IND vs PAK LIVE Score Updates: भारत ने आठवीं बार पाकिस्तान को हराया
IND vs PAK LIVE Score Updates: भारत ने T20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड आठवीं बार पाकिस्तान को हराया. श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए इस मैच में भारत ने 61 रन से जीत हासिल की. पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर आउट हो गई. भारत के लिए हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए. इस जीत के साथ भारतीय टीम सुपर 8 के लिए भी क्वालीफाई कर गई.