Live

SA: 362/6 (49.2) | IND vs SA Live Score Updates: द.अफ्रीका ने जीता दूसरा वनडे मैच, भारतीय गेंदबाज नहीं दिला सके जीत

Updated: December 3, 2025 10:55:57 PM IST
ind vs SA_2ND ODI_TEAM INDIA_Cricket

IND vs SA Live Score 2nd ODI: भारत और द.अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज़ का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में द.अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए. भारत के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने पहला वनडे शतक लगाया तो वहीं विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपना 53वां शतक जड़ दिया. इसके अलावा अंत में के एल राहुल ने नॉट आउट 66 रनों की पारी खेली और भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया.

इस सीरीज़ के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने द.अफ्रीका को 17 रनो से हराकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. ऐसे में अब भारतीय टीम की नज़र सीरीज़ अपने नाम करने पर है. वहीं दूसरी तरफ द.अफ्रीका की टीम भी इस सीरीज़ को 1-1 की बराबरी पर लाना चाहती है. ऐसे में इस सीरीज़ का दूसरा मुकाबला काफी ज़्यादा अहम है. 

Summary: IND vs SA Live Score Updates: रायपुर में सीरीज़ जीतने उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कैसा है दोनो टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड?

Live Updates

22:20 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: साउथ अफ्रीका 4 विकेट से जीता दूसरा वनडे मैच

IND vs SA Live Score 2nd ODI: कॉर्बिन बॉश ने प्रसिद्ध कृष्णा के आखिरी ओवर की दूसरी बॉल पर विनिंग बाउंड्री लगाई. 359 रन के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका 4 विकेट से जीता. इस जीत के बाद ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है.

21:33 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: द.अफ्रीका पांचवा विकेट गिरा, मैथ्यू ब्रीट्ज़के हुए आउट

IND vs SA Live Score 2nd ODI: मैथ्यू ब्रीट्ज़के के खिलाफ प्रसिद्ध कृष्णा की ज़ोरदार LBW गेंद पर हुए आउट.

21:00 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: मैथ्यू ब्रीट्ज़के-डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर टिके

IND vs SA Live Score 2nd ODI: मैथ्यू ब्रीट्ज़के-डेवाल्ड ब्रेविस की साझेदारी ने अब भारत को निराश कर दिया है. दोनों ने अब तक 62 रन जोड़े हैं और भारत के गेंदबाज इस साझेदारी से छुटकारा पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

20:11 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: तुफानी शतक के बाद एडन मार्क्रम हुए आउट

IND vs SA Live Score 2nd ODI: हर्षित राणा ने भारत को अहम झटका दिया, जब एडेन मार्करम 98 गेंदों पर 110 रन बनाकर आउट हो गए.

19:52 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: एडन मार्क्रम ने जड़ा तुफानी शतक

IND vs SA Live Score 2nd ODI: एडेन मार्करम ने अपना शतक पूरा किया, एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए यह एक शानदार पारी है। उन्होंने अपने शतक के दौरान चार छक्के और नौ चौके लगाए। दक्षिण अफ्रीका को अब जीत के लिए 23 ओवर में 182 रन चाहिए।

19:22 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: अर्धशतक से चूके बावुमा

IND vs SA Live Score 2nd ODI: भारत को दूसरे विकेट की दरकार थी, क्योंकि बावुमा और मार्करम सौ से ज्यादा रनों की साझेदारी कर चुके थे, लेकिन तभी 21वें ओवर में के एल राहुल ने गेंद थमाई प्रसिद्ध कृष्षा को. प्रसिद्ध कृष्णा ने पांचवीं गेंद पर बावुमा को हर्षित राणा के हाथों कैच आउट करवाकर भारत को दूसरी सफलता दिला दी. बावुमा 46 रन बनाकर आउट हुए.

19:10 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: यशस्वी ने मार्करम को दिया जीवनदान

IND vs SA Live Score 2nd ODI: जब मार्करम 53 रन पर थे, तब कुलदीप यादव की गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन बाउंड्री लाइन पर यशस्वी जायसवाल इस कैच को ठीक से जज नहीं कर पाए और उन्होंने एक आसान सा कैच टपका दिया. यशस्वी ने मार्करम को ये जीवनदान तब दिया जब भारत को विकेट की दरकार काफी ज़्यादा थी. मार्करम को ये जीवनदान देना भारत को भारी पड़ सकता है.

