Bihar Gangrape News: अंधविश्वास इस हद तक बढ़ गया है कि लोग उसके लिए कुछ भी कर जाते हैं। तंत्र मंत्र और तांत्रिकों के चक्कर में फसकर लोग अपना अच्छा-खासा नुकसान करवा लेते हैं। वहीँ अब बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रहे है। यहाँ, भूत-प्रेत भगाने के नाम पर एक प्रेग्नेंट महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 25 साल की पीड़िता 7 महीने की गर्भवती थी। वहीँ ये घिनौना कांड शिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के मडेरा गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक महिला बीमार थी। अंधविश्वास के चलते महिला के ससुर उसे भूत-प्रेत भगाने के लिए मडेरा गांव में एक ओझा के पास ले गए। जहाँ महिला के साथ तांत्रिक ने सारी हदें पार कर डाली।
ससुर को भेजा पहले बाहर फिर…
इस दौरान तंत्र मंत्र के बहाने तांत्रिक ने महिला के ससुर को बाहर बैठा दिया और महिला को अंदर ही रखा। इसके बाद महिला के साथ घिनौना काम किया गया। लोक लाज और डर के कारण महिला ने यह बात किसी को नहीं बताई। वहीँ, जब महिला की दूसरी बार फिर तबीयत बिगड़ी तो परिवार के लोग उसे फिर तांत्रिक के पास ले गए। वहीँ फिर वही अपराध तांत्रिक ने दुबारा किया। जब महिला की तीसरी बार तबीयत खराब हुई तो उसे फिर तांत्रिक के पास लाया गया तो आरोपियों ने फिर वही हरकत की। यही नहीं इस दौरान तांत्रिक के साथ साथ कई अन्य लोग भी शामिल थे।
टूटा पीड़िता का सब्र
वहीँ अब महिला ये सब झेल नहीं पा रही थी। जिसके बाद उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में पूरे परिवार को बता दिया। इस दौरान महिला की आपबीती सुनकर परिवार के लोग भी हैरान रह गए। इस घटना के दौरान महिला की हालत बिगड़ने लगी। महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी गई। परिजनों ने घटना की जानकारी शिवायपट्टी थाने को भी दी। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।