Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले में पत्नी और प्रेमी के बीच अवैध संबंध में बाधा बनने बनने वाले पति को इस कदर परेशान किया गया कि उसने आत्महत्या कर ली. शादी के कुछ वर्षों बाद पति-पत्नी के बीच तीसरे की एंट्री प्रेमी के रूप में हो गई. अक्सर होने वाली मुलाकात के बाद पति और प्रेमी के बीच प्यार हो गया. पता चलने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई थी, लेकिन कामयाब नहीं हुए. इस बीच धमकी भी दी गई. मौका मिलने पर पत्नी अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाती थी. एक दिन पति ने यह अनैतिक कृत्य अपने आंखों से देख लिया. इसके बाद आहत होकर शख्स ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने प्रेमी के बाद पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि दोनों के अवैध संबंध थे और पति इस बात का विरोध करता था.
पूरा मामला सीकर के चेजारों के मोहल्ले का है. यहां पर ढाई महीने पहले एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. शक के आधार पर इस मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया. सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि पत्नी पूजा उर्फ मीनू (30) के गैर मर्द से लव अफेयर के चलते आहत होकर पति विकास ने आत्महत्या की थी. आत्महत्या के इस मामले में विकास के परिजन की शिकायत पर पूजा के प्रेमी मनोज को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. अब पत्नी पूजा को भी गिरफ्तार कर लिया गया. विकास के पिता ने प्रेमी मनोज और पूजा के अफेयर को आत्महत्या का कारण बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था. रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पहले मनोज और इसके बाद पिछले दिनों पत्नी पूजा को गिरफ्तार कर लिया.
आहत पति ने 10 मार्च को की थी आत्महत्या
उधर, कोतवाली थानाधिकारी सुनीलकुमार जांगिड़ ने बताया कि 11 मार्च को विकास के पिता फूलचंद कुमावत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. आरोप है कि 8 मार्च, 2026 को पत्नी पूजा के प्रेमी मनोज ने विकास पर गाड़ी के शीशे तोड़ने का आरोप लगाकर कोतवाली में उसे गिरफ्तार भी करवाया था. बाद में मामला झूठा मिलने पर उसे छोड़ दिया गया. मामला यहीं पर नहीं रुका बल्कि इसके बाद मनोज ने विकास को जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिससे वह परेशान चल रहा था.
जांच टीम के मुताबिक, 6 मार्च, 2026 को पत्नी पूजा अपने कथित प्रेमी मनोज के साथ रहने की बात कहते हुए अपने मायके चली गई थी. इससे पति विकास मानसिक रूप से बेहद परेशान था. पिता की मानें तो पूजा के इस फैसले और दोनों के बीच चल रहे कथित संबंधों को लेकर घर में लगातार तनाव की स्थिति पहले से ही बनी हुई थी. इससे परेशान विकास ने 10 मार्च को आत्महत्या कर ली.
यह भी पढ़ें: Bengaluru News: पति करता था नाइट ड्यूटी, रात को प्रेमी को बुला लेती थी पत्नी; एक दिन दोनों को गलती पड़ गई भारी
कैसे बने अवैध संबंध
पिता फूलचंद कुमावत के मुताबिक, बेटे विकास की शादी 10 साल पहले 27 जनवरी, 2015 को सीकर के लोसल की रहने वाली पूजा से हुई. कुछ सालों तक सबकुछ ठीकठाक चला. इस बीच पूजा की बहन प्रियंका की शादी पड़ोसी अनुराग से हो गई.
यह भी पढ़ें: Gwalior News: जिसे वह इश्क समझी वह था धोखा, दोस्ती, प्यार और जिस्म से खेला; आखिर में कर दिया बड़ा कांड
पालवास का रहने वाला मनोज अक्सर रिश्तेदारी होने के चलते अनुराग के घर आना जाता था. वह अनुराग और विकास के साथ उनके ससुराल भी जाता था. इसी दौरान पहचान पूजा से हो गई. मनोज ने पूजा को मोबाइल भी दिलाया था. इसके बाद दोनों फोन पर खूब बातें करते थे. आरोप है कि दोनों ने बाहर जाकर अनैतिक संबंध भी बनाए.
यह भी पढ़ें: Moga Crime News: रात को अंधेरे में पत्नी ऐसा क्या कर रही थी, सुबह होते-होते हो गया पति के साथ कांड!
क्यों बिगड़ी बात
एक दिन पूजा अपने प्रेमी मनोज से देर तक बात करती रही. इससे नाराज होकर विकास ने पूजा से बात की तो वह भड़क गई. पति ने मोबाइल फोन तोड़ दिया. मनोज ने उसे दूसरा फोन दिलाया और शादी की बात कही. विकास के परिजनों ने पूजा के पिता मुकेश को बताया तो भी वह नहीं रुका.
यह भी पढ़ें: Bihar News: खूबसूरत बेटी और उसकी जवान दोस्त के साथ मां ही कराती थी ‘गंदा काम’ पुलिस कमरों का नजारा देखकर रह गई दंग