Home > क्राइम > 5 बच्चों और पति को छोड़कर पुराने यार के साथ भागी महिला, रची ऐसी साजिश; पुलिस के उड़े होश

5 बच्चों और पति को छोड़कर पुराने यार के साथ भागी महिला, रची ऐसी साजिश; पुलिस के उड़े होश

Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सोलन की महिला ने अपनी जान देने का नाटक रचा और अपने पुराने दोस्त के पास चली गई. महिला ने अपनी मां को वॉइस नोट भेजकर कहा कि वो नहर में कूदने वाली है.

By: Sohail Rahman | Published: July 16, 2026 4:32:44 PM IST



Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने आत्महत्या का नाटक रचा और अपने पति व 5 बच्चों को छोड़कर एक पुराने दोस्त के पास चली गई. हालांकि, पुलिस ने इस पूरे मामले को सुलझा लिया और मलकूमाजरा निवासी 35 वर्षीय महिला को पंजाब के रूपनगर में एक घर से ढूंढ निकाला. अब उसे उसके परिवार के हवाले कर दिया गया है.

जानकारी सामने आ रही है कि पुलिस ने मोबाइल ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसका पता लगाया. बताया जा रहा है कि चार दिन पहले महिला ने मोबाइल फोन से अपनी मां को एक ऑडियो मैसेज भेजा था, जिसमें कहा गया था कि वह पंजाब के घनौली में एक नहर में कूदने जा रही है; उसने नहर के किनारे अपने कपड़े भी उतारकर रख दिए थे.

भाई ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

ऑडियो मैसेज मिलने के बाद उसके भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. परिवार और पुलिस दोनों ने चार दिनों तक नहर में तलाशी ली, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को ट्रैक करना शुरू किया. जिसके बाद उनका लोकेशन पंजाब के रूपनगर में मिला. इस अहम सुराग से पूरा मामला खुल गया.

यह भी पढ़ें – 4 दिन की प्लानिंग और फिर… एकतरफा आशिक ने खत्म कर दी हंसती-खेलती जिंदगी, पूछताछ में किए ये खुलासा 

12 साल पहले हुई थी महिला की शादी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिला की शादी 12 साल पहले राजपुरा नालागढ़ में हुई थी और उसके 5 बच्चे हैं. घटना से एक हफ्ते पहले उसके पति ने उसे उसके मायके छोड़ दिया था. इसी दौरान उसके एक पुराने परिचित ने उसे पंजाब बुला लिया. पंजाब जाने के लिए कोई ठोस बहाना न होने के कारण उसने यह नाटक रचा, लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उस ढूंढ निकाला. इस बीच, एएसपी अशोक वर्मा ने पुष्टि की है कि महिला का पता चल गया है.

यह भी पढ़ें – जंजीरों से जकड़ा, पेड़ से बांधा और कपड़े निकाल फेंके; लाठी-पट्टे, बेल्ट से पीटते रहे हैवान, तभी… वायरल वीडियो में कैद हुई निर्ममता! 

Tags:
Advertisement