IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीत लिया मुकाबला
IND vs NZ Live Score: डेरिल मिशेल के नाबाद शतक और विल यंग और ग्लेन फिलिप्स की शानदार पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में भारत को सात विकेट से हरा दिया.
IND vs NZ 2nd ODI Highlight| India vs New Zealand 2nd ODI Highlight: डैरिल मिचेल के नाबाद शतक और विल यंग और ग्लेन फिलिप्स की शानदार पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में भारत को सात विकेट से हरा दिया. भारत ने 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए, जिसमें केएल राहुल ने शतक लगाया. न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 47.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए, जिसमें मिचेल 117 गेंदों पर 131 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल थे. तीन मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है.
लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने शुरुआती दो विकेट जल्दी गंवा दिए, लेकिन मिचेल और विल यंग ने तीसरे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी करके मैच का रुख बदल दिया. यंग शतक से चूक गए और सात चौकों की मदद से 98 गेंदों पर 87 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ पारी को आगे बढ़ाया और मैच खत्म किया. फिलिप्स 25 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत की ओर से हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया.
भारतीय पारी की बात करें तो केएल राहुल की नाबाद सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 285 रनों का टारगेट दिया. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने के लिए बुलाया था. केएल राहुल ने 92 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 112 रन बनाए, जिससे भारत 50 ओवर में सात विकेट पर 284 रन बना सका. राहुल के अलावा शुभमन गिल ने 56 रन बनाए, जबकि दूसरे बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे पाए.
भारत के लिए, राहुल और गिल के अलावा, रवींद्र जडेजा ने 27, रोहित शर्मा ने 24, विराट कोहली ने 23, नीतीश कुमार रेड्डी ने 20, श्रेयस अय्यर ने 8 और हर्षित राणा ने 2 रन बनाए. मोहम्मद सिराज 2 रन बनाकर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड के लिए, क्रिस्टन क्लार्क ने तीन विकेट लिए, जबकि काइल जैमीसन, ज़ैकरी फ़ूक्स, जेडन लेनोक्स और माइकल ब्रेसवेल ने एक-एक विकेट लिया.
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
डेवन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हेय (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ाकरी फॉल्क्स, जेडन लेनोक्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क
Summary: IND vs NZ LIVE Score, 2nd ODI: कोहली की फॉर्म ने बढ़ाया जोश, लेकिन सुंदर की चोट ने दी टेंशन! क्या गंभीर आज नीतीश रेड्डी को देंगे मौका? सीरीज जीत और प्लेइंग-XI की पल-पल की अपडेट्स यहाँ देखें.
IND vs NZ Live Score: डेरिल मिशेल के नाबाद शतक और विल यंग और ग्लेन फिलिप्स की शानदार पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में भारत को सात विकेट से हरा दिया.
IND vs NZ Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा का यह ओवर भारत के लिए महंगा साबित हुआ, खासकर अंतिम गेंद पर लगे चौके ने कीवी टीम का काम बेहद आसान कर दिया है। इस ओवर से कुल 9 रन आए. शतकवीर डैरिल मिचेल अब पूरी तरह से बेखौफ होकर खेल रहे हैं, वे 118 रन (109 गेंद) पर पहुँच चुके हैं और मैच को फिनिश करने की जिम्मेदारी संभाल ली है. उनके साथ ग्लेन फिलिप्स 20 रन (18 गेंद) बनाकर बखूबी साथ निभा रहे हैं. न्यूज़ीलैंड अब जीत की दहलीज पर खड़ा है.
45 ओवर के बाद न्यूज़ीलैंड का स्कोर 261/3
IND vs NZ Live Score: डैरिल मिचेल ने संयम के साथ खेलते हुए अपना शानदार शतक (101 रन, 98 गेंद) पूरा किया. मिचेल की यह पारी न्यूज़ीलैंड के लिए रीढ़ की हड्डी साबित हुई है, जिससे वे लक्ष्य के बेहद करीब पहुँच गए हैं। दूसरे छोर पर ग्लेन फिलिप्स 11 रन (11 गेंद) बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.
42 ओवर के बाद न्यूज़ीलैंड का स्कोर 235/3 है. न्यूज़ीलैंड को अब जीत के लिए आखिरी 8 ओवरों (48 गेंदों) में 50 रनों की जरूरत है.
