Home > क्राइम > सास-ससुर को सबके सामने मारा, बहू के साथ भी कुछ दूरी पर कर दिया कांड!

सास-ससुर को सबके सामने मारा, बहू के साथ भी कुछ दूरी पर कर दिया कांड!

Jharkhand Triple Murder: पड़ोसी युवक ने बुधवार सुबह दर्दनाक हादसे को अंजाम दिया. उसने एक-एक कर सास-ससुर और बहू को मार डाला.

By: JP Yadav | Last Updated: August 5, 2026 11:48:07 AM IST



झारखंड के बोकारो जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. बोकारो में सनकी पड़ोसी ने विवाद  के चलते कुल्हाड़ी हाथ में ली और एक-एक कर पति-पत्नी और बहू को काट डाला. ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई. आरोपी पड़ोसी है. जान गंवाने वालों में जानकी महतो, उनकी पत्नी और उनकी बहू है. बताया जा रहा है कि हत्यारोपी सनकी है और वह कुछ समय पहले अपनी पत्नी की भी पिटाई कर चुका है. पूरा मामला बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र के कुकुरलीलवा गांव का है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सनकी पड़ोसी ने कुल्हाड़ी उठाई और एक ही परिवार के तीन सदस्यों पति, पत्नी और बहू की हत्या कर दी.  

बुधवार (05 अगस्त, 2026) को सुबह 8 बजे यह दिल दहला देने वाली घटना हुई. हत्या का आरोपी शख्स घर के बगल का पड़ोसी राजू सिंह है. वह सनकी किस्म का है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.  बोकारो जिला क़े नावाडीह थाना से करीब ढाई किलोमीटर दूर कुकुरलीलवा गांव बुधवार सुबह उस समय हिल गया जब परिवार के 3 लोगों की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई. 

सरेआम की 3 लोगों की हत्या

हैरत की बात यह है कि पुलिस क़े सामने ही दंपती की बहू पर हमला किया गया है.  जब हमला किया गया तब बहू धान का बिचड़ा लेकर खेत जा रही थी. इसी दौरान पहले से तैयार आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया. ज्यादा खून बहने से उसकी तत्काल मौत हो गई. 

गर्दन और सिर पर वार कर की हत्या

वहीं, इससे पहले युवक ने सबके सामने कुल्हाड़ी से तीनों क़ी गर्दन और सिर पर वार किया, लेकिन कोई बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया. हत्या के क्रम में वृद्ध महिला (पत्नी) को पहले मारा. इसके बाद उसे बचाने आए उसके पति को भी मौत के घाट उतार दिया. दोनों की हत्या के बाद बहू पर भी कुल्हाड़ी से बुरी तरह हमला बोल दिया. 

पत्नी की भी पिटाई कर चुका है शख्स

बताया जाता है कि हमलावर सनकी है और अपने घरवालों को भी पीटकर घर से भागा चुका है. बीते सप्ताह ही उसने अपनी पत्नी को भी पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया था जो अभी अस्पताल में है. 

यह भी पढ़ें : Muskan Death Mystery: कौन थी लखनऊ की खूबसूरत मुस्कान?  500 किलोमीटर दूर ‘बदनाम गली’ में संदिग्ध हालात में गई जान!

यह भी पढ़ें : आधी रात महिला ग्राम प्रधान के कमरे से आने लगीं आवाजें, बगल से निकली खूबसूरत लड़की ने खोल दिया खतरनाक राज़

यह भी पढ़ें:  घर के अंदर क्या चल रहा था? युवती की चीखों ने खोल दिया रहस्य, पुलिस के पहुंचने से पहले ही हो गया कांड

 

Advertisement