Home > देश > ठंडी नहीं हुई लाल किले की जमीन! हो रही थी एक और बड़े हमले की तैयारी; भारत के इन हिस्सों से पकड़ा गया हथियारों का बड़ा जखीरा

ठंडी नहीं हुई लाल किले की जमीन! हो रही थी एक और बड़े हमले की तैयारी; भारत के इन हिस्सों से पकड़ा गया हथियारों का बड़ा जखीरा

Arms Smuggling From Pakistan: एक बार फिर पाक भारत के खिलाफ साजिश करता पकड़ा गया. बता दें कि हाल ही में पश्चिम बंगाल में पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क पर हालिया कार्रवाई और अमृतसर में ड्रोन के ज़रिए हथियार और ड्रग्स की तस्करी की कई घटनाओं के सामने आने के बाद, पंजाब के तरनतारन ज़िले में एक नए ऑपरेशन ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है.

By: Heena Khan | Last Updated: August 6, 2026 8:31:29 AM IST



Arms Smuggling From Pakistan: एक बार फिर पाक भारत के खिलाफ साजिश करता पकड़ा गया. बता दें कि हाल ही में पश्चिम बंगाल में पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क पर हालिया कार्रवाई और अमृतसर में ड्रोन के ज़रिए हथियार और ड्रग्स की तस्करी की कई घटनाओं के सामने आने के बाद, पंजाब के तरनतारन ज़िले में एक नए ऑपरेशन ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. जी हाँ! इस ऑपरेशन के चलते पंजाब पुलिस और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने मंजीत सिंह नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उस पर पाकिस्तान में मौजूद हथियार तस्करों के संपर्क में रहने और ड्रोन के ज़रिए हथियार मंगवाने का आरोप है.

हथियार तस्करों से सीधा संबंध 

पुलिस जांच के दौरान इस बात की जानकारी मिली है कि इस पूरे नेटवर्क में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का हाथ है. पुलिस का कहना है कि, गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान मंजीत सिंह के तौर पर हुई है, जो तरनतारन ज़िले के खालरा पुलिस स्टेशन इलाके के वान तारा गांव का रहने वाला है. यह गिरफ़्तारी तरनतारन पुलिस और BSF के संयुक्त ऑपरेशन का नतीजा थी. जांच में पता चला कि आरोपी पाकिस्तान में मौजूद हथियार तस्करों के सीधे संपर्क में था.

ये भी पढ़ें:  Most Centuries in IND vs SL Series: भारत-श्रीलंका सीरीज में किसने ठोके हैं सबसे ज्यादा शतक, लिस्ट में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा!

हो रही थी बड़े हमले की प्लानिंग 

पुलिस का कहना है कि आरोपी ISI की मदद से ड्रोन के ज़रिए भारत में अत्याधुनिक हथियारों की खेप मंगवाता था. पुलिस और BSF की संयुक्त टीम ने उसके पास से हथियारों का एक बड़ा ज़खीरा बरामद किया, जिसमें MP-9 जैसी एडवांस्ड राइफलें भी शामिल थीं. पुलिस का दावा है कि अगर इस खेप को समय रहते नहीं रोका जाता, तो इन हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए किया जा सकता था. पुलिस और BSF की संयुक्त टीम ने आरोपी के घर पर छापा मारा. तलाशी के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए. पुलिस के अनुसार, आरोपी से ज़ब्त की गई चीज़ों में एक MP-9 गन, एक .30 बोर की बेरेटा पिस्तौल, चार ग्लॉक 9mm पिस्तौल, दो .30 बोर की ज़ोराकी पिस्तौल, मैगज़ीन, 89 ज़िंदा कारतूस और दो मोबाइल फ़ोन शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: 81 की प्रेमिका तो 24 का प्रेमी… 57 साल का एज गैप, फिर कैसे परवान चढ़ा इस कपल का प्यार? कहानी है काफी दिलचस्प

Advertisement