IND vs NZ Live Score: पिछले ओवर में विकेट गिरने के बाद न्यूज़ीलैंड ने एक बार फिर रनों की गति बढ़ा दी है. कुलदीप यादव के इस ओवर से 10 रन आए. डैरिल मिचेल ने इस ओवर में एक शानदार चौका जड़ा और अब वे 96 रन (92 गेंद) पर पहुँच गए हैं. अपने शतक से महज 4 रन दूर. उनके साथ ग्लेन फिलिप्स ने आते ही आक्रामक रुख अपनाया है और 9 रन (5 गेंद) बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs NZ Live Score: भारत को जिस विकेट की सख्त तलाश थी, वह आखिरकार कुलदीप यादव ने दिला दी है. इस ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप ने जमे हुए बल्लेबाज विल यंग (87) को आउट कर 150 रनों से ज्यादा की विशाल साझेदारी का अंत कर दिया। इस सफलता से भारतीय खेमे में नई जान आ गई है.
न्यूजीलैंड को 66 बॉल में 68 रन की जरुरत
IND vs NZ Live Score: न्यूज़ीलैंड ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है और भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव का यह ओवर भारत के लिए काफी महंगा साबित हुआ. इस ओवर में कुल 13 रन आए.
मैदान पर अब भारत के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है, विल यंग 85 (92 गेंद) और डैरिल मिचेल 83 (79 गेंद) के बीच अब एक विशाल साझेदारी हो चुकी है. दोनों बल्लेबाज अपने-अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं और न्यूज़ीलैंड को अब जीत के लिए केवल 85 रनों की जरूरत है.
IND vs NZ Live Score: डैरिल मिचेल और विल यंग की जोड़ी भारत के लिए सिर दर्द बनती जा रही है. सेट बल्लेबाज अब बड़े शॉट्स खेलने का जोखिम उठाने लगे हैं.
डैरिल मिचेल: 71 रन (68 गेंद) - तेजी से शतक की ओर बढ़ रहे हैं.
विल यंग: 64 रन (79 गेंद) - एक छोर को मजबूती से थामे हुए हैं.
न्यूज़ीलैंड को अब जीत के लिए आखिरी 18 ओवरों में 119 रनों की जरूरत है (रिक्वयर्ड रन रेट 6.61). पिच अब बल्लेबाजी के लिए आसान लग रही है, और अगर भारत ने यहां विकेट नहीं निकाला, तो मैच हाथ से फिसल सकता है.
IND vs NZ Live Score: हर्षित राणा के इस ओवर में न्यूज़ीलैंड ने अपनी पारी की रफ्तार को थोड़ा और तेज किया और कुल 8 रन बटोरे. न्यूज़ीलैंड की यह जोड़ी अब भारत के लिए खतरनाक साबित हो रही है. डैरिल मिचेल 63 (61 गेंद) और विल यंग 55 (74 गेंद) दोनों ही अपने अर्धशतक पूरे कर चुके हैं और क्रीज पर पूरी तरह सेट नजर आ रहे हैं. इन दोनों के बीच शतकीय साझेदारी कीवियों को जीत की ओर ले जा रही है.
न्यूज़ीलैंड को आखिरी 20 ओवरों में जीत के लिए 136 रनों की दरकार है.
IND vs NZ Live Score: रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर अपनी कंजूस गेंदबाजी का नमूना पेश किया है. इस ओवर में उन्होंने न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाजों को पूरी तरह खामोश रखा. क्रीज पर विल यंग 31 (46 गेंद) और डेरिल मिचेल 21 (29 गेंद) मौजूद हैं. हालांकि यह जोड़ी विकेट बचाने में सफल रही है, लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने उन पर रनों का दबाव बनाना शुरू कर दिया है. न्यूज़ीलैंड को अब जीत के लिए प्रति ओवर 6.77 की दर से रन बनाने होंगे.
IND vs NZ Live Score: अनुभवी स्पिनर रवींद्र जडेजा ने अपने दूसरे ओवर में काफी सटीक गेंदबाजी की. उन्होंने बल्लेबाजों को बाउंड्री लगाने का कोई मौका नहीं दिया। क्रीज पर विल यंग 29 (44 गेंद) और डेरिल मिचेल 17 (19 गेंद) के बीच 46 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
IND vs NZ Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को एक और बड़ी सफलता दिलाई है. अपने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने हेनरी निकोल्स (10) को चलता किया. निकोल्स के आउट होने के बाद अनुभवी डेरिल मिचेल क्रीज पर आए हैं, जिन्होंने एक रन लेकर अपना खाता खोला है. दूसरे छोर पर विल यंग 17 (32 गेंद) बनाकर खेल रहे हैं.
