Home > देश > LPG Cylinder Price Hike: महंगाई की मार! घरेलू एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम, अब कितने रुपये में मिलेंगे?

LPG Cylinder Price Hike: महंगाई की मार! घरेलू एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम, अब कितने रुपये में मिलेंगे?

Domestic LPG Cylinder Price Hike News: देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम फिर बढ़ा दिए गए हैं. गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा कर दिया है. इसके बाद अब घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपये हो गई है.

By: Hasnain Alam | Last Updated: June 7, 2026 7:56:56 AM IST



Domestic LPG Cylinder Price Hike: देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम फिर बढ़ गए हैं. गैस कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की है. इस तरह तीन महीनों में घरेलू सिलेंडर के दाम में यह दूसरी बढ़ोतरी की गई है. बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू भी हो गई हैं. इसके बाद अब दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपये हो गई है. पहले यह कीमत  913 रुपये थी.

वहीं 5 किलो वाले सिलेंडर का रेट 339 रुपये है. इसके अलावा 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3 हजार 113 रुपये 50 पैसे पर कायम है. दिल्ली के अलावा कोलकाता में घरेलू सिलेंडर की कीमत 968 रुपये, मुंबई में 941 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये हो गई है.

पटना में सबसे ज्यादा है रेट

पटना में अब रसोई गैस का भाव सबसे ज्यादा 1069 रुपये हो गया है. रांची में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट 1028.50 रुपये और शिमला में 1015.50 रुपये हो गया है. लखनऊ में सिलेंडर की कीमत 1008.50 रुपये है. भोपाल और जयपुर में गैस सिलेंडर का दाम 976.50 रुपये है, जबकि चंडीगढ़ में सिलेंडर 980.50 रुपये है.

गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित है. अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद बीते सात मार्च को 60 रुपये प्रति सिलेंडर  बढ़ाए गए थे. इस तरह तीन महीने में यह दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है.

703 रुपये का उठाना पड़ रहा था नुकसान 

सूत्रों का यह भी कहना है कि कंपनियों को हर एलपीजी सिलेंडर पर करीब 703 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा था. ऐसे में लागत और नुकसान को कम करने के लिए कीमतों में बढ़ोतरी करना आवश्यक हो गया.

एलपीजी कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है, जब अन्य ईंधनों के दाम भी बढ़े हैं. मई के मध्य से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो चुकी है, जबकि सीएनजी के दाम भी लगभग 6 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए हैं.

Advertisement