Live

IND vs ENG 4th Test Live: चौथे दिन का खेल समाप्त, राहुल और गिल लौटे नाबाद, स्कोर 174/2

Updated: July 26, 2025 11:10:35 PM IST
IND vs ENG 4th Test Live

IND vs ENG 4th Test Day 4 Live Updates: मैनचेस्टर टेस्ट मैच का चौथा दिन शुरू होने से पहले ही बारिश ने दस्तक दे दी है। उम्मीद है कि पहला सत्र थोड़ा देरी से शुरू हो सकता है। इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड ने पहली पारी में 186 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 544 रन बना लिए थे। टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 358 रन बनाकर आउट हो गई थी। मैच के चौथे दिन टीम इंडिया के गेंदबाज इंग्लैंड के बचे हुए तीन विकेट जल्द से जल्द चटकाना चाहेंगे, जबकि इंग्लैंड की कोशिश 200 से ऊपर की बढ़त लेने की होगी।

Summary: IND vs ENG 4th Test Live: भारत-इंग्लैड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट का चौथा दिन आज, बारिश ने डाल सकती है खलल, यहां जानें पल-पल की अपडेट्स

Live Updates

23:07 (IST) 26 Jul 2025

चौथे दिन का खेल खत्म

IND vs ENG 4th Test Day 4 Live Updates: ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है और यह भारत के लिए अच्छा रहा। दूसरे सत्र की तरह, राहुल और गिल ने आखिरी सत्र में भी बल्लेबाजी की और इंग्लैंड को कोई विकेट नहीं लेने दिया। दोनों ने टीम इंडिया को 174 रनों तक पहुँचाया।

22:40 (IST) 26 Jul 2025

भारत के 150 रन

गिल और राहुल ने अपनी मज़बूत साझेदारी जारी रखते हुए टीम इंडिया का स्कोर 150 रन तक पहुँचाया। अब इंग्लैंड की बढ़त घटकर 160 रन रह गई है।

21:50 (IST) 26 Jul 2025

केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ा

गिल के बाद केएल राहुल ने भी अर्धशतक जड़ा। ड्रिंक्स ब्रेक तक भारत का स्कोर दो विकेट पर 131 रन था।

21:29 (IST) 26 Jul 2025

टीम इंडिया 100 रन के पार

टीम इंडिया 100 रन के पार। शुरुआती 2 विकेट जल्दी गंवाने के बाद केएल राहुल और शुभमन गिल के बीच मजबूत साझेदारी बनती दिख रही है।

20:45 (IST) 26 Jul 2025

तीसरा सत्र शुरू

चौथे दिन का आखिरी सत्र शुरू हो गया है, जो टीम इंडिया के लिए बेहद अहम होने वाला है। राहुल और गिल अच्छी साझेदारी कर रहे हैं। ये दोनों इसे कितनी दूर तक ले जाते हैं, यह इस मैच में टीम इंडिया की किस्मत तय कर सकता है।

20:15 (IST) 26 Jul 2025

टी ब्रेक हुआ, शुभमन गिल का अर्ध-शतक पूरा

टी ब्रेक हो गया है। शुभमन गिल ने टी ब्रेक से पहले अपना अर्ध-शतक पूरा कर लिया है, भारत का स्कोर 86 रन पर दो विकेट है। 

19:23 (IST) 26 Jul 2025

टीम इंडिया ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया

टीम इंडिया ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. शुभमन गिल 39 रन और केएल राहुल 18 रन बनाकर खेल रहे हैं.

19:04 (IST) 26 Jul 2025

टीम इंडिया 2 विकेट खोकर 40 रन के पार

टीम इंडिया 2 विकेट खोकर 40 रन के पार पहुँच गई है। केएल राहुल और शुभमन गिल ने पारी को संभाला है। दोनों खिलाड़ी बेहद संभलकर खेल रहे हैं।

18:26 (IST) 26 Jul 2025

दूसरे सत्र का खेल शुरू

दूसरे सत्र का खेल शुरू, गिल और राहुल पर बड़ी जिम्मेदारी.

17:29 (IST) 26 Jul 2025

टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब, 2 विकेट गिरे

दूसरी पारी में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे

17:10 (IST) 26 Jul 2025

इंग्लैड की टीम 699 रनों पर सिमटी

इंग्लैड की टीम 699 रनों पर सिमट गई है. आखिरी विकेट रवीद्र जडेजा को मिला. भारत पर 311 रन की लीड चढ़ गई है.

16:58 (IST) 26 Jul 2025

इंग्लैंड के 9 विकेट गिरे

इंग्लैंड  के 9 विकेट गिरे। इसके साथ ही इंग्लैंड की बढ़त 300 रनों की हो गई है।

16:40 (IST) 26 Jul 2025

बढ़त 250 के पार

बेन स्टोक्स ने अब रन बनाने की गति बढ़ा दी है। जिससे इंग्लैंड की बढ़त 250 रन के पार हो गई है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में अब तक 619 रन बना लिए हैं।

16:26 (IST) 26 Jul 2025

बेन स्टोक्स ने 164 गेंदों में अपना शतक पूरा किया

बेन स्टोक्स ने 164 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 2 साल बाद टेस्ट में शतक लगाया है। इसके साथ ही टीम इंडिया की बढ़त 235 रनों के पार हो गई है।

15:33 (IST) 26 Jul 2025

इंग्लैंड की टीम ने 200 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल की

इंग्लैंड की टीम ने 200 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल कर ली है, टीम इंडिया की टेंशन बढ़ रही है बेन स्टोक्स शतक लगाने के करीब हैं। इंग्लैड के 8 विकेट गिर चुके हैं। 

15:12 (IST) 26 Jul 2025

मैनचेस्टर में बारिश रुकने पर समय पर शुरू हुआ खेल

IND vs ENG 4th Test Day 4 Live Updates: मैनचेस्टर में बारिश रुकने पर समय पर शुरू हुआ खेल। अगर भारत को इस मैच में पकड़ बनानी है तो इंग्लिश टीम को जल्दी समेटना होगा।