Home > देश > Space Viral Video: अंतरिक्ष में चमत्कार! पृथ्वी के ऊपर दिखी हरे रंग की चादर; खुद भारतीय अंतरिक्ष यात्री ने शेयर किया वीडियो

Space Viral Video: अंतरिक्ष में चमत्कार! पृथ्वी के ऊपर दिखी हरे रंग की चादर; खुद भारतीय अंतरिक्ष यात्री ने शेयर किया वीडियो

Anil Menon Space Mission | NASA: अक्सर लोग अंतरिक्ष पर गए हैं और जब-जब गए हैं तो एक अलग ही नजारा देखने को मिला है. ऐसा नजारा जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. जैसा की आप सभी जानते हैं कि अंतरिक्ष में अनगिनत रहस्य छिपे हैं और दुनिया भर के वैज्ञानिक उन्हें सुलझाने में लगे रहते हैं.

By: Heena Khan | Published: August 5, 2026 9:20:52 AM IST



Anil Menon Space Mission | NASA: अक्सर लोग अंतरिक्ष पर गए हैं और जब-जब गए हैं तो एक अलग ही नजारा देखने को मिला है. ऐसा नजारा जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. जैसा की आप सभी जानते हैं कि अंतरिक्ष में अनगिनत रहस्य छिपे हैं और दुनिया भर के वैज्ञानिक उन्हें सुलझाने में लगे रहते हैं.  वैसे तो वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में कई रॉकेट और सैटेलाइट भेजे हैं. वहीं अब एक बार फिर अंतरिक्ष पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला है. दरअसलदरअसल , भारतीय मूल के NASA वैज्ञानिक अनिल मेनन अभी इसी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर हैं. उन्होंने अब वहां से एक अनोखे नज़ारे का वीडियो शेयर किया है, वहीं इस वीडियो ने एक बार  फिर अंतरिक्ष का ऐसा नजारा दिखाया जिसे देख हर कोई हैरान रह गया और अब ये दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने ‘ऑरोरा’ (Aurora) नाम की एक दिलचस्प वैज्ञानिक घटना का वीडियो शेयर किया है. चलिए जान लेते हैं कि ये क्या है. 

पृथ्वी के ऊपर अलग रंग की परत 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब अनिल मेनन की भेजी हुई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही और इस वायरल वीडियो में पृथ्वी के ऊपर हरे रंग के, लहर जैसे पैटर्न दिखाई दे रहे हैं; वैज्ञानिक भाषा में इस घटना को ‘ऑरोरा’ कहा जाता है. अनिल मेनन ने इस जादुई पल को कैमरे में कैद किया और अपने अनुभव के बारे में लिखा, “मैं यह नज़ारा कभी नहीं भूलूंगा. आज रात मैंने अंतरिक्ष से अपना पहला ‘ऑरोरा’ देखा. सबसे अच्छी बात यह है कि मेरे पास इसे याद रखने के लिए एक वीडियो है, जिसमें यह नज़ारा बहुत खूबसूरती से कैद हुआ है.”

आखिर कैसे दिखा ये अनमोल नजारा 

जानकारी के मुताबिक, NASA के अंतरिक्ष यात्री ने इस अनोखी वैज्ञानिक घटना की वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि आज रात सौर गतिविधि (solar activity) बढ़ने से Kp इंडेक्स 5 से ऊपर चला गया. इसकी वजह से ही ऑस्ट्रेलिया के ऊपर पूरा आसमान हरी रोशनी से जगमगा उठा. वीडियो में साफ दिख रहा है कि चमकदार हरी रोशनी हवा में सांप की तरह लहरा रही है यह वाकई एक शानदार नज़ारा है.

 ये भी पढ़ें:  Red Sea Attack: यमन के तट पर मौत का मंजर! डूबे जहाज से 13 भारतीयों  की ऐसे बचाई जान

Advertisement