Live

IND VS NZ Score 225-10)(19.4): भारत ने 46 रनों से जीता पांचवां टी-20, अर्शदीप ने झटके 5 विकेट

Updated: February 1, 2026 10:46:10 AM IST
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 सीरीज का अंतिम मुकाबला शनिवार (31, 2026) की शाम को खेला जाएगा.

India vs New Zealand Live Score Updates | IND Vs NZ 5th T20I Scorecard Live: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 सीरीज का अंतिम मुकाबला शनिवार (31, 2026) की शाम को खेला जाएगा. टीम इंडिया पहले ही लगातार तीन मुकाबले जीत चुकी है, लेकिन यह मैच भारत के लिए भी अहम होगा. न्यूजीलैंड की टीम जहां अंतिम मुकाबला जीतकर 5 मैचों की सीरीज को 2-3 करना चाहेगी और बुलंद हौसलों के साथ टी-20 वर्ल्ड कप में जाना चाहेगी तो टीम इंडिया के लिए भी यह मैच जीतना बेहद जरूरी है. सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम इंडिया यह मैच जीत सीरीज 4-1 के बड़े अंतर से जीतकर विश्वकप में जाएगी. इससे टीम  इंडिया के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद होंगे. यही वजह है कि सीरीज का 5वां मुकाबला बेहद दिलचस्प होने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया और न्यूजीलैंड टीम के बीच 5वां टी20 मुकाबला केरल के तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) में मौजूद ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेला जाएगा. यह मैच भी शाम को 7 बजे से शुरू होगा, जबकि इसके लिए टॉस 6 बजकर 30 मिनट पर होगा. वहीं, दर्शक न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के बीच 5वें टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे. इसके अलावा टीवी पर मैच को कई बोलियों और भाषाओं में कमेंट्री के साथ देखा जा सकेगा. इस बीच खबर है कि टीम इंडिया 5वें टी-20 मैच में कुछ बदलाव कर सकती है. ओपनर संजू सैमसन पिछली कई पारियों में नाकाम रहे हैं. ऐसे में उनकी जगह किसी और को जगह दी जा सकती है.  इसके साथ ही कुछ खिलाड़ियों को अंतिम मैच में आराम भी दिया जा सकता है.

Summary: India vs New Zealand Live Score Updates | IND Vs NZ 5th T20I Scorecard Live: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का 5वां और अंतिम मैच केरल के तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) में मौजूद ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेला जाना है.

Live Updates

22:36 (IST) 31 Jan 2026

IND VS NZ Live Score Updates: भारत ने 46 रनों से जीता पांचवां टी-20 मैच

IND VS NZ Live Score Updates: भारत ने पांचवें T20 मैच में न्यूज़ीलैंड को 46 रनों से हराकर सीरीज़ 4-1 से जीत ली. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए. जवाब में, कीवी टीम 19.4 ओवर में 225 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और उसे 46 रनों से हार का सामना करना पड़ा. भारत ने पहले तीन मैच जीते थे, जबकि न्यूज़ीलैंड ने चौथा T20 जीता था. पांचवें मैच में इस जीत के साथ भारत ने सीरीज़ 4-1 से अपने नाम कर ली.

22:19 (IST) 31 Jan 2026

IND VS NZ Live Score Updates: अर्शदीप ने झटके 5 विकेट

IND VS NZ Live Score Updates: शुरुआत में पिटाई के बाद अर्शदीप सिंह ने शानदार वापसी करते हुए एक ही ओवर में 2 विकेट झटके. इसमें काइल जैमीसन (9) और खतरनाक डैरिल मिशेल (26) का विकेट शामिल है. इसके साथ ही अर्शदीप ने आज के मैच में 5 विकेट भी ले लिए हैं.
22:07 (IST) 31 Jan 2026

IND VS NZ Live Score Updates: न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा

IND VS NZ Live Score Updates: भारत ने मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा. वरुण चक्रवर्ती ने बेवन जैकब्स (7) को बनाया अपना शिकार.

