Bengal Violence: जैसा की आप सभी जानते हैं कि पश्चिम बंगाल में BJP में जबरदस्त जीत दर्ज कर ममता को करारी हार दे दी है. जहां एक तरफ पूरे पश्चिम बंगाल में जश्न मनाया जा रहा है. तो वहीं दूसरी ओर राज्य में झड़प भी देखने को मिली. इसी बीच, जीत के जश्न के दौरान कई जगहों पर हिंसा और तोड़फोड़ की खबरें सामने आई हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी कोलकाता में ही, कथित तौर पर दुकानों को बुलडोज़र से गिराया जा रहा है. इस स्थिति को देखते हुए, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने राज्य में हिंसा भड़काने और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
तोड़ी गईं मीट की दुकाने
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के नेता और राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन ने भी इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और कहा है कि मध्य कोलकाता में, न्यू मार्केट के पास पुलिस की अनुमति से जीत के जश्न के हिस्से के तौर पर मांस की दुकानों को गिराने के लिए एक बुलडोज़र लाया गया था. ये तब हुआ जब CAPF (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) के जवान पास में ही मौजूद थे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये बुलडोज़र सिर्फ कोलकाता में ही नहीं बल्कि उत्तर 24 परगना के श्यामनगर में भी तैनात किए गए थे. श्यामनगर में भी, एक ‘बिस्वा बांग्ला’ ढाँचे को बुलडोज़र से गिरा दिया गया.
Illegal TMC shop
Illegal meat shopAbdul is crying tonight in Kolkata
— Kreately.in (@KreatelyMedia) May 5, 2026
पार्टी कार्यकर्ताओं ने गवाई जान
हैरान कर देने वाली खबर तो ये है कि चुनावों के बाद, राज्य के अलग अलग हिस्सों में हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में BJP और तृणमूल कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता मारा गया. जी हाँ! पुलिस के मुताबिक, मधु मंडल में एक BJP कार्यकर्ता, जिसे मंगलवार शाम न्यू टाउन इलाके में एक विजय जुलूस के दौरान TMC कार्यकर्ताओं द्वारा कथित हमले में चोटें आई थीं. उसकी चोटों की वजह से जान चली गई. इससे पहले, बीरभूम के नानूर में, TMC कार्यकर्ता अबीर शेख की कथित तौर पर BJP कार्यकर्ताओं ने हत्या कर दी थी, जिन्होंने उस पर धारदार हथियारों से हमला किया था.
देश के 12 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में भी जमकर बरसेगा बादल; IMD ने जारी किया अलर्ट