Home > हेल्थ > रोटी, पराठा और पूड़ी को पचने में कितना समय लगता है? खाने से पहले जान लें इनके हजम होने का तरीका और समय

रोटी, पराठा और पूड़ी को पचने में कितना समय लगता है? खाने से पहले जान लें इनके हजम होने का तरीका और समय

Roti Puri and Paratha Digestion Time: भारतीय खाने की कोई भी प्लेट रोटी के बिना अधूरी होती है. हां ये जरूर है कि, कोई रोटी की जगह पूड़ी या पराठा खाता है. अक्सर आपने देखा होगा कि, दोपहर या रात के खाने के बाद भारीपन महसूस होने लगता है. वैसे तो इसकी कई वजह हो सकती हैं, लेकिन सबसे बड़ी वजह हमारे द्वारा खाया गया अनाज और उसे पकाने का तरीका है. जानिए, रोटी, पूड़ी और पराठा को पचने में कितना समय लगता है?

By: Lalit Kumar | Published: May 6, 2026 5:21:10 PM IST



Roti Puri and Paratha Digestion Time: भारतीय खाने की कोई भी प्लेट रोटी के बिना अधूरी होती है. हां ये जरूर है कि, कोई रोटी की जगह पूड़ी या पराठा खाता है. कुल मिलाकर, देश के अलग-अलग हिस्सों में इसका रूप और नाम थोड़ा बदल जाता है, लेकिन इसका महत्व हर जगह बराबर होता है. रही बात रोटी के फायदे-नुकसान की तो उसपर एक्सपर्ट की राय अलग है. अक्सर आपने देखा होगा कि, दोपहर या रात के खाने के बाद भारीपन महसूस होने लगता है. वैसे तो इसकी कई वजह हो सकती हैं, लेकिन सबसे बड़ी वजह हमारे द्वारा खाया गया अनाज और उसे पकाने का तरीका है. 

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो, एक सामान्य स्वस्थ इंसान के पेट को अलग-अलग तरह के भोजन को प्रोसेस करने में अलग-अलग समय लगता है. जहां कार्बोहाइड्रेट जल्दी टूटते हैं, वहीं फैट यानी वसा को पचाने के लिए शरीर को एक लंबी प्रक्रिया करनी पड़ती है. यही कारण है कि रोटी और पूड़ी के पचने के समय में जमीन-आसमान का फर्क होता है. अब सवाल है कि आखिर रोटी, पूड़ी और पराठा को पचने में कितना समय लगता है.

रोटी पचने में कितना समय लेती है?

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, सादी रोटी या फुलका फाइबर से भरपूर होता है और इसमें फैट न के बराबर होता है. बता दें कि, साबुत गेहूं से बनी बिना तेल की रोटी को पचाने में पेट को लगभग 2 से 3 घंटे का समय लगता है. दरअसल, इसमें फैट नहीं होता इसलिए शरीर के पाचक एंजाइम्स इसे तेजी से ग्लूकोज में बदल देते हैं जिससे आपको तुरंत एनर्जी मिलती है.

पूड़ी-पराठा पचने में कितना समय लेते हैं?

गेहूं के आंटे से बनी पूड़ी और पराठों को एक ही श्रेणी में रखा जाता है. जब रोटी में तेल या घी लगा दिया जाता है तो वह पराठा बन जाता है. वहीं, जब इसे डीप फ्राई कर दिया जाए तो पूड़ी बन जाती है. यही डीप फ्राई डाइजेशन की स्पीड को धीमा कर देती है और वे पचने में रोटी की अपेक्षा अधिक समय लेते हैं. मेडिकल न्यूज टुडे के मुताबिक, फैट वाली चीजों को गैस्ट्रिक एम्पटिंग (पेट खाली होने की प्रक्रिया) में काफी समय लगता है. बता दें कि, एक तेल वाले पराठे को पूड़ी तरह पचने में 3 से 4 घंटे लग सकते हैं, जबकि डीप फ्राई की गई पूड़ी को पचाने में पेट को 5 से 6 घंटे तक का समय लग सकता है.

पूड़ी-पराठा खाने के बाद नींद क्यों आती है?

आजतक में छपी वेबएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, पूड़ी और पराठे में फैट काफी अधिक होता है और हाई फैट वाली चीजें डाइजेशन के दौरान ब्लड फ्लो की ओर बढ़ जाती हैं जिससे मस्तिष्क को मिलने वाली एनर्जी का लेवल थोड़ी देर के लिए कम होने लगता है और सुस्ती या नींद महसूस होने लगती है. वहीं, दूसरी ओर विशेषज्ञों का कहना है कि जब हम पूड़ी या पराठा जैसा भारी भोजन करते हैं तो शरीर की अधिकांश ऊर्जा उसे पचाने में लग जाती है. यही वजह है कि भारी नाश्ते के बाद काम पर ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है. 

Advertisement