Home > हिमाचल प्रदेश > HPBOSE 12th Result 2026 OUT: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, बेटियों का दबदबा, यहां देखें रिजल्ट स्टेप बाय स्टेप

HPBOSE 12th Result 2026 OUT: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, बेटियों का दबदबा, यहां देखें रिजल्ट स्टेप बाय स्टेप

HPBOSE 12th Result 2026 OUT: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 12वीं का परिणाम 2026 घोषित कर दिया है, जिसमें 90.20 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. साइला कश्यप ने 99 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया है. इस बार टॉप रैंक में बेटियों का दबदबा रहा और पिछले साल की तुलना में परिणाम बेहतर रहे हैं.

By: Ranjana Sharma | Published: May 4, 2026 12:41:29 PM IST



HPBOSE 12th Result 2026 OUT: हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 2026 आज, 4 मई को सुबह 11 बजे घोषित कर दिया है. इस बार के नतीजों में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप रैंक पर कब्जा जमाया है. साइला कश्यप ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है.

टॉपर्स लिस्ट में बेटियों का दबदबा

इस वर्ष जारी टॉपर्स सूची में बेटियों का प्रदर्शन बेहद उत्कृष्ट रहा है. टॉप 3 रैंक धारकों में 4 छात्राएं शामिल हैं, जो इस परीक्षा में महिला विद्यार्थियों की मजबूत सफलता को दर्शाता है. साइला कश्यप, जो साइंस स्ट्रीम की छात्रा हैं, ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य में टॉप किया है. इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 90.20 प्रतिशत रहा है, जो पिछले वर्ष 88.64 प्रतिशत से लगभग 2 प्रतिशत अधिक है. यह सुधार छात्रों के बेहतर प्रदर्शन और शिक्षा स्तर में बढ़ोतरी को दर्शाता है.

परीक्षा का आयोजन और समय-सारणी

कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं. परीक्षा प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में संपन्न हुई.

रिजल्ट ऐसे करें चेक

छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर देख सकते हैं. प्रक्रिया इस प्रकार है-

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • “कक्षा 12वीं परिणाम 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर दर्ज करें
  • सबमिट बटन दबाएं
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • भविष्य के लिए डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें
  • रिजल्ट देखने के लिए एडमिट कार्ड साथ रखना जरूरी है.

पिछले वर्ष का प्रदर्शन

पिछले वर्ष 2025 में कुल पास प्रतिशत 83 प्रतिशत रहा था. उस समय लगभग 86,373 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 76,315 छात्र सफल हुए थे. इस वर्ष परिणाम में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों से ही परिणाम देखें. टॉपर लिस्ट, अंक और अन्य अपडेट के लिए भी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें.

Advertisement