बिजी लाइफस्टाइल और एसी ऑफिस में बैठने के कारण ज्यादातर लोगों को विटामिन-डी की कमी हो जाती है. इसके कारण हड्डी, जॉइट्स और मसल्स में पेन होने लगता है. कुछ लोगों का इम्यून सिस्टम इतना कमजोर हो जाता है कि वो इंफेक्शन और बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं. ये सभी विटामिन-डी की कमी के संकेत हैं. हालांकि कुछ लोग विटामिन-डी की कमी के लिए सप्लीमेंट भी खाते हैं, लेकिन दवाएं बंद करने के बाद वही लक्षण फिर आने लगते हैं. ऐसी स्थिति में आप रोजाना कुछ समय धूप में बिताकर ढ़ेर सारा विटामिन-डी कलेक्ट कर सकते हैं. एक्सपर्ट से जानिए कि दिन का कौन सा पहर विटामिन-डी के लिए बेस्ट होता है-
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
कैंसर इम्यूनोथेरेपी एक्सपर्ट डॉ. जमाल ए. खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो के माध्यम से विटामिन-डी से जुडी कुछ अहम जानकारी शेयर करते हैं. वो बताते हैं कि सूरज विटामिन D का नेचुर सोर्स है, हालांकि विटामिन-डी डायरेक्ट धूप से नहीं बल्कि अल्ट्रावॉयलेट रेज से मिलती हैं, इसलिए सूरज की रौशनी में आने से पहले सावधानियां बरतनी होती हैं
कितनी देर धूप में बैठें?
एक्सपर्ट बताते हैं कि रोजाना 15 मिनट धूप में बैठने से बॉडी की डेली विटामिन-डी की आवश्यकता पूरी हो जाती है. इसके लिए सुबह-सुबह की धूप को अच्छा मानते हैं. ये हल्की तो होती है, त्वचा को भी नुकसान नहीं पहुंचाती.
ये है सही तरीका
कुछ लोग विटामिन-डी के लिए जब धूप सेंकते हैं तो सूरज की तरफ मुंह करके बैठ जाते हैं, जो एक दम गलत तरीका है. एक्सपर्ट बताते हैं कि शरीर में विटामिन-डी एबजॉर्व करने के लिए सूरज की ओर पीठ करके बैठें. सूरज की रौशनी में कॉटन या मलमल जैसे हल्के फैब्रिक के कपड़े पहनें. इस तरीके से हमारी स्किन यूवी रेज सोख लेती है और पर्याप्त विटामिन-डी बना लेती है.
ये भी पढ़ें:- PM Kisan 23rd Installment: 16 लाख किसानों की किस्तें अटकीं, कहीं आपके ₹2000 कैंसिल न हो जाएं, सुधार लें 5 गलतियां