Red Sea Attack: मंगलवार को यमन के समुद्री इलाके में एक भारतीय जहाज़ पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे वो पलटकर डूब गया.राहत की बात ये है कि यमन के कोस्ट गार्ड ने सभी 13 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के शिपिंग मंत्री ने X पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी है. शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि कार्गो जहाज़ MSV फ़ैज़े नूरे ओलिय़ा यमन के समुद्री इलाके के पास “एक प्रोजेक्टाइल” (मिसाइल या रॉकेट जैसा हथियार) की चपेट में आने के बाद डूब गया. हालांकि, यमन सरकार की समर्थक ‘नेशनल रेजिस्टेंस फोर्सेज़’ ने कहा कि देश के पश्चिमी तट के पास जहाज़ पर “विस्फोटकों से लदी एक नाव” से हमला किया गया था.
ये भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, एयर इंडिया की फ्लाइट में जबरदस्त टर्बुलेंस, कई यात्री घायल
विदेश मंत्रालय का बयान
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हम भारतीय झंडे वाले कमर्शियल जहाज़ MSV फ़ैज़े नूरे ओलिय़ा पर हुए हमले की निंदा करते हैं, जो 4 अगस्त, 2026 को यमन के तट के पास लाल सागर में डूब गया था.” सोनोवाल ने भी कहा कि भारत “बिना किसी उकसावे के, बिना सुरक्षा वाले मशीनीकृत सेलिंग जहाज़ पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा करता है”.
Reportedly, a ship belonging to the American-Saudi enemy that breached the Yemeni forces’ ban in the Red Sea was struck. pic.twitter.com/20jyQpSf1q
— Tomthunkit™ (@TomthunkitsMind) August 4, 2026
ये भी पढ़ें: Video: ‘फलना चौधरी’ से हमको लेना-देना नहीं है…जदयू विधायक अनंत सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री का किया अपमान?
13 भारतीयों को बचाया
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यमन की नौसेना और कोस्ट गार्ड के संयुक्त ऑपरेशन में जहाज़ के 14 सदस्यों वाले क्रू (जिसमें 13 भारतीय और एक यमनी नागरिक शामिल थे) को बचाया गया और मोखा बंदरगाह ले जाया गया. बयान में कहा गया है कि सऊदी अरब में भारतीय दूतावास स्थिति पर नज़र रख रहा है और क्रू की सुरक्षा के लिए यमनी अधिकारियों के साथ तालमेल बिठा रहा है. भारतीय पक्ष ने सहयोग के लिए यमनी अधिकारियों का धन्यवाद किया.