Amritsar Blast: जालंधर में बीएसएफ चौक के बाद गुरु नगरी अमृतसर में खासा कैंप के आर्मी कैंप के बाहर धमाके की खबर सामने आ रही है. घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद अमृतसर रूरल पुलिस, सिटी पुलिस और आर्मी मौके पर पहुंची है. अमृतसर रूरल के एसपी आदित्य वारियर ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि आर्मी कैंप के बाहर धमाका हुआ है. फिलहाल, उन्होंने कहा कि इस ताजा मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है.
एक ही दिन में हुए इस दूसरे हमले के बाद राज्य में हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है. अमृतसर (ग्रामीण) के SSP सुहैल मीर कासिम ने बताया कि शुरुआती जांच और विश्लेषण से पता चला है कि कोई व्यक्ति आया था और उसने बाउंड्री वॉल की तरफ कुछ फेंका, जिससे धमाका हो गया.
मौके पर पहुंची पुलिस
देर रात खासा कैंटोनमेंट के पास धमाके की आवाज की शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत कैंटोनमेंट इलाके में तैनात सेना के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे. गहन जांच करने के लिए बम निरोधक दस्ते (BDS) को बुलाया गया. फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने मौके से सैंपल और सबूत इकट्ठा किए और उन्हें जांच के लिए भेज दिया. इस पूरे मामले पर एसपी आदित्य एस वारियर का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हम जांच कर रहे हैं कि कितने धमाके हुए हैं और कैसे हुए हैं.
VIDEO | Punjab: Explosion reported outside BSF camp in Amritsar, bomb disposal, FSL teams at spot.#PunjabNews
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/RM3k1mx4fI
— Press Trust of India (@PTI_News) May 6, 2026
यह भी पढ़ें – Video: जालंधर में स्कूटी में हुआ जोरदार धमाका, 1 KM दूर तक सुनाई दी आवाज; कार और दुकान के शीशे टूटे
जालंधर में स्कूटर में लगी आग
यह दूसरा धमाका था; इससे कुछ घंटे पहले मंगलवार रात करीब 8 बजे जालंधर जिले में सीमा सुरक्षा (BSF) के पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर एक धमाका हुआ था. इस धमाके से एक स्कूटर में आग लग गई और बीएसएफ चौक के पास ट्रैफिक सिग्नल को भी नुकसान पहुंचा. पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, और अभी यह पता लगाया जाना बाकी है कि स्कूटर में आग कैसे लगी.
यह भी पढ़ें – Bengal Violence: मीट की दुकाने तोड़ीं, कार्यकर्ताओं की गई जान; चुनाव के बाद बंगाल में भड़की हिंसा, देखें VIDEO
स्कूटर चालक की हुई पहचान
जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि प्रथम दृष्टया तथ्य यह हैं कि यहां (जालंधर) पार्क किए गए एक एक्टिवा (स्कूटर) में आग लग गई. हम अभी भी मौके पर तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं. इस बीच, 22 साल के एक युवक गुरप्रीत सिंह की पहचान उस व्यक्ति के रूप में हुई है जो उस स्कूटर को चला रहा था. पत्रकारों से बात करते हुए उसके एक रिश्तेदार ने बताया कि गुरप्रीत हर दिन इस इलाके में पार्सल पहुंचाने आता है. मंगलवार शाम जब वह अपने पार्क किए हुए स्कूटर के पास पहुंचा, तो अचानक उसमें आग लग गई. रिश्तेदार ने बताया कि इसके बाद गुरप्रीत ने अपने पिता को फोन किया और उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी दी.