NZ 47-2
IND vs NZ Live Score: युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंद के साथ अपने स्पेल की बहुत ही शानदार और कसी हुई शुरुआत की है. नीतीश ने अपनी सटीक लाइन और लेंथ से विल यंग और हेनरी निकोल्स को कोई भी बड़ा शॉट खेलने से रोका.
क्रीज पर विल यंग 14 (28 गेंद) और हेनरी निकोल्स 10 (23 गेंद) के बीच एक धीमी साझेदारी चल रही है.
IND vs NZ Live Score: हर्षित राणा ने भारत को पहली सफलता दिलाते हुए मैच में शानदार वापसी कराई है! इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर हर्षित ने डेवोन कॉनवे (15) को आउट कर न्यूज़ीलैंड को बड़ा झटका दिया. हर्षित की कसी हुई गेंदबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस विकेट-टेकिंग ओवर में उन्होंने केवल 2 रन दिए और चार गेंदें डॉट निकालीं.
कॉन्वे के आउट होने के बाद विल यंग क्रीज पर आए हैं.
NZ 24-1
IND vs NZ Live Score: हर्षित राणा का यह ओवर काफी नपा-तुला रहा, जिसमें उन्होंने कीवी बल्लेबाजों को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया. क्रीज पर डेवोन कॉनवे 15 रन (16 गेंद) बनाकर अच्छी लय में दिख रहे हैं और स्ट्राइक रोटेट कर रहे हैं. वहीं, हेनरी निकोल्स 3 रन (8 गेंद) बनाकर संभलकर खेल रहे हैं. भारत को पहले विकेट की तलाश हैं.
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है. ओपनर बल्लेबाज कॉनवे और निकोल्स क्रीज पर है. भारत की तरफ से पहला ओवर सिराज फेंकने आए हैं.
IND vs NZ Live Score: भारतीय पारी का अंत धमाकेदार रहा! ज़ाकरी फॉल्क्स के आखिरी ओवर में केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा बिखेरते हुए कुल 12 रन बटोरे. इस आतिशबाजी की बदौलत केएल राहुल 112 रन (92 गेंद) बनाकर नाबाद लौटे. दूसरे छोर से मोहम्मद सिराज ने राहुल का बखूबी साथ निभाया. भारत ने न्यूज़ीलैंड के सामने 285 रनों का लक्ष्य रखा है.
IND 284-7(50)
IND vs NZ Live Score: मैदान पर केएल राहुल का तूफान देखने को मिला! काइल जैमीसन के इस ओवर में राहुल ने अपनी क्लास और ताकत का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए कुल 14 रन कूटे और अपना शानदार शतक (102 रन, 87 गेंद) पूरा किया.
IND vs NZ Live Score: न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज जयडेन लेनोक्स ने अपने कोटे के आखिरी ओवर में घातक गेंदबाजी करते हुए भारतीय पारी की रफ्तार पर लगाम लगा दी. इस ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने हर्षित राणा को पवेलियन भेजकर भारत का सातवां विकेट गिरा दिया.
IND 258-7
IND vs NZ Live Score: ज़ाकरी फॉल्क्स का यह ओवर काफी नाटकीय रहा. ओवर की दूसरी ही गेंद पर भारत को एक और झटका लगा, जब युवा बल्लेबाज नीतीश कुमार रेड्डी बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे केएल राहुल ने मोर्चा संभाले रखा है और वे अब 87 रन (79 गेंद) बनाकर अपने शतक के करीब पहुँच रहे हैं. नए बल्लेबाज हर्षित राणा ने आते ही स्ट्राइक रोटेट की और ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल ने शानदार चौका जड़कर ओवर में कुल 9 रन बटोर लिए.
IND 255-6
IND vs NZ Live Score: काइल जैमीसन के इस ओवर में भारत के लिए एक अच्छी खबर ये आई कि केएल राहुल ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए अपना शानदार अर्धशतक (52 रन, 53 गेंद) पूरा कर लिया है. इस ओवर से कुल 8 रन आए.
IND vs NZ Live Score: न्यूज़ीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने मैच के बेहद नाजुक मोड़ पर एक जादुई ओवर फेंका है. उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर सेट बल्लेबाज रवींद्र जडेजा (27) को आउट कर भारत की बड़ी साझेदारी को तोड़ दिया. यह एक 'विकेट-मेडन' ओवर रहा, जिसने भारतीय पारी की रफ्तार पर अचानक ब्रेक लगा दिया है.
जडेजा के आउट होने के बाद युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी क्रीज पर आए हैं.
