Live

India vs South Africa, First ODI Highlights: कोहली, कुलदीप और हर्षित के आगे द.अफ्रीका हुई फेल, भारत ने 17 रनों से जीता पहला मैच

Updated: November 30, 2025 10:07:44 PM IST
India vs South Africa First ODI Highlights

India vs South Africa, First ODI Highlights:  भारत और द.अफ्रीका के बीच सीरीज़ का पहला वनडे मैच रांची के मैदान पर खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने द.अफ्रीका को 17 रनों से मात देकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली. इस मुकाबले में द.अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया. भारतीय टीम बल्लेबाज़ी के लिए आई. टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए. भारत की तरफ से विराट कोहली ने 135 रनों की दमदार पारी खेलते हुए अपना 52वां वनडे शतक जड़ा. इसके अलावा भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 57 और कप्तान के एल राहुल ने 60 रनों की पारी खेली. इन सभी की दमदार बल्लेबाज़ी के दम पर भारत ने द.अफ्रीका को 350 रनों का लक्ष्य दिया. 

द.अफ्रीका की टीम इस मुकाबले में 332 रन ही बना सकी और भारत ने इस मैच को 17 रनों से जीतते हुए सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली. द.अफ्रीका की तरफ से 3-3 खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाए. मैथ्यू ब्रीत्ज़के ने 72 रनों की पारी खेली तो मार्को येन्सन ने तो सिर्फ 39 गेंदों में 70 रन ठोक दिए. इसके अलावा कॉर्बिन बॉश ने भी वनडे क्रिकेट में अपनी पहली फिफ्टी लगाई, लेकिन इन तीनों की दमदार पारियां भी द.अफ्रीका को जीत नहीं दिला पाई. भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए, तो वहीं हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए, तो अर्शदीप ने 2 बल्लेबाज़ों का शिकार करते हुए भारतीय टीम को जीत दिला दी.

Summary: India vs South Africa, First ODI Highlights: भारतीय टीम ने रांची में खेले गए पहले वनडे मैच को जीतते हुए सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली. इस मैच में विराट कोहली, कुलदीप यादव और हर्षित राणा टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे.

Live Updates

21:04 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: कुलदीप के 4 विकेट ने पलटा मैच

 India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: कुलदीप यादव ने अपने आखिरी ओवर में सब्रायेन को के एल राहुल के हाथों कैच आउट करवाकर अपना चौथा विकेट चटकाया. इस मैच में कुलदीप के ये 4 विकेट बेहद अहम रहे क्योंकि जिस तरह से उन्होंने मार्को येन्सन और मैथ्यू ब्रीत्ज़के को एक ही ओवर में पवेलियन भेजा वहीं से मैच भारत की तरफ पूरी तरह से मुड़ गया.

20:41 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: कुलदीप ने 3 गेंदों में चटकाए 2-2 बड़े विके

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: कुलदीप ने मार्को येन्सन का विकेट लेकर द.अफ्रीका परेशानी में डाल दिया था. ऐसे में सेट बल्लेबाज़ मैथ्यू ब्रीत्ज़के पर भी दबाव बढ़ रहा था. ब्रीत्ज़के ने भी कुलदीप की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की और विराट कोहली ने एक आसान सा कैच पकड़ लिया. इसी के साथ द.अफ्रीका को लगा 7वां झटका और इस तरह से कुलदीप ने सिर्फ 3 गेंदों में 2 सेट बल्लेबाज़ों को आउच कर द.अफ्रीका को बैकफुट पर धकेल दिया.

20:37 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: कुलदीप ने येन्सन की पारी पर लगाया ब्रेक

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: मार्को येन्सन अर्धशतक के बाद भी भारतीय गेंदबाज़ों पर प्रहार कर रहे थे. इसी बीच राहुल ने 34वां ओवर कुलदीप यादव को दिया. कुलदीप की गेंद पर येन्सन ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की और वो गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर पाए और जडेजा ने एक आसान सा कैच पकड़ लिया.

