Home > हिमाचल प्रदेश > बदलते मौसम से लोगों में दहशत! शिमला में घर और फ्लैट खाली कर रहे लोग, लैंडस्लाइड का बढ़ता जा रहा खतरा

बदलते मौसम से लोगों में दहशत! शिमला में घर और फ्लैट खाली कर रहे लोग, लैंडस्लाइड का बढ़ता जा रहा खतरा

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है. चंबा से लेकर शिमला तक कई स्थानों पर भूमि दरकने और लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ता जा रहा है. शिमला में कई लोगों ने अपने घर और फ्लैट खाली कर दिए हैं.

By: Shivangi Shukla | Published: July 25, 2026 1:49:24 PM IST



Landslide in Shimla: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन तबाही मचा रही है. चंबा से लेकर शिमला तक कई स्थानों पर भूस्खलन और जमीन दरकने की वजह से लोग दहशत में हैं. 

कई जिलों में खतरा बढ़ने से लोगों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घर और फ्लैट खाली कर दिया है. प्रभावित परिवारों सुरक्षित स्थान की शरण में हैं, जबकि आसपास के कई अन्य मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है.

भवन निर्माण और खुदाई पर रोक 

एसडीएम ग्रामीण मंजीत शर्मा ने भूस्खलन से प्रभावित घटना स्थल का निरीक्षण किया और क्षेत्र में भवन निर्माण व खोदाई का काम रुकवा दिया है. इसके अतिरिक्त एसडीएम ने एहतियात के तौर पर मकान भी खाली करवाये हैं.

आस-पास के लोगों का कहना है कि बरसात में भवन निर्माण के लिए ठेकेदार के गलत तरीके से की खोदाई के कारण पहाड़ी कमजोर हो गई है. उनका कहना है कि बिना पर्याप्त सुरक्षा उपाय अपनाए की गई खुदाई का खामियाजा अब आसपास रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है. लोग मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रहे हैं.

पहाड़ी की स्थिरता प्रभावित 

स्थानीय लोगों का कहना है कि अनावश्यक खुदाई से पहाड़ी की स्थिरता प्रभावित हो रही है. और अगर समय रहते इस स्थिति पर ध्यान नहीं दिया गया तो आसपास के अन्य मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता है. लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि भू-वैज्ञानिकों की टीम से निरीक्षण करवाया जाए, पहाड़ी की स्थिरता का आकलन किया जाए और प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक राहत एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं.

Advertisement