18:39 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: पहला पावरप्ले खत्म. द.अफ्रीका ने बनाए 51 रन

IND vs SA Live Score 2nd ODI: शुरुआती 10 ओवर में द.अफ्रीका की टीम ने 51 रन बनाए. पहले 10 ओवर में टीम इंडिया एक विकेट लेने में सफल रही. अर्शदीप ने डी कॉक का विकेट चटकाया.

18:13 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: भारत को मिला पहला विकेट

IND vs SA Live Score 2nd ODI: द.अफ्रीका की टीम अच्छी शुरुआत की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन अर्शदीपप ने पांचवें ओवर की पांचवी गेंद पर डी कॉक को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट करवाकर भारत को पहली सफलता दिला दी. डि कॉक 8 रन बनाकर आउट हुए और द.अफ्रीका का स्कोर रहा 26/1.

18:00 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: द.अफ्रीका की पारी हुई शुरू

IND vs SA Live Score 2nd ODI: भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 358 रन बनाए. अब 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए एड्न मार्करम और क्विंटन डी कॉक की जोड़ी मैदान पर उतरी. पहले ओवर में द.अफ्रीका ने बनाए 5 रन.

17:22 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: के एल राहुल की तूफानी पारी, भारत ने बनाए 358 रन

IND vs SA Live Score 2nd ODI: कप्तान के एल राहुल के अंत के ओवरों में दमदार बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 43 गेंदों में नॉट आउट 66 रनों की पारी खेली और भारत को 358 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया. अब द.अफ्रीका को इस सीरीज़ में बराबरी करने के लिए 359 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा.

17:07 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: राहुल ने ठोका एक और अर्धशतक

IND vs SA Live Score 2nd ODI: के एल राहुल ने रांची के बाद रायपुर में भी कप्तानी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया. राहुल ने 33 गेंदों का सामना करते हुए ये फिफ्टी लगाई.

16:52 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: भारत का स्कोर 300 के पार

IND vs SA Live Score 2nd ODI: 44वें ओवर मेंं भारत का स्कोर 300 रनों के पार पहुंच गया. के एल राहुल ने चौका लगाकर टीम इंडिया को 300 के पार पहुंचाया. फिलहाल जडेजा और राहुल की जोड़ी मैदान पर है और टीम इंडिया अब इस स्कोर को 360 के पार पहुंचाना चाहेगी.

16:39 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: सुंदर रन आउट होकर लौटे पवेलियन

IND vs SA Live Score 2nd ODI: विराट कोहली के आउट होने के बाद भारत को एक और झटका लगा जब वॉशिंगटन सुंदर सिर्फ 1 रन बनाकर रन आउट हो गए. सुंदर तेज़ी से रन दौड़ना चाहते थे, लेकिन वहां पर रन था ही नहीं और के एल राहुल ने रन लेने से मना कर दिया और सुंदर वापस अपनी क्रीज़ मेंं नहीं पहुंच पाए और भारत को लगा पांचवां झटका. ऐसे में भारत की आधी टीम 41 ओवर में 289 पांच विकेट के नुकसान पर.

16:32 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: शतक के बाद आउट हुए कोहली

IND vs SA Live Score 2nd ODI: रायपुर में शतक लगाने के बाद विराट कोहली रन गति को तेज़ करने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे. कोहली एनगिडी की गेंद पर बड़ा शॉट लगने की कोशिश करते हैं और वो गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर पाते और गेंद जाती है सीधे मार्करम के हाथों में और 102 रनों पर कोहली का पारी समाप्त हो जाती है. कोहली ने अपना 53वां वनडे शतक पूरा किया. कोहली ने 93 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 7 चौके लगाए. 

16:26 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: इस वजह से खास है कोहली का शतक

IND vs SA Live Score 2nd ODI: विराट कोहली ने लगातार दो मैचों में दो शतक लगाए. ये उनका वनजे क्रिकेट में 53वां शतक रहा. पिछले मैच में शानदार सेंचुरी लगाने के बाद उन्होंने अपनी पारी को वहीं से बढ़ाना शुरू किया जहां रांची में छोड़ा था. पहली ही गेंद पर उन्होंने बेहतरीन पुल शॉट लगाकर अपने मंसूबों बयां कर दिए और इस पारी में भी शतक लगाकर दम लिया. एक रन के साथ कोहली अपना शतक पूरा करते हैं. रन पूरा करते ही वो हवा में उछलते हैं, जोरदार मुट्ठी भींचते हैं. हाथ ऊपर उठते हैं, हेलमेट निकलता है, और वो आसमान की ओर देख कर शुक्रिया अदा करते हैं. इसके बाद KL राहुल आकर उन्हें गले लगाते हैं. स्टेडियम में कोहली... कोहली की आवाज़ पूरा मैदान पर गूंजती है.