20:14 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: येन्सन का तूफानी अर्धशतक

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: द.अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी. इसी बीच मार्को येन्सन ने क्रीज़ पर आते ही बड़े-बड़े शाट्स लगाने शुरू किए और दबाव को भारतीय खेमे में ट्रांसफर कर दिया. येन्सन ने सिर्फ 26 गेंदों में अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी.

19:51 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: मैथ्यू ब्रीत्ज़के का अर्धशतक

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: एक तरफ से विकेट  गिरते जा रहे थे, दूसरी तरफ से मैथ्यू ब्रीत्ज़के अपनी पारी को आगे बढ़ाते जा रहे थे. इसी बीच उन्होंने 55 गेंदों पर अपना पांचवां अर्धशतक पूरा किया.

19:47 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: ब्रेविस को हर्षित राणा ने किया चलता

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: डेवाल्ड ब्रेविस ने आते ही भारतीय गेंदबाज़ों पर दबाव बनाने की कोशिश की. उन्होंने जडेजा के एक ही ओवर में 2 छक्के लगाए और फिर हर्षित राणा के ओवर में भी चौके- छक्के जड़ दिए. इस तरह से वो भारतीय टीम को प्रेशर में लाने की कोशिश कर रहे थे. ब्रेविस ने 28 गेंदो में 37 रनों की पारी खेली इसी दौरान उन्होंने हर्षित राणा की गेंद पर एक बार फिर से बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की और ऋतुराज गायकवाड ने बाउंड्री लाइन पर एक बेहतरीन कैच पकड़ते हुए ब्रेविस की पारी पर ब्रेक लगा दिया. ये द.अफ्रीका का पांचवां विकेट रहा. 

19:06 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: कुलदीप ने दिलाई चौथी सफलता

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: मैथ्यू ब्रीत्ज़के और टोनी डी ज़ॉर्जी के बीच 50 से ज़्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी थी और ये पार्टनरशिप भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती थी. इसी बीच 15वें ओवर के लिए कप्तान के एल राहुल ने कुलदीप यादव को गेंदबाज़ी सौंपी. कुलदीप ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर टोनी डी ज़ॉर्जी को LBW आउट कर दिया और भारत को मिली चौथी सफलता. टोनी डी ज़ॉर्जी 39 रन बनाकर आउट हुए और द.अफ्रीका का स्कोर रहा 77/4, 15 ओवर में.

18:22 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: अर्शदीप ने किया मार्करम का काम तमाम

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score:  द.अफ्रीका को पहले दो झटके लगने के बाद अर्शदीप सिंह ने द.अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम को के एल राहुल के हाथों कैच आउट करवाकर प्रोटियाज़ को तीसरा झटका दे दिया. ये अर्शदीप का इस मैच में पहला विकेट रहा. मार्करम 7 रन बनाकर लौटे और द.अफ्रीका ने 11 रनों पर खोया अपना तीसरा विकेट.

18:16 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: हर्षित राणा ने किया दोहरा वार

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: द.अफ्रीका की टीम 350 रनों की चुनौती का पीछा करने के लिए उतरी. हर्षित राणा ने पारी के दूसरे ही ओवर में ओपनर रेयान रिक्लटन को क्लीन बोल्ड कर दिया. रिकल्टन खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद राणा ने सिर्फ एक ही गेंद के बाद क्विंटन डि कॉक को के एल राहुल के हाथों कैच आउट करवा दिया और द.अफ्रीका को लगा दूसरा झटका. द.अफ्रीका ने सिर्फ 7 रन पर ही पहले 2 विकेट गंवा दिए. 

17:34 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: भारतीय पारी खत्म हो गई है

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: भारतीय पारी खत्म हो गई है. टीम इंडिया ने 50 ओवर पूरे होने के बाद आठ विकेट के नुकसान पर 349 रन बना लिए हैं. विराट कोहली की सेंचुरी और रोहित शर्मा और केएल राहुल की हाफ सेंचुरी ने उनकी इस स्कोर तक पहंचाने में अहम रोल निभाया.

