Today Weather Live Updates: उत्तर भारत के 17 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी, ट्रेनें चल रही देरी से
Today Weather Live Updates: उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत के 17 जिलों में घने कोहरे ने मंगलवार को लोगों की परेशानी बढ़ा दी. जिन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी है उनमें यूपी का प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ शामिल हैं. उधर, हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार और जींद में कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है. पंजाब के अमृतसर, पटियाला, होशियारपुर, फरीदकोट, बठिंडा, फिरोजपुर और जालंधर शामिल हैं. IMD के मुताबिक, मंगलवार शाम को भी कोहरा इन 16 जिले के लोगों को परेशान कर सकता है.