India vs South Africa, First ODI Highlights: भारत और द.अफ्रीका के बीच सीरीज़ का पहला वनडे मैच रांची के मैदान पर खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने द.अफ्रीका को 17 रनों से मात देकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली. इस मुकाबले में द.अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया. भारतीय टीम बल्लेबाज़ी के लिए आई. टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए. भारत की तरफ से विराट कोहली ने 135 रनों की दमदार पारी खेलते हुए अपना 52वां वनडे शतक जड़ा. इसके अलावा भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 57 और कप्तान के एल राहुल ने 60 रनों की पारी खेली. इन सभी की दमदार बल्लेबाज़ी के दम पर भारत ने द.अफ्रीका को 350 रनों का लक्ष्य दिया.
द.अफ्रीका की टीम इस मुकाबले में 332 रन ही बना सकी और भारत ने इस मैच को 17 रनों से जीतते हुए सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली. द.अफ्रीका की तरफ से 3-3 खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाए. मैथ्यू ब्रीत्ज़के ने 72 रनों की पारी खेली तो मार्को येन्सन ने तो सिर्फ 39 गेंदों में 70 रन ठोक दिए. इसके अलावा कॉर्बिन बॉश ने भी वनडे क्रिकेट में अपनी पहली फिफ्टी लगाई, लेकिन इन तीनों की दमदार पारियां भी द.अफ्रीका को जीत नहीं दिला पाई. भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए, तो वहीं हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए, तो अर्शदीप ने 2 बल्लेबाज़ों का शिकार करते हुए भारतीय टीम को जीत दिला दी.
India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: कुलदीप यादव ने अपने आखिरी ओवर में सब्रायेन को के एल राहुल के हाथों कैच आउट करवाकर अपना चौथा विकेट चटकाया. इस मैच में कुलदीप के ये 4 विकेट बेहद अहम रहे क्योंकि जिस तरह से उन्होंने मार्को येन्सन और मैथ्यू ब्रीत्ज़के को एक ही ओवर में पवेलियन भेजा वहीं से मैच भारत की तरफ पूरी तरह से मुड़ गया.
India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: कुलदीप ने मार्को येन्सन का विकेट लेकर द.अफ्रीका परेशानी में डाल दिया था. ऐसे में सेट बल्लेबाज़ मैथ्यू ब्रीत्ज़के पर भी दबाव बढ़ रहा था. ब्रीत्ज़के ने भी कुलदीप की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की और विराट कोहली ने एक आसान सा कैच पकड़ लिया. इसी के साथ द.अफ्रीका को लगा 7वां झटका और इस तरह से कुलदीप ने सिर्फ 3 गेंदों में 2 सेट बल्लेबाज़ों को आउच कर द.अफ्रीका को बैकफुट पर धकेल दिया.
India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: मार्को येन्सन अर्धशतक के बाद भी भारतीय गेंदबाज़ों पर प्रहार कर रहे थे. इसी बीच राहुल ने 34वां ओवर कुलदीप यादव को दिया. कुलदीप की गेंद पर येन्सन ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की और वो गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर पाए और जडेजा ने एक आसान सा कैच पकड़ लिया.
India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: द.अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी. इसी बीच मार्को येन्सन ने क्रीज़ पर आते ही बड़े-बड़े शाट्स लगाने शुरू किए और दबाव को भारतीय खेमे में ट्रांसफर कर दिया. येन्सन ने सिर्फ 26 गेंदों में अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी.
India Vs South Africa Live Updates, IND Vs SA 1st ODI Live Score: एक तरफ से विकेट गिरते जा रहे थे, दूसरी तरफ से मैथ्यू ब्रीत्ज़के अपनी पारी को आगे बढ़ाते जा रहे थे. इसी बीच उन्होंने 55 गेंदों पर अपना पांचवां अर्धशतक पूरा किया.