Amit Shah West Bengal Observer: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावो के नतीजों के बाद इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अब राज्य में कौन सीएम बनेगा उस पर फैसला लिया जाएगा. जिसके लिए खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बंगाल जाएंगे. वहीं आज देर शाम सीएम पद के प्रबल दावेदार सुवेंदु अधिकार भी दिल्ली आकर अमित शाह से मुलाकात करेंगे.
इस बैठक में सरकार के गठन, शपथ ग्रहण समारोह और मंत्रिमंडल के नामों पर चर्चा होगी. इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय महासचिन और पश्चिम बंगाल के प्रभारी सुनील बंसल के साथ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, समिक भट्टाचार्य भी शामिल होने वाले हैं. ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह सीएम का फैसला कराने खुद बंगाल क्यों जा रहे हैं और बाकी राज्यों में क्या हाल है.
क्यों जा रहे हैं अमित शाह बंगाल?
दरअसल बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की देखरेख के लिए अमित शाह और ओडिशा के सीएम चरण माझी को पर्यवेक्षक बनाया है. दरअसल बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की देखरेख के लिए अमित शाह और ओडिशा के सीएम चरण माझी को पर्यवेक्षक बनाया है. अमित शाह अगले 2-3 दिनों में कोलकाता का दौरा करने वाले हैं, जहां वे नए चुने गए विधायकों के साथ विचार-विमर्श करेंगे.
पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होना तय है. इससे पहले, ऐसी अटकलें थीं कि यह समारोह 7 मई को होगा, जो रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती का दिन है. BJP ने पश्चिम बंगाल में शानदार जीत हासिल की है, 206 सीटें जीती हैं, जबकि TMC को 82 सीटें मिली हैं.
किस राज्य के लिए किसे पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया?
पश्चिम बंगाल – अमित शाह, मोहन मांझी
असम – जे.पी.नड्डा, नायब सैनी
पुडुचेरी – मनसुख मंडाविया, निर्मल कुमार
बंगाल के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस
फिलहाल, पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शुभेंदु अधिकारी सबसे आगे चल रहे हैं. ममता बनर्जी 15 सालों से राज्य की मुख्यमंत्री रही हैं. नतीजतन, इस बात को लेकर ज़ोरदार अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या BJP धरती के बेटे शुभेंदु अधिकारी पर दांव लगाएगी, या किसी महिला को इस शीर्ष संवैधानिक पद पर बिठाएगी.
महिला मुख्यमंत्री की संभावना को लेकर हो रही चर्चाओं ने कोलकाता से लेकर दिल्ली तक का राजनीतिक माहौल गरमा दिया है. शुभेंदु अधिकारी के अलावा, कई और नाम भी चर्चा में हैं; इनमें प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य और BJP के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष शामिल हैं. महिला दावेदारों में रूपा गांगुली और अग्निमित्रा पॉल के नामों की खूब चर्चा हो रही है. शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर, दोनों ही सीटों से विजयी हुए हैं.