IND vs NZ Live Score: काइल जैमीसन का यह ओवर(38वां) भारत के लिए काफी अच्छा रहा, जिसमें बल्लेबाजों ने 10 रन बटोरे। केएल राहुल अब अपने अर्धशतक के बेहद करीब पहुँच गए हैं, वे 46 रन (49 गेंद) बनाकर खेल रहे हैं. वहीं, रवींद्र जडेजा 27 रन (43 गेंद) के साथ उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं। भारत अब 200 रनों के आंकड़े के बेहद करीब है.
IND vs NZ Live Score: राहुल और जडेजा की साझेदारी से भारतीय फैंस की उम्मीद थोड़ी जगी है. जाकरी फॉल्क्स के इस ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने थोड़े आक्रामक तेवर दिखाए और कुल 8 रन बटोरे. ओवर की पहली ही गेंद पर एक करारा चौका जड़कर बल्लेबाजों ने अपने इरादे साफ कर दिए.क्रीज पर रवींद्र जडेजा 22 (35 गेंद) और केएल राहुल 20 (33 गेंद) की जोड़ी अब पूरी तरह सेट नजर आ रही है. भारत अब 160 के आंकड़े पर पहुँच चुका है और यहां से एक बड़े स्कोर की नींव रखी जा रही है.
भारत का स्कोर: 160-4
IND vs NZ Live Score: पारी के 30वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स ने काफी किफायती गेंदबाजी की. इस ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने जोखिम न उठाते हुए केवल 4 सिंगल बटोरे और दो गेंदें डॉट रहीं.
मैदान पर अब अनुभवी जोड़ी केएल राहुल 13 (21 गेंद) और रवींद्र जडेजा 11 (23 गेंद) मौजूद है. इन दोनों ने पिछले कुछ ओवरों से पारी को संभालने पर ध्यान दिया है ताकि एक और विकेट न गिरे. अब खेल अंतिम 20 ओवरों में प्रवेश कर चुका है, जहां भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने के लिए रन गति बढ़ानी होगी.
IND vs NZ Live Score: क्रिस्टियन क्लार्क आज भारत के लिए काल बनकर उभरे हैं! 24वें ओवर में उन्होंने भारत को सबसे बड़ा झटका देते हुए सेट बल्लेबाज विराट कोहली (22) को आउट कर दिया. क्लार्क की शानदार गेंदबाजी के सामने भारतीय मिडिल ऑर्डर पूरी तरह लड़खड़ा गया है. इस ओवर में क्लार्क ने महज 2 रन दिए.
विराट कोहली के आउट होने के बाद अब भारत की आखिरी भरोसेमंद जोड़ी राहुल और जडेजा क्रीज पर है. केएल राहुल 1 रन (7 गेंद) और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 1 रन (1 गेंद) बनाकर खेल रहे हैं. टीम इंडिया अब गहरे संकट में नजर आ रही है और यहां से इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों को एक लंबी साझेदारी करनी होगी.
क्रिस्टियन क्लार्क का स्पेल अब तक मैच जिताऊ रहा है, उन्होंने 6 ओवर में मात्र 37 रन देकर 3 अहम विकेट झटक लिए हैं.
IND vs NZ Live Score: क्रिस्टियन क्लार्क ने एक बार फिर न्यूज़ीलैंड को बड़ी सफलता दिलाई और भारतीय खेमे में खलबली मचा दी है. 21वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्लार्क ने श्रेयस अय्यर (7) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। क्लार्क की कसी हुई गेंदबाजी का आलम यह था कि इस ओवर में बल्ले से सिर्फ 2 रन आए (एक रन लेग-बाय का मिला).
श्रेयस के आउट होने के बाद अब क्रीज पर अनुभवी केएल राहुल आए हैं, जिन्होंने अभी अपना खाता नहीं खोला है. दूसरे छोर पर विराट कोहली 22 रन (24 गेंद) बनाकर संभलकर खेल रहे हैं और उन पर अब पारी को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी है. क्रिस्टियन क्लार्क ने अब तक घातक गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट चटकाए हैं.
IND vs NZ Live Score: क्रिस्टियन क्लार्क के इस ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने संभलकर बल्लेबाजी की और 6 रन बटोरे। इस ओवर में कोई बाउंड्री नहीं आई. विराट कोहली 19 रन (20 गेंद) बनाकर खेल रहे हैं और काफी संभलकर अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे हैं. वहीं, श्रेयस अय्यर 7 रन (10 गेंद) बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. दोनों बल्लेबाजों के बीच अब एक स्थिर साझेदारी बनती हुई दिख रही है.