16:48 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: 135 रन बनाकर आउट हुए विराट कोहली

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: रांची के मैदान पर तीसरा शतक लगाने के बाद विराट कोहली ने तेज़ी से रन बनाने शुरू किए, क्योंकि उनका मंसूबा भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाना था. इसी बीच उन्होंने नांद्रे बर्गर की स्लोअर गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की और कवर से रिकेल्टन ने पीछे दौड़ते हुए शानदार कैच पकड़ा. कोहली का पारी 135 रनों पर सिमट गई. कोहली पैविलियन की ओर लौटते हुए अपने बल्ले से चारों तरफ मौजूद दर्शकों का अभिवादन करते हैं. क्या यह इस मैदान पर उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था? भीड़ उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन देती है, और यह सम्मान वो बिल्कुल डिजर्व भी करते हैं.

Kohli in ODIs in Ranchi
77* vs ENG, 2013
139* vs SL, 2014
45 vs NZ, 2016 
123 vs AUS, 2019
135 vs SA, 2025
Total: 519 runs at 173, SR: 110.19

16:25 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: कोहली ने दिखाया रोद्र रुप

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: शतक लगाने के बाद तो विराट कोहली और ज़्यादा खूंखार हो गए. उन्होंने द.अफ्रीका स्पिन गेंदबाज़ सुब्रायेन ने टार्गेट करते हुए अगली 4 गेंदों पर 20 रन बटोर लिए. जिसमें बैक टू बैक दो छक्के और दो चौके भी शामिल रहे. कोहली के इस बेहतरीन प्रहार के साथ ही भारत ने 250 का आंकड़ा पार कर दिया. 

16:20 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: कोहली ने जड़ा 52वां वनडे शतक

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: विराट कोहली ने मार्को येन्सन की गेंद पर चौका लगाकर अपना 52वां वनडे शतक पूरा किया. 102 गेंदों का सामना करते हुए कोहली ने ये सेंचुरी लगाई, पहले छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया और फिर चौका लगाकर शतक जड़ा. ये रांची मेंं विराट कोहली का तीसरा शतक रहा. 

15:47 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: सुंदर भी सस्ते में लौटे पवेलियन

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: भारतीय टीम जैसे ही 200 रनों पर पहुंची वैसे ही टीम इंडिया को चौथा झटका लग गया. वॉशिंगटन सुंदर सिर्फ 13 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे. सुंदर ने मिड-ऑफ के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन फील्डर को पार नहीं कर पाए. कॉर्बिन बॉश ने अपने सिर के ऊपर दोनों हाथों से कैच पकड़ा और भारतीय टीम को चौथा झटका लग गया.

15:28 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: सस्ते में लौटे ऋतुराज गायकवाड

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: ऋतुराज गायकवाड इस मैच में नंबर-4 पर बल्लेबाज़ी करने के लिए आए, लेकिन वो 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. ऋतुराज ने खूबसूरती से ड्राइव किया, गेंद तेज़ी से बैकवर्ड पॉइंट की तरफ गई और वहां खड़े डेवाल्ड ब्रेविस  ने अपने दांईं तरफ उड़कर एक-हाथ से बेहतरीन कैच लपका और भारत को लगा तीसरा झटका. नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े विराट कोहली भी इस कैच को देखकर चौंक गए. ऐसे में आप ये कह सकते हैं कि ये विकेट डेवाल्ड ब्रेविस का था.

15:26 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: शतक के करीब पहुंचे कोहली

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: रोहित शर्मा भले ही आउट हो गए हो, लेकिन विराट कोहली का बल्ला रन बना जा रहा है और द.अफ्रीका की मुश्किलें बढ़ाए जा रहा है. धीरे-धीरे कोहली अपने 52वें वनडे शतक की ओर बढ़ रहे हैं.

15:06 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: टूट गई RO-KO की जोड़ी

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: 57 रनों के निजी स्कोर पर रोहित शर्मा मार्को येन्सन की गेंद पर LBW आउट हो गए. रोहित के विकेट के साथ ही 136 रनों की साझेदारी टूट गई और भारत को लगा दूसरा झटका.

