Home > हेल्थ > न दवा और न ही डॉक्टर… बस रुटीन में अपनाएं ये 5 एक्सरसाइज! पीरियड क्रैम्प्स और ब्लोटिंग से मिलेगा नेचुरल आराम

न दवा और न ही डॉक्टर… बस रुटीन में अपनाएं ये 5 एक्सरसाइज! पीरियड क्रैम्प्स और ब्लोटिंग से मिलेगा नेचुरल आराम

Periods Cramps Manage Tips: हेल्थ एक्सपर्ट और रिसर्च के अनुसार, हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधि पीरियड्स के दौरान होने वाली कई परेशानियों को कम करने में मददगार साबित हो सकती है. दरअसल, जो महिलाएं पीरियड्स के दौरान भी अपने शरीर को हल्का-फुल्का एक्टिव रखती हैं, उन्हें पेट में ऐंठन (क्रैम्प्स), ब्लोटिंग, कमर दर्द और थकान जैसी समस्याएं अपेक्षाकृत कम होती हैं.

By: Lalit Kumar | Published: June 29, 2026 5:53:18 PM IST



Periods Cramps Manage Tips: आमतौर पर कई महिलाएं पीरियड्स के दिनों में जिम, योग या किसी भी तरह की एक्सरसाइज से दूरी बना लेती हैं. उनका मानना होता है कि इन दिनों शरीर को पूरी तरह आराम देना ही सबसे बेहतर विकल्प है. हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट और रिसर्च के अनुसार, हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधि पीरियड्स के दौरान होने वाली कई परेशानियों को कम करने में मददगार साबित हो सकती है. दरअसल, जो महिलाएं पीरियड्स के दौरान भी अपने शरीर को हल्का-फुल्का एक्टिव रखती हैं, उन्हें पेट में ऐंठन (क्रैम्प्स), ब्लोटिंग, कमर दर्द और थकान जैसी समस्याएं अपेक्षाकृत कम होती हैं. नियमित और सही तरह की एक्सरसाइज करने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जिसे प्राकृतिक पेनकिलर भी कहा जाता है. इससे दर्द कम महसूस होता है और मूड भी बेहतर रहता है.

ऐसे में डॉक्टर सलाह देते हैं कि पीरियड्स के दौरान भारी वर्कआउट करने की बजाय कुछ आसान और हल्की एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल किया जाए। इससे न सिर्फ शरीर को आराम मिलता है, बल्कि पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है और पूरे दिन ऊर्जा महसूस होती है. आइए जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं के लिए कौन-कौन सी एक्सरसाइज सबसे ज्यादा फायदेमंद मानी जाती हैं.

न दवा और न ही डॉक्टर… बस रुटीन में अपनाएं ये 5 एक्सरसाइज! पीरियड क्रैम्प्स और ब्लोटिंग से मिलेगा नेचुरल आराम

पीरियड क्रैम्प्स की परेशानी में राहत देंगे ये योगासन

वॉक करना: वॉकिंग  महिलाओं के लिए बहुत ही बढि़या व्‍यायाम है. खासतौर पर अगर पीरियड्स के दौरान किसी भी तरह की समस्‍या आ रही है तो उन्‍हें जरूर वॉक करना चाहिए. वॉक से मूड बेहतर होता है और फेफड़ों, पैर हाथ आदि के मसल्‍स मजबूत होते हैं. आप बेहतर महसूस भी करते हैं.

योग जरूरी: अगर आप पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग से परेशान हैं तो आप योगा करें. इसकी मदद से आपका माइंड रिलैक्स होगा और मूड बेहतर रहेगा. योग आपके शरीर के उन अंगों को भी रिलैक्‍स करता है जिनकी वजह से पीरियड के दौरान महिलाओं को क्रैम्‍प की समस्‍या होती है.

स्ट्रेचिंग करें: अगर आप इन दिनों आराम करना चाहती हैं और बेड पर ही पड़े रहना चाहती हैं तो आप बेड पर लेटे लेटे ही स्‍ट्रेचिंग करें. आप सिंपल स्‍ट्रेच करें. स्‍ट्रेचिंग से आपके शरीर की सारी मसल्स स्ट्रेच होंगे और आपको आराम मिलेगा.

डांसिंग करें: आप म्‍यूजिक ऑन कर अगर हल्‍का डांस करती हैं तो आप मेंटली रिलैक्‍स भी महसूस करेंगी और एक्टिव रह कर कैलोरीज़ भी बर्न कर सकेंगी. क्रैम्‍प्‍स भी नहीं होंगे.

जॉगिंग करें: पीरियड कैम्‍प को दूर रखने के लिए आप रोजाना जॉगिंग करें. पाया गया है कि अगर आप रोज 10 मिनट भी जॉगिंग करती हैं तो इस तरह की समस्‍या से बच सकती हैं. आप चाहें तो पीरियड के दौरान भी हल्‍की जॉगिंग करें.

Advertisement