Home > देश > ऑफिस जाने, ट्रेन और फ्लाइट पकड़ने वाले सावधान, सड़कों पर निकलने से पहले देखें ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

ऑफिस जाने, ट्रेन और फ्लाइट पकड़ने वाले सावधान, सड़कों पर निकलने से पहले देखें ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

Delhi Traffic Update: सावन के महीने में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जल लेकर अलग-अलग मंदिरों में चढ़ाएंगे. ऐसे में सड़कों पर भारी जाम रहने की संभावना है. जिसको ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.

By: Sohail Rahman | Published: August 11, 2026 7:50:12 AM IST



Delhi NCR Traffic Advisory: सावन का महीना चल रहा है. ऐसे में श्रद्धालु गंगाजल लाकर अलग-अलग मंदिरों में चढ़ा रहे हैं. जिसकी वजह से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबार के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक के धीमे चलने की उम्मीद है. कांवड़ियों की भारी आवाजाही को देखते हुए दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद की पुलिस ने यात्रियों के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

दिल्ली को नोएडा से, नोएडा को गाजियाबाद से, गाजियाबाद को दिल्ली से और दिल्ली को फरीदाबाद से जोड़ने वाले मुख्य रास्ते सबसे ज्यादा प्रभावित होने की उम्मीद है. इन रास्तों पर यात्रा करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें या मेट्रो सेवा चुनें.

कई प्रमुख सड़कों पर होगा ट्रैफिक

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार, 11 अगस्त को कई प्रमुख सड़कों पर भारी ट्रैफिक दबाव की उम्मीद है. कांवड़ियों की आवाजाही के कारण कालिंदी कुंज और नोएडा-दिल्ली बॉर्डर वाले रास्तों पर भारी ट्रैफिक जाम लग सकता है. सरिता विहार, जसोला और नोएडा के बॉर्डर सेक्टरों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को देरी का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा, सुबह और शाम के पीक आवर्स के दौरान DND फ्लाईवे पर गाड़ियों की गति धीमी रहेगी.

यह भी पढ़ें – ‘बेटियों संग गॉसिप से लेकर फ्रीबी बहस तक…’, छा गए जयंत चौधरी; निजी जीवन से जुड़े किए मजेदार खुलासे!

एडवाइजरी में और क्या कहा गया है?

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि आश्रम चौक, मथुरा रोड और बदरपुर रूट पर कांवड़ यात्रा से जुड़ी पाबंदियों का असर सेंट्रल दिल्ली, साउथ दिल्ली और फरीदाबाद के बीच चलने वाले ट्रैफिक पर पड़ेगा. शिवरात्रि के कारण बदरपुर बॉर्डर और फरीदाबाद-दिल्ली रूट पर आस-पास के एंट्री पॉइंट्स पर पूरे दिन भारी ट्रैफिक दबाव की उम्मीद है. डायवर्जन की वजह से नोएडा-ग्रेटर नोएडा और दिल्ली बॉर्डर को जोड़ने वाली अन्य सड़कों पर भी लंबा ट्रैफिक जाम लग सकता है.

यात्रियों को दी गई सलाह

ट्रैफिक पुलिस ने सड़कों पर चलने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि वे ऑफिस, एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाते समय जल्दी निकलें. कुछ वक्त पहले ही निकले ताकि आपको फ्लाइट या ट्रेन पकड़ने में देरी न हो. इसके अलावा, पुलिस ने दिल्ली और नोएडा के बीच यात्रा करने वालों को निजी गाड़ियों के बजाय मेट्रो का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया है. घर से निकलने से पहले लाइव ट्रैफिक अपडेट देखने की सलाह दी जाती है.

सड़कों के बीच डायवर्जन रहेंगे लागू

कांवड़ कैंपों और प्रमुख शिव मंदिरों के पास बीच-बीच में डायवर्जन लागू रहेंगे, इसलिए यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलना चाहिए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सावन शिवरात्रि के अवसर पर आज बड़ी संख्या में कांवड़िये जलाभिषेक करने के लिए दिल्ली-एनसीआर भर के विभिन्न शिव मंदिरों की ओर जा रहे हैं. चूंकि कांवड़ यात्रा की आवाजाही रात भर और सुबह जल्दी तक जारी रहती है, इसलिए सड़कों पर लंबे समय तक ट्रैफिक जाम रहने की संभावना है, जो ऑफिस के पीक आवर्स के बाद भी जारी रह सकता है. जिसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करें और सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक से इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें – Uttarakhand Rain: चंद सेकंड में नदी ने निगल लिया पुल! नीति वैली में भारी बारिश से मची तबाही, वीडियो देख कांप उठेंगे

Tags:
Advertisement