14:58 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: रोहित का 60वां अर्धशतक

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: कोहली के बाद रोहित शर्मा भी कहां पीछे रहने वाले थे. रोहित ने भी 43 गेदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. रोहित का इंटरनेशनल क्रिकेट में ये 60वां अर्धशतक रहा. रोहित का ये लगातार तीसरी फिफ्टी रही. क्योंकि इससे पहले दो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाई थी.  

14:52 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: कोहली ने ठोका अर्धशतक

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: कोहली ने 48 गेंदों का सामना करते हुए अपना 76वां अर्धशतक लगाया. खास बात ये रही की कोहली ने धोनी के घर में छक्के के साथ पूरा किया. ऐसे में धोनी के घर में कोहली का कमाल.

14:42 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: रोहित-कोहली अर्धशतकों की दहलीज़ पर

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: रोहित और विराट द.अफ्रीकी गेंदबाज़ों की जमकर क्लास लगा रहे हैं और भारतीय स्कोरबोर्ड को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं. रोहित शर्मा और कोहली दोनों ही अर्धशतकों की दहलीज़ पर खड़े हैं. रोहित 36 गेंदों में 45 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली 44 गेंदों में 45 रन बनाकर खेल रहे हैं.

14:31 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: भारत का स्कोर 100 रनों के पार

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: रोहित और विराट कोहली की पार्टनरशिप आगे बढ़ती जा रही है और द.अफ्रीकी टीम की मुश्किलें बढ़ाती जा रही है. इन दोनों की दमदार साझेदारी के दम पर भारत ने 13.3 ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया.

14:15 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: रोहित-विराट के बीच 50 रनों की साझेदारी

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: रोहित और विराट ने द.अफ्रीकी गेंदबाज़ों की जमकर पिटाई की. इस बीच कोहली ने दो चौके और दो छक्के लगाए तो वहीं रोहित शर्मा ने भी 3-3 चौके लगाए. इसी बीच पहला पावरप्ले खत्म होने तक भारत ने 80 रन बनाए. इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 50 रनों की पार्टनरशिप भी हो गई है.

14:04 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: रोहित-कोहली दमदार, भारत का स्कोर 50 के पार

 India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: भारत को पहला झटका लगने के बाद भारत के दो सबसे अनुभवी खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली ने स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया. दोनोे ने द.अफ्रीकी गेंदबाज़ों के सभी सवालों का दमदार अंदाज़ में जवाब देते हुए टीम इंडिया के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया.

13:50 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: RO-KO की जोड़ी क्रीज़ पर

 India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज़ पर आए और उन्होंने चौके का साथ अपना खाता खोला. एक बार फिर से रो-को की जोड़ी क्रीज़ पर मौजूद.

13:48 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: सस्ते में लौटे यशस्वी

 India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: भारतीय टीम को इस मैच में पहला झटका लगा 25 रन के स्कोर पर. यशस्वी जायसवाल 18 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर विकेटकीपर डी कॉक कैच दे बैठे.

13:45 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: यशस्वी और रोहित की जोड़ी ने की शुरू का पारी

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. शुभमन गिल इस सीरीज़ का हिस्सा नहीं हैं, तो ऐसे में के एल राहुल भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं. वहीं गिल की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल रोहित शर्मा के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे.

 

11:16 (IST) 30 Nov 2025

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: भारत की प्लेइंग 11

India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: पहले वनडे मैच के लिए भारतीय टीम ने जिन 11 खिलाड़ियों को सेलेक्ट किया है. उनके नाम हैं- 

  • रोहित शर्मा

  • यशस्वी जायसवाल

  • विराट कोहली

  • रुतुराज गायकवाड़

  • वाशिंगटन सुंदर

  • केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान)

  • रवींद्र जडेजा

  • हर्षित राणा

  • कुलदीप यादव

  • अर्शदीप सिंह

  • प्रसिद्ध कृष्णा