16:21 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: विराट कोहली ने ठोका 53वां वनडे शतक

IND vs SA Live Score 2nd ODI: विराट कोहली ने रांची के बाद रायपुर में भी अपनी बल्ले की चमक बिखेरी और द.अफ्रीका के खिलाफ बैक टू बैक दूसरा वनडे शतक जड़ दिया. उन्होंने वनडे क्रिकेट में दो साल के बाद लगातार दो वनडे शतक लगाए. कोहली ने रायपुर में  90 गेंदों का सामना करते हुए शतक जड़ा और ये वनडे क्रिकेट में उनका 53वां वनडे शतक रहा.   

16:13 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: शतक के बाद आउट हुए ऋतुराज गायकवाड

IND vs SA Live Score 2nd ODI:  शतक ठोकने के बाद ऋतुराज गायकवाड ने तेज़ी से रन बटोरते हुए रन गति को बढ़ाना चाहा. ऐसे में ऋतुराज गायकवाड ने मार्को येन्सन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद गई सीधे डी जॉर्जी के हाथों में और भारत को लगा तीसरा झटका.  ऋतुराज ने 83 गेंदों में 105 रन बनाए. 

16:10 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: ऋतुराज ने बनाया शानदार रिकॉर्ड

IND vs SA Live Score 2nd ODI: ऋतुराज गायकवाड़ ने अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज़ वनडे शतक लगाया है. उन्होंने 77 गेंदों में शतक पूरा किया. उनसे आगे सिर्फ यूसुफ पठान हैं, जिन्होंने 2011 में सेंचुरियन में 68 गेंदों में शतक लगाया था.

16:04 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: ऋतुराज गायकवाड का पहला वनडे शतक

IND vs SA Live Score 2nd ODI: ऋतुराज गायकवाड 34 वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंदों पर लगातार दो चौके लगाए और वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ दिया.  गायकवाड ने सिर्फ 77 गेंदों पर ये सेंचुरी जमाई. विराट कोहली ने शतक का जश्न मनाने के बाद ऋतुराज को गले लगाते हुए उनकी इस पारी की तारीफ की.

15:22 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: कोहली ने भी जड़ा अर्धशतक

IND vs SA Live Score 2nd ODI: विराट कोहली ने 47 गेंदों पर अपना 76वां अर्धशतक पूरा किया. इस साल का ये उनका चौथी फिफ्टी रही. इससे पहले उन्होंने रांची में 52वां वनडे शतक जड़ा था. जैसे ही कोहली ने फिफ्टी पूरी की और अपना बल्ला उठाया. इसके बाद ऋतुराज और कोहली गले लगते हुए नज़र आए. 

15:18 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: ऋतुराज ने ठोकी फिफ्टी

IND vs SA Live Score 2nd ODI: ऋतुराज ने 52 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. अर्धशतक के बाद ऋतुराज ने अपना बल्ला उठाया और विराट कोहली ने भी उनकी इस बढ़िया पारी के लिए उन्हें बधाई दी.

14:59 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: कोहली और ऋतुराज की अर्धशतकीय साझेदारी

IND vs SA Live Score 2nd ODI: यशस्वी जायसवाल का विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड ने भारत की पारी को संभाला. दोनों ने 56 गेंदों पर अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए भारतीय टीम के स्कोर को 100 के पार कराया.

14:48 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: भारत का स्कोर 100 के पार

IND vs SA Live Score 2nd ODI: भारत टीम दूसरे वनडे मैच में 15.3 ओवर में 100 रनों तक पहुंची. 100 रनों के आंकड़ों तक पहुंचने में भारत ने अपने दोनों ओपनर्स का विकेट गंवा दिया, लेकिन अब ऋतुराज गायकवाड़ और विराट कोहली क्रीज़ पर हैं.

14:24 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: मार्को येन्सन ने लिया जायसवाल का विकेट

IND vs SA Live Score 2nd ODI: मार्को येन्सन ने भारत को दूसरा झटका दिया. उन्होंने एक बार फिर से यशस्वी जायसवाल का विकेट चटकाया. पहले मैच में भी येन्सन ने ही यशस्वी को आउट किया था. यशस्वी जायसवाल 38 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए. भारत का स्कोर 68/2.

