Bengaluru Human Trafficking Racket: लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बेंगलुरु पुलिस ने शहर के कई इलाकों में छापेमारी करके किराये के घरों में चल रहे देह व्यापार रैकेट का खुलासा किया है. छापे के दौरान ज्यादातर जगहों पर लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले. पुलिस ने 3 युवतियों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि छापे की सूचना मिलने पर ज्यादातर लड़के-लड़कियां अलर्ट हो गए और संचालक के साथ फरार हो गए. पुलिस अब सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है. एक घर में जब पुलिस पहुंची तो कुछ लड़के-लड़कियां बेहद आपत्तिजनक स्थिति में मिले.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर बेंगलुरु पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच की महिला सुरक्षा टीम के अधिकारियों पिछले कुछ दिनों के दौरान कई इलाकों में छापा मारा, जहां किराये के घरों में देह व्यापार के रैकेट को चलाने की सूचनाएं मिल रही है. इसके बाद पुलिस ने बेंगलुरु शहर के टी. दासराहल्ली, जरगनहल्ली और मुदलापाल्या इलाके में घरों में छापा मारा, जहां पर देह व्यापार का रैकेट चल रहा था.
3 युवतियां ली गई हिरासत में
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, छापे के दौरान एक घर से तीन युवतियों और एक पुरुष को पकड़ा है. ये तीनों मौके पर आपत्तिजनक हालत में मिले थे. यह भी जानकारी मिली है कि तीन युवतियों दूसरे राज्यों से ताल्लुक रखती हैं, जबकि एक युवती स्थानीय इलाके की है.
कैसे चलाते थे देह व्यापार का रैकेट
बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह के कार्यालय की ओर से इस बाबत एक बयान जारी किया गया है. इसके मुताबिक, गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के दौरान कई खुलासे गए. आरोपियों ने कबूल किया कि ज़्यादा पास कमाने के लिए उन्होंने ऐसी जगहों पर चुना रिहायशी ज्यादा थी. शातिर फ़ोन के जरिये और वाट्सऐप के जरिये वेश्यावृत्ति की सेवा चाहने वाले पुरुषों से संपर्क करते थे. इसके बाद हां कहने पर अपने ग्राहकों को किराए के घरों में बुलाते थे. इसके बाद आसानी से वेश्यावृत्ति का धंधा चलाते थे.
भविष्य और भी मारे जा सकते हैं छापे
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बागलागुंटे पुलिस स्टेशन, पुत्तेनहल्ली पुलिस स्टेशन और चंद्र लेआउट पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और आने वाले दिनों में देह व्यापार रैकेट का खुलासा करने के लिए और भी छापे मारे जाएंगे.