Home > देश > Dhirendra Shastri Video: तुमने ज्यादा खुजली की तो फिर आएंगे…लुधियाना के इमाम पर धीरेंद्र शास्त्री ने किया करारा प्रहार, किस बात पर भिड़ गए दोनों?

Dhirendra Shastri Video: तुमने ज्यादा खुजली की तो फिर आएंगे…लुधियाना के इमाम पर धीरेंद्र शास्त्री ने किया करारा प्रहार, किस बात पर भिड़ गए दोनों?

Dhirendra Shastri Video लुधियाना के इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. दरअसल, लुधियाना में धीरेंदर शास्त्री की बातों पर पंजाब के शाही इमाम ने माफी मांगने की बात की थी. अब धीरेंद्र शास्त्री ने लिखित रूप से माफी मांगने की बात की है.

By: Sohail Rahman | Published: October 4, 2026 1:06:39 PM IST



Dhirendra Shastri Video: बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री की इस्लाम के खिलाफ कही गई बातों पर हाल ही में हुए विवाद पर विराम लगाते हुए पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि शास्त्री ने अलग-अलग मीडिया सेक्शन को दिए अपने इंटरव्यू में साफ किया था कि उन्होंने किसी खास धर्म के खिलाफ बात नहीं की है और वह पंजाब में ड्रग्स और धर्मांतरण के खिलाफ हैं. इमाम ने द ट्रिब्यून से बात करते हुए कहा कि हम मुसलमान इस मुद्दे को और नहीं खींचेंगे क्योंकि बागेश्वर धाम के धार्मिक प्रमुख ने साफ कर दिया है कि उन्होंने किसी धर्म को टारगेट नहीं किया है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री वर्धमान मिल्स के सामने GLADA ग्राउंड में हुए पांच दिन के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने लुधियाना आए थे. शहर में 5 दिनों तक रहने के दौरान शास्त्री कई जगहों पर गए और उन्हें नेताओं और बिजनेसमैन के घरों पर भी बुलाया गया. उनके इस्लाम के खिलाफ कथित बयान ने खड़ा कर दिया. जिसके बाद शाही इमाम ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर शास्त्री पर पंजाब के लोगों में नफरत फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया.

सोशल मीडिया पर गरमाया मुद्दा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा के दौरान कहा था कि जब आप सनातन धर्म में पैदा हुए हो तो हली-उल्लाह वालों के पास जाने की जरूरत नहीं. जो अपने पड़ोसी को बाप कहते हैं, भैया को सैंया बना लेते हैं, वह किसी काम के नहीं होते. इसके बाद ईसाई समुदाय के लोगों ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई. वहीं दूसरी तरफ पंजाब के शाही इमाम ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी.



यह भी पढ़ें – ‘अकेले मत आना’ आखिर क्यों Dhirendra Shastri ने लड़कियों को बागेश्वर धाम आने से किया इंकार? उठ रहे हैं सवाल

अब धीरेंद्र शास्त्री ने लुधियाना के इमाम को दिया जवाब

इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने पलटवार करते हुए कहा कि लुधियाना के इमाम साहब तुमने हमें क्या बोला माफी मांगों, तुम हमसे माफी मांगो. सुनो लिखित में मांगना, ठंग से मांगना कि हम माफी मांग रहे हैं कि हम माफी मांग रहे हैं. तुम ज्यादा करोगे तो हम कोई कथा कैंसिल करके लुधियाना जल्दी आएंगे. वैसे तो 2026 पूरा बुक है. लेकिन तुमने ज्यादा खुजली की तो हम फिर आएंगे. हम स्पष्ट तौर पर कह दें कि हम किसी मजहब के खिलाफ नहीं हैं. हम तो हर रूढ़िवादी परंपरा के खिलाफ हैं. अपने धर्म की भी जो बातें गलत होती हैं तो खुलकर बोलते हैं. इसलिए हमारे लोग भी हमें गाली देते हैं. हम तो बात सीधी-सीधी बोलते हैं कि हमारा बस चले तो किसी को चेला न बनने दें. इस पर दलील देते हुए कहते हैं कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सबको विश्व गुरु बनाना जरूरी है.

यह भी पढ़ें – Rajasthan Panchayat Elections 2026: राजस्थान में कब होंगे पंचायत चुनाव, कब आएगा परिणाम; नोट करें सारी डिटेल

Advertisement