14:07 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: कोहली ने छक्के से खोला खाता

IND vs SA Live Score 2nd ODI: रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज़ पर आए और उन्होंने छठे ओवर की आखिरी गेंद (5.6) पर शानदार सिक्स लगाकर अपना खाता खोला. इससे पहले उन्होंने तीन गेंदों खेली थी और उस पर वो कोई रन नहीं बना पाए थे. 

13:58 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: रोहित ने लगाई चौकों की हैट्रिक, फिर हुए आउट

IND vs SA Live Score 2nd ODI: पारी के पांचवें ओवर में नांद्रे बर्गर के खिलाफ रोहित शर्मा ने पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन चौके लगाते हुए चौकों की हैट्रिक लगा दी. हालांकि इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर गेंद पर बल्ले का हल्का सा किनारा लगा और बॉल गई विकेटकीपर डि कॉक के हाथों में और भारत को लगा पहला झटका. रोहित शर्मा 8 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए. 

13:50 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: नांद्रे बर्गर ने फेंका शानदार ओवर

IND vs SA Live Score 2nd ODI: नांद्रे बर्गर ने पारी के तीसरे ओवर में सिर्फ 2 रन दिए. हालांकि वो दो रन भी वाइड गेंदों पर ही आए.

13:36 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: पहले ओवर में भारत ने बनाए 14 रन

IND vs SA Live Score 2nd ODI: यशस्वी ने मैच की पहली ही गेंद पर चौका जड़कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. पहले ओवर की आखिरी गेंद पर भी जायसवाल ने चौका लगाया. इस तरह से भारत ने पहले ओवर में 14 रन बनाए.

13:24 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: भारत की प्लेइंग-11

IND vs SA Live Score 2nd ODI: दूसरे वनडे के लिए भारत ने जिन 11 खिलाड़ियों को मौका दिया है. उनका नाम है-

  • यशस्वी जायसवाल

  • रोहित शर्मा

  • विराट कोहली

  • रुतुराज गायकवाड़

  • वॉशिंगटन सुंदर

  • के.एल. राहुल (विकेटकीपर/कप्तान)

  • रवींद्र जडेजा

  • हर्षित राणा

  • कुलदीप यादव

  • अर्शदीप सिंह

  • प्रसिद्ध कृष्णा

13:22 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: द.अफ्रीका की प्लेइंग 11

IND vs SA Live Score 2nd ODI: दूसरे वनडे के लिए द.अफ्रीका ने जिन 11 खिलाड़ियों को मौका दिया है. उनका नाम है-

  • क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर)

  • एडेन मार्कराम

  • टेंबा बावुमा (कप्तान)

  • मैथ्यू ब्रीट्ज़के

  • टोनी डी ज़ॉर्जी

  • डेवाल्ड ब्रेविस

  • मार्को यान्सेन

  • कॉर्बिन बॉश

  • केशव महाराज

  • नांद्रे बर्गर

  • लुंगी एनगिडी

13:20 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: भारत ने हारा लगातार 20वां टॉस

IND vs SA Live Score 2nd ODI: भारत ने अब लगातार 20 वनडे मैचों में टॉस हारा है.  ये सिलसिला अहमदाबाद में हुए 2023 विश्व कप फाइनल से शुरू हुआ था और उसके बाद से अभी तक वनडे इंटरनेशनल में कोई भी टॉस नहीं जीता है.

12:27 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: रोहित-विराट पर नज़र

IND vs SA Live Score 2nd ODI: रांची में विराट ने शतक जमाया था, तो रोहित शर्मा ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी. तो ऐसे में रायपुर में भी भारतीय टीम की नज़र इन दोनों दिग्गज़ों पर रहने वाली है,

11:47 (IST) 03 Dec 2025

IND vs SA Live Score 2nd ODI: क्या इंडिया की बादशाहत रहेगी बरकरार?

IND vs SA Live Score 2nd ODI: रायपुर वनडे जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर तो कब्जा कर ही सकती है. उसके अलावा द. अफ्रीका के खिलाफ पिछले 10 साल से जमी अपनी बादशाहत को भी बरकरार रख सकती है. टीम इंडिया अपने घर में पिछले 10 साल से द. अफ्रीका के खिलाफ एक भी वनडे सीरीज नहीं हारी है.