21:56 (IST) 31 Jan 2026

IND VS NZ Live Score Updates: न्यूजीलैंड के 2 ओवर में गिरे 3 विकेट

IND VS NZ Live Score Updates: फिन एलन के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड की पारी बिखरती हुई दिख रही है. भारत ने पलटवार करते हुए 2 ओवर में 3 विकेट झटक लिए हैं. ग्लेन फिलिप्स (7) फिर  रचिन रविंद्र (30) और मिचेल सेंटनर (0) पर आउट हुए. 
21:42 (IST) 31 Jan 2026

IND VS NZ Live Score Updates: फिन एलन हुए आउट

IND VS NZ Live Score Updates: भारत के लिए खतरा बन रहे फिन एलन को अक्षर पटेल ने अपना शिकार बनाया. पहाड़ जैसे टार्गेट का पीछा करते हुए फिन ने 38 गेंदों में 80 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए.

21:24 (IST) 31 Jan 2026

IND VS NZ Live Score Updates: फिन एलन ने जड़ा अर्धशतक

IND VS NZ Live Score Updates: पहाड़ जैसे टार्गेट का पीछा करते हुए और पहला विकेट गिरने के बाद फिन एलन (57) ने न्यूजीलैंड को वापसी करवाई है. अभी तक उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए.

21:04 (IST) 31 Jan 2026

IND VS NZ Live Score Updates: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका

IND VS NZ Live Score Updates: अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में भारत को शुरुआती सफलता दिलाई है. ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने टिम सीफर्ट को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच करवाया. टिम ने 3 गेंदें खेलीं और एक बाउंड्री सहित 5 रन बनाए. अब रचिन रवींद्र फिन एलन के साथ क्रीज पर आए हैं.

20:51 (IST) 31 Jan 2026

IND VS NZ Live Score Updates: भारत ने बनाए 271 रन

IND VS NZ Live Score Updates: तिरुवनंतपुरम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20 मैच में भारत की पारी खत्म हो गई है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने शानदार पारी खेलते हुए 43 गेंदों में 103 रन बनाए. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 30 गेंदों में 63 रन का योगदान दिया, और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 42 रन जोड़े. रिंकू सिंह 8 रन और शिवम दुबे 7 रन बनाकर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड को यह मैच जीतने के लिए 272 रन चाहिए.
20:35 (IST) 31 Jan 2026

IND VS NZ Live Score Updates: भारत का पाचवां विकेट गिरा

IND VS NZ Live Score Updates: पांचवें टी20 मैच में भारत की तरफ से तूफानी बल्लेबाजी की गई. शानदार शॉट्स लगाकर हार्दिक पंड्या ने 17 गेंदों में 42 रन बानकर आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी में 1 चौके और 4 छक्के लगाए.

20:29 (IST) 31 Jan 2026

IND VS NZ Live Score Updates: शतक लगाकर आउट हुए ईशान किशन

IND VS NZ Live Score Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन (103) ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक ठोक दिया है. दो ओवर में 2 विकेट गिरने के बाद ईशान की पारी ने भारत को संभाला. ईशान किशन ने अपनी पारी में  6 चौके और 10 छक्के लगाए. उनकी जगह रिंकू सिंह मैदान पर आए हैं.

20:20 (IST) 31 Jan 2026

IND VS NZ Live Score Updates: सूर्यकुमार यादव हुए आउट

IND VS NZ Live Score Updates: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में भारत को तीसरा झटका लगा है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 30 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हो गए. सूर्यकुमार को न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने पवेलियन भेजा. भारत के लिए ईशान किशन 84 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि हार्दिक पांड्या क्रीज पर उनका साथ दे रहे हैं.

20:02 (IST) 31 Jan 2026

IND VS NZ Live Score Updates: ईशान किशन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

IND VS NZ Live Score Updates: भारतीय युवा बल्लेबाज ईशान किशन (82) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया है. किशन ने सिर्फ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. अब तक उन्होंने 6 चौके और 7 छक्के लगाए. यह इस सीरीज में किशन का दूसरा अर्धशतक है.

19:45 (IST) 31 Jan 2026

IND VS NZ Live Score Updates: ईशान किशन-सूर्यकुमार यादव ने संभाली पारी

IND VS NZ Live Score Updates: शुरुआती झटकों के बाद ईशान किशन (39) और सूर्यकुमार यादव (27) ने भारत की पारी संभाली. 10 ओवर खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है. दोनों के बीच 54 रनों का पार्टनरशिप भी हुई है. 

