Congress Muslim League Remark: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे कल यानी 4 मई को आ गए. चुनावों के आंकड़ों से कांग्रेस पार्ट में एक दिलचस्प रुझान सामने आया है. असम, केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में, कांग्रेस पार्टी के जीतने वाले उम्मीदवारों में बड़ी संख्या में मुस्लिम नेता शामिल थे.
इसके कारण पार्टी को लेकर कई अटकले लगाए जा रहे हैं कि क्या कांग्रेस नई मुस्लिम लीग बन गई है. यह बात पीएम मोदी के साथ-साथ कभी कांग्रेस के पुराने अलायंस AIUDF के प्रेसिडेंट बदरुद्दीन अजमल ने भी कह दिया. ऐसे में चलिए एक नजर 2026 के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर डालते है.
असम में 19 में से 18 सीटें जीतीं
असम में, कांग्रेस पार्टी द्वारा जीती गई 19 सीटों में से 18 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल की. पार्टी ने राज्य में 20 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, जिनमें से 18 जीते, जबकि केवल एक गैर-मुस्लिम उम्मीदवार ही जीत हासिल कर सका. कांग्रेस की सहयोगी पार्टी, रायजोर दल ने भी दो सीटें जीतीं एक सीट मुस्लिम उम्मीदवार ने और दूसरी सीट अखिल गोगोई ने जीती.
केरल में 35 मुस्लिम विधायक
केरल की 140-सदस्यीय विधानसभा में, 35 मुस्लिम विधायक चुने गए, जिनमें से 30 कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) गठबंधन से हैं. इसमें कांग्रेस पार्टी के 8 विधायक और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के 22 विधायक शामिल हैं.
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में कांग्रेस के दो सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार जीतें
पश्चिम बंगाल में, कांग्रेस ने दो सीटें जीतीं, और दोनों ही सीटें मुस्लिम उम्मीदवारों ने हासिल कीं. यहां, कांग्रेस ने 63 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, यह संख्या तृणमूल कांग्रेस द्वारा उतारे गए 47 उम्मीदवारों से अधिक थी. तमिलनाडु में, कांग्रेस ने दो मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा, जिनमें से एक विजयी रहा.
कांग्रेस अब ‘मुस्लिम लीग’ बन गई है- बदरुद्दीन अजमल
यह हमला, जिसमें कांग्रेस को सांप्रदायिक पार्टी कहा गया इस बार BJP की तरफ़ से नहीं, बल्कि उसके पूर्व सहयोगी AIUDF की तरफ़ से आया. असम विधानसभा चुनावों के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए, AIUDF के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल ने सोमवार को कहा कि असम में कांग्रेस अब खत्म हो चुकी है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पार्टी ‘मुस्लिम लीग’ में बदल गई है.
PM मोदी भी कह चुके हैं कांग्रेस को ‘मुस्लिम लीग’
चुनावी रैलियों में, BJP ने लगातार कांग्रेस को एक ऐसी पार्टी के तौर पर पेश किया है जो अल्पसंख्यकों को खुश करने की राजनीति करती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP के अन्य नेताओं ने भी पहले कांग्रेस को मुस्लिम लीग कहकर उस पर हमला किया है. PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस अब ‘इंडियन नेशनल कांग्रेस’ (INC) नहीं रही, बल्कि अब वह ‘मुस्लिम लीग-माओवादी कांग्रेस’ (MMC) में बदल गई है.