Weather Forecast Today: दिल्ली सहित देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश होने की खबर सामने आ रही है. दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश होने की उम्मीद है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस बीच, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो रही है. उत्तराखंड में 8 मई तक भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 और 7 मई को बारिश का अनुमान है.
राजस्थान में भी 9 मई तक बारिश का ऐसा ही दौर जारी रहने की उम्मीद है. मंगलवार शाम को दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में ज़ोरदार बारिश हुई. द्वारका और नजफगढ़ से लेकर पालम तक के इलाकों में बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे. इसी तरह, नोएडा में सेक्टर 62, 33 और 100 में शाम 7:00 बजे से रात 9:00 बजे के बीच दो घंटे से ज्यादा समय तक लगातार बारिश हुई. गाजियाबाद में भी शाम के समय गरज के साथ भारी बारिश हुई. बिजली की चमक और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच लगातार बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया.
दिल्ली में तापमान में आई गिरावट
भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में ओलावृष्टि और आंधी-तूफान के कारण तापमान में गिरावट आई और हवा की गुणवत्ता में भी सुधार नजर आया. साफ हवा और सुहावने मौसम से लोगों को काफी फायदा हुआ. पालम में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 9.8 mm बारिश दर्ज की गई. आयानगर में 1.4 mm बारिश हुई, जबकि सफदरजंग में बहुत कम बारिश दर्ज की गई; लोधी रोड और रिज इलाकों में तो बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई. इस बीच, जानकारी सामने आ रही है कि मौसम विभाग ने शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
यह भी पढ़ें – Video: जालंधर में स्कूटी में हुआ जोरदार धमाका, 1 KM दूर तक सुनाई दी आवाज; कार और दुकान के शीशे टूटे
किन राज्यों में होगी बारिश?
- 6 मई को हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू में बारिश होने की संभावना है.
- 6-7 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है.
- राजस्थान में 6 से 9 मई तक बारिश होने की संभावना है.
- 6 से 9 मई के दौरान बंगाल में बारिश होने की संभावना है.
- 6 से 11 मई तक झारखंड और ओडिशा में बारिश होने के आसार हैं.
- 6 से 9 मई के दौरान मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है.
- 5 से 9 मई के दौरान छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है.
- 6 से 9 मई तक तमिलनाडु और तटीय आंध्र में बारिश होने की संभावना है.
- 7 और 8 मई को कर्नाटक औऱ रायलसीमा क्षेत्र में बारिश के आसार है.
यह भी पढ़ें – Mamata Banerjee Memes: ‘हम्बा हम्बा, रम्बा रम्बा’ रीमिक्स पर थिरके लोग, ममता के ही गढ़ में बीच सड़क मनाया जश्न; देखें Video