19:26 (IST) 31 Jan 2026

IND VS NZ Live Score Updates: भारत को दो ओवर में लगे 2 झटके

IND VS NZ Live Score Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें  टी20 मैच में भारत को दो ओवर में 2 झटके लगे हैं. पहले संजू सैमसन (6) का बल्ला फिर फ्लॉप रहा. इसके बाद दूसरे ओवर में तूफानी बल्लेबाज  अभिषेक शर्मा(30) भी आउट हो गए. अभिषेक ने अपनी पारी में 4 चौकें और 2 छक्के मारें.
19:10 (IST) 31 Jan 2026

IND VS NZ Live Score Updates: भारत की दमदार शुरुआत

IND VS NZ Live Score Updates: पांचवें टी20 मैच में भारत की दमदार शुरुआत हुई है. 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 30 पहुंच गया है. अभिषेक शर्मा ने पहले ही ओवर से तुफानी खेल शुरू कर दिया है. अभी तक वो 3 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं. 

18:55 (IST) 31 Jan 2026

IND VS NZ Live Score Updates: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
 
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, बेवन जैकब्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.
18:37 (IST) 31 Jan 2026

IND VS NZ Live Score Updates: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस भारत पहले करेगा बल्लेबाजी

IND VS NZ Live Score Updates: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी. टीम इंडिया ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं.

17:51 (IST) 31 Jan 2026

IND VS NZ Live Score Updates: क्या संजू सैमसन का कटेगा पत्ता?

IND VS NZ Live Score Updates: न्यूजीलैंड के साथ 5 मैचों की टी-20 में संजू सैमसन कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. टीम प्रबंधन ने इस सीरीज में सैमसन को बतौर ओपनर आजमाया, वहीं, संजू सैमसन ने चार पारियों में मात्र 40 रन बनाए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि अंतिम और पांचवें मैच में अभिषेक शर्मा के साथ किसी और को उतारा जा सकता है.

14:51 (IST) 31 Jan 2026

IND VS NZ Live Score Updates: बैटर या बॉलर, किसकी मददगार बनेगी ग्रीनफील्ड स्टेडियम की पिच?

IND VS NZ Live Score Updates: ग्रीनफील्ड स्टेडियम स्टेडियम की पिच में तेज गेंदबाजों को मदद करती रही है. यह अलग बात है कि इस पिच पर बैटर भी हावी रहते हैं. खासतौर से टी20 मैच में यहां रनों की बरसात देखने को मिलती है. खासकर दूसरी पारी में ओस की वजह से इस मैच में भी बैटिंग काफी आसान हो सकती है. ऐसे में गेंदबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इस पिच पर यानी मैदान पर भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच यहां पिछले महीने तीन टी20 मैच हुए हैं, जिसमें बैटर को काफी मदद मिली.

14:09 (IST) 31 Jan 2026

IND VS NZ Live Score Updates: T20I में रिकॉर्ड? कौन किस पर भारी

IND VS NZ Live Score Updates: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक 29 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत का पलड़ा भारी है. टीम इंडिया ने 17 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ 11 मुकाबलों में हावी रहा है. रोचक बात यह है कि टीम इंडिया ने 2 मैच सुपर ओवर में जीते हैं, जबकि एक टी-20 मुकाबला बेनतीजा रहा है. 

13:36 (IST) 31 Jan 2026

IND VS NZ Live Score Updates: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11

IND VS NZ Live Score Updates: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में दोनों टीमें मैच जीतना चाहेंगे, इसलिए बदलाव की उम्मीद कमी है. दोनों टीमों के खिलाड़ी इस प्रकार रह  सकते हैं.

  टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई. 

न्यूजीलैंड टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, जैकब डफी, माइकल ब्रैसवेल, रचिन रविंद्र, काइल जैमीसन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी और जैक फाउल्स.

13:33 (IST) 31 Jan 2026

IND VS NZ Live Score Updates: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम

IND VS NZ Live Score Updates: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के 5वां और अंतिम मुकाबले के दौरान मौसम को लेकर जानकारी सामने आई है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, मैच के दौरान आसामान साफ रहने की उम्मीद है, सिर्फ 10 प्रतिशत बारिश की संभावना है. मैच के दौरान तापमान 22 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. शाम को ओस गिरेगी. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.

13:31 (IST) 31 Jan 2026

IND VS NZ Live Score Updates: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20 मैच कितने बजे होगा शुरू?

IND VS NZ Live Score Updates: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का 5वां और अंतिम मुकाबला भारतीय समय के अनुसार, शनिवार (31 जनवरी, 2026) की  शाम को 7:00 बजे से शुरू होगा, जबकि मुकाबले का टॉस 6:30 बजे होगा. 

13:03 (IST) 31 Jan 2026