Delhi Traffic Advisory For BRICS Summit 2026: दिल्ली में BRICS समिट 2026 से पहले ट्रैफिक पुलिस ने एक विस्तृत पब्लिक एडवाइजरी जारी की है. जिसमें 2 सितंबर को होने वाली मोटरकेड रिहर्सल के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन और पाबंदियों के बारे में लोगों को चेतावनी दी गई है. यह रिहर्सल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच होगी. इसके लिए 35 से ज्यादा सड़कों पर फैले 22 डायवर्जन पॉइंट्स पर ट्रैफिक नियम लागू किए जाएंगे.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रिक्स समिट 11 से 13 सितंबर तक भारत मंडपम में होगी. इससे सेंट्रल और साउथ दिल्ली के कई अहम रास्ते प्रभावित होंगे, जिनमें सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोती लाल नेहरू मार्ग, डॉ. ज़ाकिर हुसैन मार्ग, रानी झांसी रोड, बाराखंबा रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, जनपथ वगैरह शामिल हैं. मुख्य डायवर्जन पॉइंट्स पर लोगों को दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा. उन्हें सलाह दी गई है कि इस दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें.
TRAFFIC ADVISORY
📍In view of the Motor Carcade Rehearsal on September 2 ,2026, from 10:00 AM to 3:00 PM, traffic diversions and regulated movement will be in place across key routes in Delhi.
•Commuters are advised to plan journeys in advance, allow extra travel time, use… pic.twitter.com/Rk4ta2kD1r
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 1, 2026
ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी ताजा एडवाइजरी में कहा कि 2 सितंबर, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होने वाली मोटर कारकेड रिहर्सल के कारण दिल्ली के मुख्य रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन और आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा. जिसको ध्यान में रखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट (खासकर मेट्रो) का इस्तेमाल करें और तय डायवर्जन रूट तथा ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें.
हालांकि, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं वाली गाड़ियों को निकलने मं प्राथमिकता दी जाएगी.
यह भी पढ़ें – Delhi 5 September March: दिल्ली में फिर जुटेंगे ‘कॉकरोच’ SC ने किया 5 सितंबर के मार्च पर रोक लगाने से इन्कार