वहीं क्रिस्टियन क्लार्क ने अब तक अपने 4 ओवरों के कोटे में 33 रन देकर 1 महत्वपूर्ण विकेट झटक लिया है.
IND vs NZ Live Score: काइल जैमीसन का यह ओवर(17th) किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रहा. इस ओवर में कुल 10 रन आए, जिसमें दो शानदार चौके भी शामिल थे, लेकिन न्यूज़ीलैंड के लिए सबसे बड़ी सफलता थी शुभमन गिल का विकेट. शानदार बल्लेबाजी कर रहे गिल (52) जैमीसन की पांचवीं गेंद पर शिकार बने. इसी ओवर में टीम इंडिया ने अपने 100 रन भी पूरे किए हैं.
IND vs NZ Live Score: जयडेन लेनोक्स का यह ओवर(16वां) काफी किफायती रहा, जिसमें उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया हालांकि शुभमन गिल ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अपना अर्धशतक (52 रन, 51 गेंद) पूरा कर लिया है. भारत अब 100 रनों के आंकड़े के बेहद करीब है.
IND vs NZ Live Score: रोहित के आउट होने के बाद क्रीज पर आए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आते ही अपनी दूसरी ही गेंद पर शानदार चौका जड़कर अपना खाता खोला. 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर शुभमन गिल ने भी एक बेहतरीन चौका लगाया. इस ओवर में कुल 9 रन आए और एक बड़ा विकेट भी गिरा. फिलहाल, शुभमन गिल 45 रन बनाकर अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं.
IND vs NZ Live Score: भारत को 13 वें ओवर में बड़ा झटका लगा है. क्रिस्टियन क्लार्क ने न्यूज़ीलैंड को वह कामयाबी दिलाई जिसकी उन्हें सख्त तलाश थी. उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आउट कर भारत को पहला झटका दिया. रोहित 38 गेंदों में चार चौकों की मदद से 24 रन बनाए. रोहित और गिल ने पहले विकेट के लिए 70 रनों की पार्टनरशिप की.
IND vs NZ Live Score: जयडेन लेनोक्स के इस ओवर(12वें) में भारतीय बल्लेबाजों ने थोड़े हाथ खोले और कुल 7 रन बटोरे. ओवर की दूसरी गेंद पर एक शानदार चौका देखने को मिला. मैदान पर शुभमन गिल अब अपने रंग में नजर आ रहे हैं और 41 रन (37 गेंद) बनाकर अपने अर्धशतक के बेहद करीब हैं. कप्तान रोहित शर्मा भी 24 रन (36 गेंद) के साथ दूसरे छोर पर मजबूती से टिके हुए हैं.
IND vs NZ Live Score: न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज जयडेन लेनोक्स ने इस ओवर में काफी कसी हुई गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया. इस ओवर में केवल 2 रन आए. फिलहाल क्रीज पर रोहित शर्मा 21 (31 गेंद) और शुभमन गिल 31 (30 गेंद) बनाकर डटे हुए हैं. दोनों के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिल रही है.
IND vs NZ Live Score: भारतीय ओपनरों(रोहित-गिल) ने छठे ओवर से क्रीज पर पूरी तरह से सेट दिखें। जिसके बाद एक के बाद एक बॉउंड्री देखने को मिली। जैमिसन के ओवर में रोहित ने दो चौके जड़े इसके साथ ही रोहित ने आठवें ओवर तक 4 चौकें जड़ चुके हैं. शुभमन भी अभी तक 4 चौके और 1 छक्के लगा चुके हैं
IND vs NZ Live Score: जो हाल पिछले वनडे में न्यूजीलैंड के साथ हुआ था वही हाल इस बार भारत का दिख रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी भारतीय टीम रन नहीं बना पा रही है. भारतीय टीम 4 ओवर में महज 6 रन बना पायी है.
IND vs NZ Live Score: दूसरे वनडे का मुकाबला राजकोट स्टेडियम में शुरू हो चुका है, भारतीय टीम की तरफ से रोहित और गिल की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर है. न्यूजीलैंड के गेंदबाज काइल जैमीसन पहला ओवर फेंक रहे हैं.
IND vs NZ Live Score: डेवन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हेय (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ाकरी फॉल्क्स, जेडन लेनोक्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क
IND vs NZ Live Score: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने एक बदलाव किया है चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल किया गया
IND vs NZ Live Score: दुसरी ODI में न्यूजीलैंड के कप्तान Bracewell ने टॉस जीता है. उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है जैसा कि पिछले ODI में भारतीय टीम ने किया था. अब देखने वाली बात है कि क्या टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड मैच भी अपने नाम कर पाएगी