Home > हिमाचल प्रदेश > Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल में तूफानी बारिश से बढ़ी ठंड, लोगों ने निकाल ली रजाई; 7 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल में तूफानी बारिश से बढ़ी ठंड, लोगों ने निकाल ली रजाई; 7 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Himachal Pradesh Weather Update 2 May 2026: मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Centre, Shimla) की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान में रविवार (3 मई, 2026) को भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

By: JP Yadav | Last Updated: May 2, 2026 6:57:31 AM IST



Himachal Pradesh Weather Update 2 May 2026: पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला और बिगाड़ दोनों हुआ है. पिछले कई दिनों से बारिश, आंधी और ओले गिरने का सिलसिला जारी है. लगातार हो रही है बारिश के चलते ऐसा लग रहा है कि हिमाचल में बारिश और तूफान से ठंड लौट आई है. पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी शिमला में भारी बारिश और ओले गिरे हैं. इसके चलते ठंड इस कदर बढ़ी कि लोग रजाई-कंबल फिर से निकलने के लिए मजबूर हो गए.  शिमला मौसम विभाग की ओर से अगले 24-48 घंटे के दौरान हिमाचल की राजधानी शिमला, सिरमौर, सोलन, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में बारिश, आंधी और ओले गिरने का अलर्ट है. ऐसे में खराब मौसम को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी है.

3 मई तक नहीं मिलेगी राहत 

IMD के मुताबिक, शनिवार (2 मई, 2026) और  रविवार (3 मई, 2026) को लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर कई जिलों में तेज तूफान और पानी बरसेगा. कांगड़ा और कुल्लू के अलावा शिमला, सिरमौर, सोलन और चंबा में तेज बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है. उधर, राज्य के  निचले यानी मैदानी भागों पर धूप से गर्मी का असर भी तेज हैं.

रविवार के लिए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

उधर, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले मंगलवार (5 मई, 2026) को कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार (2 मई, 2026) को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां पर 3 मई को भी बारिश होगी. हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में येलो अलर्ट जारी है. ऐसे में लोगों से सतर्क होकर यात्रा करने की सलाह दी गई है. 

हिमाचल के शहरों में तापमान

   शहर                                                                                                 तापमान

शिमला  12.0
सोलन 11.7
पालमपुर  15.0
मंडी  16.3
ऊना 18.0
मनाली 8.1 
कांगड़ा 16.7
कल्पा  5.8

10 डिग्री तक गिरा पारा

एक ओर जहां मौसम विभाग ने हिमाचल में भारी बारिश के चलते ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, तूफानी हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि से न्यूनतम तापमान कई डिग्री सेल्सियस गिर गया. पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लेह में भी मौसम खराब है. यहां ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट है, हालांकि गर्मी में ठीकठाक गर्मी पड़ रही है. 

यह  भी पढ़ें:  Aaj Ka Mausam 2 May 2026: आ गया IMD का अलर्ट! बिहार से केरल तक आएगा तूफान-होगी बारिश, आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Advertisement