Home > देश > बंगाल सरकार का नया फैसला: स्नातक करने वाली अविवाहित लड़कियों को मिलेंगे 50 हजार, सरकार ने बढ़ाया आर्थिक सहयोग

बंगाल सरकार का नया फैसला: स्नातक करने वाली अविवाहित लड़कियों को मिलेंगे 50 हजार, सरकार ने बढ़ाया आर्थिक सहयोग

West Bengal Budget 2026: पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. राज्य बजट में घोषणा की गई है कि स्नातक (Graduation) पूरी करने वाली अविवाहित लड़कियों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. सरकार का उद्देश्य उच्च शिक्षा के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित करना और आर्थिक रूप से उनका सहयोग करना है.

By: Thakur Dinesh Kumar | Published: June 22, 2026 7:40:31 PM IST



West Bengal Budget 2026: पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. राज्य बजट में घोषणा की गई है कि स्नातक (Graduation) पूरी करने वाली अविवाहित लड़कियों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. सरकार का उद्देश्य उच्च शिक्षा के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित करना और आर्थिक रूप से उनका सहयोग करना है.
यह फैसला राज्य की छात्राओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. इससे न केवल उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को भी आगे की पढ़ाई और करियर बनाने में मदद मिलेगी. सरकार का कहना है कि महिला शिक्षा में निवेश राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है.

DA में 20 प्रतिशत तक की हो सकती है वृद्धि

बजट भाषण में पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री दासगुप्ता ने कहा कि सरकार महंगाई भत्ते (DA) में 20 प्रतिशत की वृद्धि करेगी, जिससे यह कुल 38 प्रतिशत हो जाएगा. साथ ही सेवानिवृत्त पत्रकारों को 5,000 रुपए मासिक पेंशन मिलेगी. राजनीतिक कारणों से जेल में रहे लोगों को 10,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे. 

पौष्टिक भोजन मात्र 5 टका में होगा उपलब्ध

बंगाल सरकार ने गरीब और असहाय लोगों की खाद्य सुरक्षा पर बल देते हुए शहरी क्षेत्रों में 400 ‘मा आहार’ केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं. इन केन्द्रों में अंडे, मछली और सब्जियों सहित पौष्टिक भोजन मात्र 5 टका में उपलब्ध कराया जाएगा. वित्त मंत्री ने भविष्य में 210 और नए ‘मा आहार’ केन्द्र खोलने की घोषणा की है.

कोलकाता में बनेगा एक और एयरपोर्ट

जानकारी के अनुसार, कोलकाता हवाई अड्डे के अलावा कल्याणी के पास एक दूसरा हवाई अड्डा बनाया जाएगा. इसकी घोषणा भी उसी दिन की गई. पश्चिम बंगाल सरकार ने कल्याणी (नदिया जिला) के पास कोलकाता क्षेत्र के लिए एक दूसरे हवाई अड्डे (ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट) के निर्माण का प्रस्ताव रखा है. बजट घोषणा के अनुसार, इस परियोजना के लिए लगभग 1,000 एकड़ भूमि चिन्हित की जाएगी. इसका उद्देश्य Netaji Subhas Chandra Bose International Airport पर बढ़ते यात्री दबाव को कम करना और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करना है. यह परियोजना अभी प्रस्तावित चरण में है और भूमि अधिग्रहण, पर्यावरणीय मंजूरियों तथा केंद्र सरकार की स्वीकृतियों जैसी प्रक्रियाएँ पूरी होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा.

Advertisement