Home > देश > Baba Vanga Prediction: दुनियाभर में मचेगी तबाही! सितंबर का महीना खा जाएगा विश्व का 7-8 फीसदी हिस्सा; क्या इस बार सच होगी बाबा वेंगा की खतरनाक भविष्यवाणी?

Baba Vanga Prediction: दुनियाभर में मचेगी तबाही! सितंबर का महीना खा जाएगा विश्व का 7-8 फीसदी हिस्सा; क्या इस बार सच होगी बाबा वेंगा की खतरनाक भविष्यवाणी?

Baba Vanga prediction | Baba Vanga Ki Bhavishyavani 2026 in Hindi:: बाबा वेंगा वो नाम है जिनकी भविष्यवाणी सुन पूरी दुनिया हिल जाती है और सलामती की दुआ करना शुरू कर देती है. इनकी भविष्यवाणी को हमेशा ही चिंतित होकर देखा जाता है.

By: Heena Khan | Last Updated: September 3, 2026 6:17:03 PM IST



Baba Vanga prediction | Baba Vanga Ki Bhavishyavani 2026 in Hindi: बाबा वेंगा वो नाम है जिनकी भविष्यवाणी सुन पूरी दुनिया हिल जाती है और सलामती की दुआ करना शुरू कर देती है. इनकी भविष्यवाणी को हमेशा ही चिंतित होकर देखा जाता है. बता दें कि नेत्रहीन होने के बावजूद, उन्होंने अपनी मृत्यु से पहले आने वाले दशकों के बारे में ऐसी भविष्यवाणियां की थीं जो लोगों को गहराई से सोचने पर मजबूर करती हैं. वहीं जब 2026 का आधा समय बीत चुका है, तो इंटरनेट पर सितंबर 2026 को लेकर अटकलें तेज हो रही हैं. साथ ही बता दें कि बाबा वेंगा के अनुयायियों का कहना ​​है कि इस साल का आखिरी हिस्सा पृथ्वी और मानव सभ्यता के लिए बेहद उथल-पुथल भरा होने वाला है. 

दुनियाभर में ऐसे मचेगी तबाही 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों का विश्लेषण करने वालों का दावा है कि 2026 में प्राकृतिक संतुलन बुरी तरह खराब हो सकता है. इन भविष्यवाणियों में कहा गया है कि दुनिया के लगभग 7 से 8 प्रतिशत हिस्से में अचानक और विनाशकारी प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं. वहीं नेपाल में भी हाल ही में अच्छी खासी तबाही देखने को मिली. बाढ़ में सैकड़ों लोगों के मरने से दुनियाभर में खोफ का माहौल है.  इन घटनाओं में बड़े और विनाशकारी भूकंप, शांत पड़े ज्वालामुखियों का अचानक फटना और अप्रत्याशित बाढ़ शामिल हैं. दावा किया जाता है कि प्राकृतिक आपदाओं का यह सिलसिला घनी आबादी वाले कई शहरों का स्वरूप बदल सकता है और लाखों लोगों के जीवन पर असर डाल सकता है.

जब एक ही मंच पर थे Salman Khan-Vivek Oberoi, ऐश्वर्या राय को लेकर झगड़े के बाद स्टेज पर ही मांगी माफी; देखें Video

महाद्वीपों के बीच हो सकती है जंग 

प्राकृतिक आपदाओं के अलावा, अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भी एक बड़े संकट की आशंका जताई गई है. बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के आधार पर कहा जा रहा है कि यूरोपीय और एशियाई देशों के बीच चल रहा मतभेद इस दौरान चरम सीमा पर पहुंच सकता है. सीमा पर बढ़ता तनाव और कूटनीतिक विफलताएं दुनिया को एक नए वैश्विक संघर्ष यानी तीसरे विश्व युद्ध की ओर धकेल सकती हैं. इस वैश्विक टकराव के कारण शक्तिशाली देशों के बीच सीधी सैन्य झड़पें हो सकती हैं, जिससे पूरी दुनिया में अस्थिरता का माहौल बन सकता है.

Big Boss 20: ‘सलमान खान’ के शो में ‘रिया अहीर’ मचाएंगी धमाल, ‘फेम’ लूटने की बात पर दिया मुंहतोड़ जवाब; फैन्स को बताई असली वजह!

Advertisement