India vs New Zealand Live Score Updates | IND Vs NZ 5th T20I Scorecard Live: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 सीरीज का अंतिम मुकाबला शनिवार (31, 2026) की शाम को खेला जाएगा. टीम इंडिया पहले ही लगातार तीन मुकाबले जीत चुकी है, लेकिन यह मैच भारत के लिए भी अहम होगा. न्यूजीलैंड की टीम जहां अंतिम मुकाबला जीतकर 5 मैचों की सीरीज को 2-3 करना चाहेगी और बुलंद हौसलों के साथ टी-20 वर्ल्ड कप में जाना चाहेगी तो टीम इंडिया के लिए भी यह मैच जीतना बेहद जरूरी है. सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम इंडिया यह मैच जीत सीरीज 4-1 के बड़े अंतर से जीतकर विश्वकप में जाएगी. इससे टीम इंडिया के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद होंगे. यही वजह है कि सीरीज का 5वां मुकाबला बेहद दिलचस्प होने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया और न्यूजीलैंड टीम के बीच 5वां टी20 मुकाबला केरल के तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) में मौजूद ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेला जाएगा. यह मैच भी शाम को 7 बजे से शुरू होगा, जबकि इसके लिए टॉस 6 बजकर 30 मिनट पर होगा. वहीं, दर्शक न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के बीच 5वें टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे. इसके अलावा टीवी पर मैच को कई बोलियों और भाषाओं में कमेंट्री के साथ देखा जा सकेगा. इस बीच खबर है कि टीम इंडिया 5वें टी-20 मैच में कुछ बदलाव कर सकती है. ओपनर संजू सैमसन पिछली कई पारियों में नाकाम रहे हैं. ऐसे में उनकी जगह किसी और को जगह दी जा सकती है. इसके साथ ही कुछ खिलाड़ियों को अंतिम मैच में आराम भी दिया जा सकता है.
IND VS NZ Live Score Updates: भारत ने पांचवें T20 मैच में न्यूज़ीलैंड को 46 रनों से हराकर सीरीज़ 4-1 से जीत ली. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए. जवाब में, कीवी टीम 19.4 ओवर में 225 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और उसे 46 रनों से हार का सामना करना पड़ा. भारत ने पहले तीन मैच जीते थे, जबकि न्यूज़ीलैंड ने चौथा T20 जीता था. पांचवें मैच में इस जीत के साथ भारत ने सीरीज़ 4-1 से अपने नाम कर ली.
IND VS NZ Live Score Updates: भारत ने मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा. वरुण चक्रवर्ती ने बेवन जैकब्स (7) को बनाया अपना शिकार.
IND VS NZ Live Score Updates: भारत के लिए खतरा बन रहे फिन एलन को अक्षर पटेल ने अपना शिकार बनाया. पहाड़ जैसे टार्गेट का पीछा करते हुए फिन ने 38 गेंदों में 80 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए.