Himachal Pradesh Weather Update 3 May 2026:लगातार कई दिनों से एक्टिव रहने के कारण पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है. करीब एक सप्ताह से लगातार बारिश, आंधी, बर्फबारी और ओलावृष्टि के चलते न्यूनतम और अधिकतम दोनों तरह के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. आलम यह है कि इस पहाड़ी राज्य के कई जिलों में लोगों ने रजाई निकाल ली है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा अलर्ट के मुताबिक, आगामी 5 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा. इसका मतलब रोजाना बारिश होगी और आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि भी होने की आशंका IMD की ओर से जताई गई है.
कहां-कहां होगी बारिश
पश्चिम विक्षोभ के चलते रविवार (03 मई, 2026) को भी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है. रविवार को राजधानी शिमला में हल्की बारिश होगी, जबकि मंडी, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, बिलासपुर और सोलन में बारिश-तेज आंधी का अलर्ट है. इन जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है.
मौसम का मजा लेने पहुंच रहे पर्यटक
हिमाचल की राजधानी शिमला समेत अन्य जिलों में मौसम बहुत ही अच्छा हो गया है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों के लोग गर्मी से परेशान होकर हिमाचल के मौसम का आनंद लेने के लिए यहां पहुंच रहे हैं. करीब 20 डिग्री तापमान में लोग ठंडी हवाओं और प्राकृतिक वादियों का आनंद ले रहे हैं. यहीं वजह है कि शिमला में पर्यटकों की भरमार हो गई है. राजधानी शिमला शहर के अलावा कुफरी, फागू, चायल, नारकंडा और मशोबरा जैसे पर्यटन स्थलों हजारों की संख्या में पर्यटक मौसम का आनंद लेने के लिए पहुंच गए हैं.
होटल हुए फुल!
शिमला के रिज मैदान, मॉल रोड और अन्य बाजारों में पर्यटकों का हुजूम देखा जा रहा है. शहर के अधिकांश फुल हो चुके हैं तो कई जगहों पर ओक्यूपेंसी 70 प्रतिशत से अधिक पहुंच गई है.
Maximum Temperatures were above normal (2.0°C to 4.0°C) over Jammu-Kashmir, West Rajasthan, Telangana, South Coastal Andhra Pradesh, Tamil Nadu, Puducherry & Kerala. Below normal (3.0°C to 6.0°C) over Uttarakhand adjoining Himachal Pradesh and east Haryana, Northeast Rajasthan,… pic.twitter.com/2Gk8yiE8Xb
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 2, 2026
बगल के राज्यों में भी मौसम हुआ सुहाना!
पंजाब में 03 से 06 तारीख के दौरान बारिश का अलर्ट जारी है. हरियाणा और चंडीगढ़ में 3,4, 5 और 6 मई के दौरान, गरज, बिजली चमकने और तेज़ हवाओं (गति 30-50 किमी प्रति घंटा तक) के साथ कहीं-कहीं से लेकर काफी व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा राजस्थान में 3 से 8 तारीख के दौरान बारिश होने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 03 से 06 तारीख के दौरान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 04 से 07 मई के दौरान, गरज, बिजली चमकने और तेज़ हवाओं (गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक) के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: Aaj ka mausam 3 May 2026: दिल्ली से केरल तक, कहां होगी बारिश कहां बढ़ेगी गर्मी; यहां लें हर अपडेट