Home > देश > Bengal Election Result 2026: मोदी-अमित शाह या SIR! बंगाल में BJP के शानदार प्रदर्शन के पीछे क्या हैं 5 कारण?

Bengal Election Result 2026: मोदी-अमित शाह या SIR! बंगाल में BJP के शानदार प्रदर्शन के पीछे क्या हैं 5 कारण?

Bengal Election Result 2026: बंगाल विधनासभा चुनाव की मतगणना जारी है. रूझानों में बीजेपी, टीएमसी को कड़ी टक्कर टक्कर देते हुए आगे चल रही है. जानिए बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के पीछे क्या है 5 कारण.

By: Kamesh Dwivedi | Last Updated: May 4, 2026 10:49:30 AM IST



देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों का रिजल्ट आने वाला है, जिसकी मतगणना जारी है. सबसे ज्यादा लोग बंगाल विधानसभा को लेकर उत्साहित है. जहां बीजेपी और टीएमसी के बीच जबरदस्त मुकाबला जारी है. आखिर क्या है रूझानों में बंगाल में बीजेपी के दमदार प्रदर्शन की 5 वजहें?  इसके पीछे मोदी-अमित शाह की रैली, SIR या क्या है वजह जानिए.

SIR है एक वजह 

बंगाल विधानसभी में दो चरणों में हुए चुनावों में सबसे अधिक मतदान हुआ, जो लगभग 92.5% रहा. इस बार, 294 सीट पर विधानसभा चुनाव हुआ. SIR भी बीजेपी के प्रदर्शन का एक कारण हो सकता है. इस बार एसआईआर बंगाल में कई महीनों तक चला, जिसमें लगभग 91 लाख मतदाताओं को हटा दिया गया. इसमें 27 लाख से अधिक मतदाता न्यायिक प्रक्रिया के बाद हटाए गए. ममता बनर्जी शुरुआत से ही एसआईआर के खिलाफ मुखर रही हैं और उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा के पक्ष में साजिश रचने का आरोप लगाया था. सरी ओर, भाजपा ने मतदाता सूचियों से कथित तौर पर अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को हटाने के लिए एसआईआर की सराहना की थी. 

पीएम मोदी की रैली भी है कारण

प्रधानमंत्री मोदी की रैलियों ने बंगाल की जनता को बीजेपी की तरफ मोड़ने का प्रयास किया. क्योंकि मोदी की रैली का अन्य राज्यों पर भी काफी प्रभाव दिखता रहा है. अंतिम समय में लोगों को मन बदलने में पीएम मोदी का बहुत बड़ा रोल होता है. पीएम मोदी अक्सर लोकल राजनीति करने के लिए जाने जाते हैं, जिससे वो आम जनता का दिल जीत लेते हैं. इसकी एक उदाहरण 19 अप्रैल 2026 को पश्चिम बंगाल में देखने को मिला था. बंगाला के झाड़ग्राम (Jhargram) में एक चुनावी रैली के बाद सड़क किनारे एक छोटी सी दुकान पर पीएम ने झालमुड़ी खाई थी, जो काफी चर्चाओं में था. 

अमित शाह भी हैं खास वजह

गृहमंत्री अमित शाह ने भी बंगाल की रैलियों में जनता को काफी हद तक प्रभावित किया. 

ट्रिपल लेयर सिक्योरिटी

चुनाव आयोग ने बंगाल विधानसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान भी सिक्योरिटी का अच्छा खासा इंतजाम कर रखा था. जिससे हेरफेर नहीं हो सका. और जहां कुछ गड़बड़ी हुई वहां दोबारा चुनाव करवाया जा रहा है. इसके अलवा मतगणना के दौरान भी चुनाव आयोग ने ट्रिपल लेयर सिक्योरिटी कर रखी है. ये सब भी बीजेपी की अच्छे प्रदर्शन का एक कारण हो सकता है.  जिसका नतीजा बंगाल के रूझानों में दिख रहा है, जहां भाजपा टीएमसी से आगे चल रही है. 
 

अन्य राज्यों के नेताओं ने भी डाला असर

बीजेपी ने अपने स्टार नेताओं को बंगाली के चुनावी रैलियों में उतार दिया था. इस लिस्ट में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी सीएम मोहन यादव, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, जैसे आदि नेता बंगाल की जनता को संबोधित करने पहुंचे थे. 

Advertisement