IND vs USA T20 LIVE Socre Updates: भारत ने USA को 29 रन से हराया
IND vs USA T20 LIVE Socre Updates: भारत ने अपने T20 वर्ल्ड कप 2026 कैंपेन की जबरदस्त शुरुआत करते हुए अपने पहले मैच में USA को 29 रन से हराया. शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में ग्रुप स्टेज मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए, भारत ने सूर्यकुमार यादव के नाबाद 84 रन की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए. जवाब में USA अपने तय ओवर में आठ विकेट खोकर सिर्फ़ 132 रन ही बना सका और मैच हार गया.