Delhi LPG Cylinder Price Hike: आम लोगों पर महंगाई की मार लगातार बढ़ती जा रही है. आज 1 जून, सोमवार को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़ गए हैं. दिल्ली में इन सिलेंडर की कीमत अब 3113.50 रुपये हो गई है. सिलेंडर पर 42 रुपये की कीमत बढ़ाई गई है. वहीं कोलकाता में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई. जिसके बाद सिलेंडर के दाम 3255.50 रुपये पहुंच गए हैं. इसके अलावा 5 किलो वाला छोटे फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडरों की कीमत भी 11 रुपये बढ़ गई है. यह सिलेंडर अब दिल्ली में 821.50 रुपये में मिलेंगे.
घरेलू सिलेंडर के दाम
हालांकि, इस बढ़ोतरी का असर घरेलू उपयोग वाले एलपीजी सिलेंडरों पर नहीं पड़ा है. इनकी कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है. केवल कमर्शियल और FTL सिलेंडरों की कीमतें ही बढ़ाई गई हैं.
पिछले महीने हुई थी बढ़ोतरी
बता दें कि, 1 मई को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे. इस सिलेंडर में तब 993 रुपये का इजाफा किया गया था. जिसके बाद कीमत 2,078.50 से बढ़कर 3,071.50 तक पहुंच गई थी. उस समय ‘छोटू’ सिलिंडर में 261 रुपये का इजाफा किया गया था.
लव ट्रायंगल का खूनी खेल! लड़की के चक्कर में थार से बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत 2 लोग घायल
क्यों बढ़ रहे दाम?
वेस्ट एशिया में युद्ध की वजह से दुनिया भर में एनर्जी सप्लाई में रुकावट आई, जिसमें भारत को होने वाली सप्लाई भी शामिल थी. भारत का 40 परसेंट क्रूड इम्पोर्ट, 65 परसेंट नैचुरल गैस और 90 परसेंट LPG सप्लाई, जो खाड़ी क्षेत्र के देशों से आती थी, तीन महीने तक चले इस संघर्ष की वजह से रुक गई.
Twisha Sharma Case: ट्विशा और समर्थ के बीच कौन था तीसरा शख्स? सीबीआई जांच में आया नया मोड़