Bypoll Election Voting Percentage: देश के 3 राज्यों में 3 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. इस बीच, चुनाव आयोग ने सुबह 9 बजे तक की वोटिंग प्रतिशत जारी कर दी है. चुनाव आयोग के अनुसार, मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 12.94 प्रतिशत वोटिंग हुई है.
इसके अलावा, गुजरात के वडोदरा की मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 6.06 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी हैं. बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 4.61 प्रतिशत वोटिंग हुई है.
दतिया में कांग्रेस और बीजेपी में सीधी टक्कर
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह और बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है. तो वहीं, दूसरी तरफ बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पहली बार चुनाव मैदान में हैं. इसके अलावा, राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता और एनडीए समर्थित बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के बीच मुकाबला माना जा रहा है.
मांजलपुर में कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने
इसके अलावा, गुजरात के मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रमुख मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच देखने को मिल रहा है. यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार सतीश पटेल और कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी के बीच मुकाबला हो रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी विधायक योगेश पटेल के निधन के बाद ये सीट खाली हुई थी.