vitamin b12 deficiency cause: दिनभर काम करने के बाद थकान महसूस होना आम बात है, लेकिन अगर पर्याप्त आराम के बाद भी शरीर में कमजोरी बनी रहे, तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं. कई बार शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी इसकी वजह हो सकती है. विटामिन B12 ऐसा ही एक जरूरी पोषक तत्व है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और नसों के सही कामकाज में अहम भूमिका निभाता है. इसकी कमी होने पर थकान, कमजोरी, हाथ-पैरों में झनझनाहट और याददाश्त से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं.
कुछ लोगों में यौन स्वास्थ्य और कामेच्छा पर भी असर पड़ सकता है, हालांकि इसके पीछे कई दूसरी वजहें भी हो सकती हैं. ऐसे में सवाल है कि विटामिन B12 की कमी के लक्षण कैसे पहचानें, इसकी पूर्ति के लिए क्या खाएं और कब डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है? आइए, कैलाश दीपक हॉस्पिटल, दिल्ली की सीनियर डाइटिशियन ऋचा शर्मा के बताए सुझावों के आधार पर समझते हैं.
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण
शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने पर शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसकी कमी से बहुत तेज सिर दर्द, कमजोरी, थकान, हल्कापन, दिल की धड़कन बढ़ना, सांस की तकलीफ, स्किन का रंग बदलना और नसों संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
विटामिन बी12 की कमी के नुकसान
शरीर का ढांचा होगा कमजोर: एक्सपर्ट के मुताबिक, शरीर में विटामिन बी12 शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी है. अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो मांसपेशियों और हड्डियों में कमजोरी आ सकती है.
यौन हेल्थ पर बुरा असर: विटामिन बी12 की कमी से कामेच्छा में कमी आना भी संभव है. ऐसा होने से प्लेजर में कमी आना भी एक है. दरअसल, इस विटामिन के होने से जननांग हिस्से में ब्लड फ्लो धीमा हो सकता है, जिससे इरेक्शन प्राप्त करना या बनाए रखना मुश्किल हो सकता है.
नसों का नुकसान: विटामिन बी12 की कमी से नसों में डैमेज का जोखिम बढ़ सकता है. ऐसे से पहले नसों में झुनझुनी, कमजोरी और चलने में कठिनाई हो सकती है.
मेगालोब्लास्टिक एनीमिया: विटामिन बी12 की कमी से रेड ब्लड सेल्स में कमी आती है. ऐसा होने से अत्यधिक थकान, कमजोरी, चक्कर आना और त्वचा को नुकसान आ सकता है.
विटामिन बी12 के वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन सोर्स
डाइटिशियन के मुताबिक, मांसाहारी लोग कई स्रोतों से विटामिन बी12 प्राप्त कर सकते हैं. आप चिकन, मांस, मछली और अंडे से विटामिन बी12 प्राप्त कर सकते हैं. वहीं, अगर आप मांस-मछली नहीं खाते हैं, तो आप दही, कम वसा वाला दूध, फोर्टीफाइड प्लांट बेस्ड मिल्क, पनीर, फोर्टीफाइड सेरेल्स, न्यूट्रिशनल यीस्ट आदि का सेवन कर सकते हैं.