EPFO Free Insurance: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO एक ऐसी स्कीम है, जो कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों की सैलरी में से हर महीने का कुछ हिस्सा अपने पास निवेश करता है. EPFO का उद्देश्य है कि इन पैसों को निवेश करके कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद इसका फायदा दिया जाए. आप अपनी सैलरी में से हर महीने जोभि राशि कटवाते हैं, उसपर आपको एक अच्छा यानि 8.2 फीसदी का ब्याज मिलता है. EPFO की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आप एक एक्टिव सदस्य होने चाहिए.
EPFO द्वारा कर्मचारियों को कई अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं, जिसके बारे में उन्हें शायद नहीं पता होता है. ईपीएफओ के सदस्यों या पीएफ कटवाने वाले कर्मचारियों को मुफ्त में 7 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर दिया जाता है.
क्या है मुफ्त इंश्योरेंस योजना?
आपकी जनकारी के लिए बता दें कि, EPFO के कर्मचारी या सदस्यों को जमा लिंक्ड बीमा (EDLI) योजना के तहत 7 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है. खास बात यह है कि इसमें आपको किसी प्रकार का प्रीमियम भरने की भी जरूरत नहीं है. यह बीमा आपको फ्री में मिलता है. दरअसल, EDLI योजना का लाभ उन लोगों को ही मिल सकता है, जिन कर्मचारियों का खाता एक्टिव है. अगर आपका खाता एक्टिव नहीं है या हर महीने आपके खाते में पीएफ की राशि जमा नहीं हो रही है तो ऐसे मं आपको मुफ्त इंश्योरेंस की सुविधा नहीं मिलती है. इस बीमा के तहत आपकी मृत्यु होने पर नॉमिनी कसो पैसे दे दिए जाते हैं.
कौन और कैसे उठा सकते हैं योजना का लाभ?
अगर आप ईपीएफओ द्वारा दी जाने वाले फ्री इंश्योरेंस का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए EPFO का एक्टिव मेंबर होना जरूरी है. इसके साथ ही साथ मौत होने के समय तक कर्मचारी नौकरी में होना जरूरी है. अगर आपने पिछले 12 महीने के भीतर कोई नौकरी बदली है तो ऐसे में भी उसे मुफ्त बीमा का लाभ मिल सकेगा. इसका लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले एक ई-नॉमिनेशन भरना होगा. इसके लिए आपको EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और UAN और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है. इसके बाद आपको ई-नॉमिनेशन का ऑप्शन भरना है.