देना पड़ेगा.
एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट में चेंज
यदि आप HDFC बैंक के ग्राहक हैं और कैश की आवश्यकता के लिए ज्यादातर एटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो 1 जून से सावधान हो जाएं, क्योंकि अब से कई बैंक एटीएम की फ्री लिमिट क्रॉस करने के बाद लगने वाले चार्जेस को बढ़ाने वाले हैं. खबरों की मानें तो क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स से लेकर लाउंज एक्सेस और यूटिलिटी बिल पेमेंट के नियम और भी सख्त होने जा रहे हैं.
क्या बिजली महंगी होगी?
1 जून से सीधा बिजली की कीमतों में बदलाव के तो कोई स्पष्ट संकेत नहीं है, लेकिन जो लोग घर पर बिजली के बिल की बचत के लिए सोलर पैनल इंस्टॉलेशन का सोच रहे हैं, उनको पिछली बार से अधिक खर्च करना पड़ सकता है. बता दें कि सरकार ने 1 जून से सोलर पैनल के लिए ALMM नियम सख्ती से लागू करने जा रही है, जिससे सरकारी स्कीम और सब्सिडी बेस्ड प्रोजेक्ट में अब से इनहाउस मैन्युफैक्चरिंग वाले सोलर मैड्यूल का ही यूज कर सकेंगे. बेशक इससे क्वालिटी में संतुष्टि मिलेगी, लेकिन बढ़ती कीमतों से जेब ढ़ीली हो सकती है.
कितने दिन बंद रहेगा बैंक?
जून के महीने में कई बैंक की छुट्टियां होने वाली हैं. RBI Bank Holiday List के अनुसार, मोहर्रम से लेकर संत गुरु कबीर जयंती तक कई अवसरों पर देश के अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगी. सभी राज्यों में दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार का वीकली ऑफ तो रहेगा ही, 15, 25, 26, 29 और 30 तारीखों पर भी बैंकों के बंद रहने की संभावना है, हालांकि आप चाहें ऑफिशियल बैंकिंग ऐप्स के जरिए 24×7 वित्तीय लेनदेन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-‘मेरे देश से दफा हो जाओ…’ अमेरिका में इंडियन कपल पर भड़का US सिटीजन, बीच पार्किंग में दी भारत वापस जाने की धमकी!