Live

IND Vs ZIM LIVE Score Updates: जिम्बाब्वे के खिलाफ क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, कैसा होगा वेदर और जानें पिच रिपोर्ट समेत अन्य डिटेल

Updated: February 26, 2026 03:57:42 PM IST
टीम इंडिया का जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला जाने वाला मुकाबला करो या मरो वाला है. टीम इंडिया को हर हाल में यह मैच जीतना होगा.

IND Vs ZIM LIVE Score Updates | India vs Zimbabwe Live Score Updates | IND Vs ZIM T20 World Cup 2026 Scorecard Live: आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबलों में गुरुवार (26 फरवरी, 2026) को टीम इंडिया और लीग मुकाबले में बड़ा उलटफेर करते हुए आस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को बाहर करने वाली जिम्बाब्वे की टीम से होगा. टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच यह अहम मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह मैच अगर भारत हारा तो उसका वर्ल्ड कप 2026 जीतने का सपना गुरुवार को ही टूट जाएगा. क्रिकेट विशेषज्ञों की मानें तो जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को यह मुकाबला बड़े अंतर से भी जीतना होगा. यह मैच शाम 7:00 बजे  शुरू होगा, जबकि मुकाबला शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी गुरुवार की शाम 6:30 बजे टॉस होगा. इससे पहले रविवार को सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को हुए मुकाबले में साउथ अफ्रीका के 187 रन के जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 111 का स्कोर ही कर पाई. पहला मैच हारने वाली सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट हासिल करना है तो जिम्बाब्वे को हर हाल में हराना ही होगा. अगर भारत जीता तो उसे 2 अंक मिलेंगे जो टूर्नामेंट में टिके रहने के लिए जरूरी है. टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले इस मैच का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच धीमी और स्पिनर्स को मदद करती है. ऐसे में टीम इंडिया इस मैच में कुलदीप यादव को बतौर स्पिनर उतार सकती है. 

Summary: India vs Zimbabwe Live Score Updates | IND Vs ZIM T20 World Cup 2026 Scorecard Live: टीम इंडिया का जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला जाने वाला मुकाबला करो या मरो वाला है. टीम इंडिया को हर हाल में यह मैच जीतना होगा.

Live Updates

15:57 (IST) 26 Feb 2026

IND Vs ZIM LIVE Score Updates: टीम इंडिया को रन रेट अच्छा करने की जरूरत

IND Vs ZIM LIVE Score Updates: दक्षिण अफ्रीका से बुरी तरह से हार के बाद भारत का रन रेट-3.800 में है.  ऐसे में टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ जीत ही काफी नहीं है, बल्कि बड़े अंतर से जीतना जरूरी है. गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भारत को बड़ी जीत हासिल करनी होगी, ताकि उनकी सेमीफाइनल की उम्मीदें बनी रहे. 

15:28 (IST) 26 Feb 2026

IND Vs ZIM LIVE Score Updates:  जिम्बाब्वे को हल्के में नहीं ले सकती है टीम इंडिया

IND Vs ZIM LIVE Score Updates: जिंबाब्वे ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर यहां तक पहुंची है.जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी, एनगारावा और ब्राड इवांस भारतीय बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती दे सकते हैं. कप्तान सिकंदर रजा भारतीय टीम के सामने स्पिन से शुरुआत कर सकते हैं. ऐसे में भारतीय टीम को संभलकर खेलना होगा.

15:19 (IST) 26 Feb 2026

IND Vs ZIM LIVE Score Updates: भारत-जिम्बाब्वे हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND Vs ZIM LIVE Score Updates: टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक 13 मुकाबले हुए हैं. इनमें टीम इंडिया ने 10 बार जीत हासिल की है जबकि जिम्बाब्वे ने 3 मैच जीते हैं. टी20 विश्व कप में दोनों टीमें सिर्फ एक बार आमने-सामने आई हैं. इसमें टीम इंडिया ने 71 रनों से जीत हासिल की थी.

14:57 (IST) 26 Feb 2026

IND Vs ZIM LIVE Score Updates:  भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग-11

IND Vs ZIM LIVE Score Updates:  जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुन्योंगा, डियोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रेम क्रेमर, रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, वेलिंग्टन मसाकाद्ज़ा, बेन करन, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा.

14:18 (IST) 26 Feb 2026

IND Vs ZIM LIVE Score Updates: कितने बजे से शुरू होगा मैच

IND Vs ZIM LIVE Score Updates: भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर -8 का अहम मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके लिए टॉस ठीक 6 बजकर 30 मिनट पर होगा, जबकि मैच ठीक 7 बजे शुरू हो जाएगा.  

14:09 (IST) 26 Feb 2026

IND Vs ZIM LIVE Score Updates: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11

IND Vs ZIM LIVE Score Updates: टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल.

13:17 (IST) 26 Feb 2026

IND Vs ZIM LIVE Score Updates: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी

IND Vs ZIM LIVE Score Updates: टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 फॉर्मेट में अब तक कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें टीम इंडिया ने 10 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 3 मैच में ही जीत हासिल कर सकी है. टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक सिर्फ एक ही बार टक्कर हुई है, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की है. ऐसे में जाहिर तौर पर टीम इंडिया का जिम्बाब्वे के खिलाफ भारी है. 

12:50 (IST) 26 Feb 2026